Skip to main content

रतलाम के छह प्रमुख कवि आज भोपाल दूरदर्शन पर देंगे काव्य प्रस्तुति,चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में यात्री गिरा, रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से बची जान,हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई: RPF ने ट्रेन में छूटा ट्रॉली बैग सुरक्षित परिजन को सौंपा,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हमारे सभी दर्शकगणो एवं पाठकगणों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई,सृजन महाविधयालय में नवागत विद्यार्थियों को महामंडलेश्वर स्वामी श्री विशोकानंद भारती महाराज का आशीष,साहित्यकार कैलाश व्यास और वरिष्ठ पत्रकार राकेश पोरवाल ने श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं गीता के दार्शनिक महत्व पर प्रकाश डाला।,दिव्यांग बच्चों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया सामूहिक रक्षाबंधन पर्व,रतलाम में बाहर से आने वाले दूध की मौके पर जांच, रैपिड किट टेस्ट में सभी नमूने पाए गए मानक स्तर के,मिट्टी की बड़ी मूर्तियां बनाने वाले कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित : अपर कलेक्टर श्री रावत,रतलाम में लगेगा गारमेंट और डेनिम उद्योग: 1200 बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार, जनवरी से शुरू होगा मुफ्त प्रशिक्षण

सृजन महाविधयालय में नवागत विद्यार्थियों को महामंडलेश्वर स्वामी श्री विशोकानंद भारती महाराज का आशीष

सृजन महाविधयालय में नवागत विद्यार्थियों को महामंडलेश्वर स्वामी श्री विशोकानंद भारती महाराज का आशीष
 |  न्यूज़ डेस्क

सृजन महाविद्यालय में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु आयोजित कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी श्री विशोकानंद भारती महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाराज श्री के प्रेरणादायी उद्बोधन एवं सकारात्मक ऊर्जा से महाविद्यालय के नवागत विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
कार्यकम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में स्वामी श्री ने विद्यार्थियों से सरल, सहज एवं उच्च विचारों*के साथ जीवन जीने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन वह महत्वपूर्ण काल है, जिसमें व्यक्ति को अपनी समस्त ऊर्जा ज्ञानार्जन और अध्ययन में लगानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को हर प्रकार की अनावश्यक लोलुपता एवं आकर्षण से स्वयं को दूर रखते हुए अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

महाराज श्री ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने वाला विद्यार्थी एक प्रकार से ब्रह्मचर्य आश्रम में प्रवेश करता है, जहाँ उसका प्रमुख धर्म अध्ययन, अनुशासन, संयम और आत्मविकास है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है कि विद्यार्थी अनावश्यक आकर्षणों का त्याग कर अपने ज्ञान, चरित्र और व्यक्तित्व के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करें।

कार्यक्रम में अखंड ज्ञान आश्रम के देवस्वरूपानंद जी महाराज की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने *‘शिवोऽहम्’ मंत्र* के सामूहिक उच्चारण के माध्यम से सभागार को आध्यात्मिक एवं ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जोड़ा तथा विद्यार्थियों को सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद प्रदान किया।

संस्था प्रमुख एवं सृजन भारत के संयोजक अनिल झालानी ने नवागत विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए सृजन महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि जिस विश्वास और सपने के साथ वे सृजन परिवार से जुड़ रहे हैं, उन सपनों को साकार करने के लिए संस्था हर संभव प्रयास करेगी और विद्यार्थियों के साथ सदैव खड़ी रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में संस्था प्राचार्य डॉ. जिंदल यादव ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संस्था समन्वयक निसर्ग दुबे, डीन डॉ इम्तियाज खान ने संस्था की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों से संबंधित जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को मोटिवेट किया।
विभागाध्यक्ष मयंक मनावत, जितेंद्र सिंह, मुकेश वावधारा, खेल शिक्षिका ताहिरा खान सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हमारे सभी दर्शकगणो एवं पाठकगणों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने अरविन्द मार्ग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के खालसा सभागृह में सामूहिक रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में बाहर से आने वाले दूध की मौके पर जांच, रैपिड किट टेस्ट में सभी नमूने पाए गए मानक स्तर के .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मिट्टी की बड़ी मूर्तियां बनाने वाले कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित : अपर कलेक्टर श्री रावत मिट्टी की मूर्ति निर्माणकर्ताओं के साथ बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए निर्देश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। भीलवाड़ा का प्रसिद्ध एलएनजी (LNG) ग्रुप रतलाम में गारमेंटिंग और डेनिम जींस निर्माण के दो बड़े प्लांट शुरू करने जा रहा है। इन संयंत्रों में लगभग 1200 ट्रेंड मजदूरों की आवश्यकता होगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। "हुनर से होगा देश का नवनिर्माण, और जागरूकता से सुरक्षित होगा समाज"— इसी संदेश को चरितार्थ करते हुए रतलाम स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के पी.एम. विश्वकर्मा एडवांस प्रशिक्षण केंद्र पर आपदा प्रबंधन एवं संकट से निपटने हेतु एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में 09 सितंबर को 'युवा संगम' रोजगार मेला, आईटीआई परिसर में मिलेगा नौकरी और अप्रेंटिसशिप का मौका .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ट्रेन संख्या 09324 (इंदौर - खड़ की स्पेशल): यह ट्रेन अब 02 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक अपने निर्धारित दिनों में संचालित होती रहेगी। ट्रेन संख्या 09323 (खड़ की - इंदौर स्पेशल): वापसी मार्ग की यह ट्रेन 03 सितंबर 2026 से 01 अक्टूबर 2026 तक सेवाएं प्रदान करेगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' एवं राष्ट्रगान का हुआ सामूहिक गायन .

रतलाम के छह प्रमुख कवि आज भोपाल दूरदर्शन पर देंगे काव्य प्रस्तुति,चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में यात्री गिरा, रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से बची जान,हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई: RPF ने ट्रेन में छूटा ट्रॉली बैग सुरक्षित परिजन को सौंपा,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हमारे सभी दर्शकगणो एवं पाठकगणों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"