Skip to main content

रतलाम के छह प्रमुख कवि आज भोपाल दूरदर्शन पर देंगे काव्य प्रस्तुति,चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में यात्री गिरा, रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से बची जान,हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई: RPF ने ट्रेन में छूटा ट्रॉली बैग सुरक्षित परिजन को सौंपा,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हमारे सभी दर्शकगणो एवं पाठकगणों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई,सृजन महाविधयालय में नवागत विद्यार्थियों को महामंडलेश्वर स्वामी श्री विशोकानंद भारती महाराज का आशीष,साहित्यकार कैलाश व्यास और वरिष्ठ पत्रकार राकेश पोरवाल ने श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं गीता के दार्शनिक महत्व पर प्रकाश डाला।,दिव्यांग बच्चों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया सामूहिक रक्षाबंधन पर्व,रतलाम में बाहर से आने वाले दूध की मौके पर जांच, रैपिड किट टेस्ट में सभी नमूने पाए गए मानक स्तर के,मिट्टी की बड़ी मूर्तियां बनाने वाले कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित : अपर कलेक्टर श्री रावत,रतलाम में लगेगा गारमेंट और डेनिम उद्योग: 1200 बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार, जनवरी से शुरू होगा मुफ्त प्रशिक्षण

दिव्यांग बच्चों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया सामूहिक रक्षाबंधन पर्व

रतलाम। रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने अरविन्द मार्ग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के खालसा सभागृह में सामूहिक रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने अरविन्द मार्ग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के खालसा सभागृह में सामूहिक रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्म श्री डॉ. लीला जोशी, परिषद अध्यक्ष एम. एल. दुबे, श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हरजीत सिंह चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री एवं प्रधान अध्यापिका कविता पंत ने मां सरस्वती एवं श्री गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात प्रीति कौर भामरा व विद्यार्थियों द्वारा शबद कीर्तन तथा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई।

उत्सव के दौरान दिव्यांग बच्चों ने मनमोहक नृत्य एवं नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सामूहिक रक्षाबंधन पर्व के तहत दिव्यांग बहनों ने एकेडमी के छात्रों को रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उनकी आरती उतारी। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा का वचन दिया।

इस अवसर पर सामाजिक सरोकार निभाते हुए स्कूल समिति ने दो दिव्यांग बच्चों की शिक्षा एवं गणवेश के लिए ₹30,000 की राशि प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान परिषद की ओर से समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. सरदार गुरनाम सिंह डंग को 2 मिनट का मौन रखकर भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल समिति के अध्यक्ष हरजीत चावला ने अपने उद्बोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में समिति कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, सहसचिव हरजीत सलूजा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, कार्यकारिणी सदस्य सतपाल सिंह डंग, धर्मेंद्र गुरु दत्ता, बलजीत खनूजा, गगनदीप सिंह डंग एवं गुरविंदर खालसा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन एकता भट्ट एवं प्रीत कौर भामरा ने किया। #rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हमारे सभी दर्शकगणो एवं पाठकगणों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने अरविन्द मार्ग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के खालसा सभागृह में सामूहिक रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में बाहर से आने वाले दूध की मौके पर जांच, रैपिड किट टेस्ट में सभी नमूने पाए गए मानक स्तर के .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मिट्टी की बड़ी मूर्तियां बनाने वाले कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित : अपर कलेक्टर श्री रावत मिट्टी की मूर्ति निर्माणकर्ताओं के साथ बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए निर्देश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। भीलवाड़ा का प्रसिद्ध एलएनजी (LNG) ग्रुप रतलाम में गारमेंटिंग और डेनिम जींस निर्माण के दो बड़े प्लांट शुरू करने जा रहा है। इन संयंत्रों में लगभग 1200 ट्रेंड मजदूरों की आवश्यकता होगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। "हुनर से होगा देश का नवनिर्माण, और जागरूकता से सुरक्षित होगा समाज"— इसी संदेश को चरितार्थ करते हुए रतलाम स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के पी.एम. विश्वकर्मा एडवांस प्रशिक्षण केंद्र पर आपदा प्रबंधन एवं संकट से निपटने हेतु एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में 09 सितंबर को 'युवा संगम' रोजगार मेला, आईटीआई परिसर में मिलेगा नौकरी और अप्रेंटिसशिप का मौका .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ट्रेन संख्या 09324 (इंदौर - खड़ की स्पेशल): यह ट्रेन अब 02 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक अपने निर्धारित दिनों में संचालित होती रहेगी। ट्रेन संख्या 09323 (खड़ की - इंदौर स्पेशल): वापसी मार्ग की यह ट्रेन 03 सितंबर 2026 से 01 अक्टूबर 2026 तक सेवाएं प्रदान करेगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' एवं राष्ट्रगान का हुआ सामूहिक गायन .

रतलाम के छह प्रमुख कवि आज भोपाल दूरदर्शन पर देंगे काव्य प्रस्तुति,चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में यात्री गिरा, रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से बची जान,हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई: RPF ने ट्रेन में छूटा ट्रॉली बैग सुरक्षित परिजन को सौंपा,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हमारे सभी दर्शकगणो एवं पाठकगणों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"