Skip to main content

रतलाम के छह प्रमुख कवि आज भोपाल दूरदर्शन पर देंगे काव्य प्रस्तुति,चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में यात्री गिरा, रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से बची जान,हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई: RPF ने ट्रेन में छूटा ट्रॉली बैग सुरक्षित परिजन को सौंपा,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हमारे सभी दर्शकगणो एवं पाठकगणों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई,सृजन महाविधयालय में नवागत विद्यार्थियों को महामंडलेश्वर स्वामी श्री विशोकानंद भारती महाराज का आशीष,साहित्यकार कैलाश व्यास और वरिष्ठ पत्रकार राकेश पोरवाल ने श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं गीता के दार्शनिक महत्व पर प्रकाश डाला।,दिव्यांग बच्चों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया सामूहिक रक्षाबंधन पर्व,रतलाम में बाहर से आने वाले दूध की मौके पर जांच, रैपिड किट टेस्ट में सभी नमूने पाए गए मानक स्तर के,मिट्टी की बड़ी मूर्तियां बनाने वाले कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित : अपर कलेक्टर श्री रावत,रतलाम में लगेगा गारमेंट और डेनिम उद्योग: 1200 बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार, जनवरी से शुरू होगा मुफ्त प्रशिक्षण

साहित्यकार कैलाश व्यास और वरिष्ठ पत्रकार राकेश पोरवाल ने श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं गीता के दार्शनिक महत्व पर प्रकाश डाला।

साहित्यकार कैलाश व्यास और वरिष्ठ पत्रकार राकेश पोरवाल ने श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं गीता के दार्शनिक महत्व पर प्रकाश डाला।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम।
श्री नित्यानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रबुद्ध जन व्याख्यान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं अधिवक्ता कैलाश व्यास उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राकेश पोरवाल ने की।

समारोह के मुख्य अतिथि कैलाश व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान, भक्ति और कर्म का समवेत गान है। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को माध्यम बनाकर पूरी मानवजाति के जीवन उन्नयन के लिए गीता का संदेश एक ज्योतिपुंज के रूप में दिया है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने एक ओर सुदामा के साथ प्रेम और निष्काम मित्रता का सर्वोच्च आदर्श स्थापित किया, तो दूसरी ओर दुर्योधन और कंस जैसे अत्याचारियों को उनके कर्मों का यथोचित फल देकर न्याय का संदेश भी दिया।

भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का उल्लेख करते हुए व्यास ने कहा कि यह केवल एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण है। हजारों वर्ष पूर्व श्रीकृष्ण ने जल, जंगल, प्रकृति और जलवायु के संरक्षण का संदेश देकर प्रकृति के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रखने की प्रेरणा दी थी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार राकेश पोरवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि शस्त्र की शिक्षा भगवान श्रीराम से और शास्त्र का ज्ञान भगवान श्रीकृष्ण से प्राप्त किया जा सकता है। श्रीकृष्ण का प्रत्येक वचन मानव जीवन को श्रेष्ठ और दिशाबद्ध बनाने का काम करता है।

अतिथियों का स्वागत और जिज्ञासा समाधान
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य कमल सिंह राठौड़ एवं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य राठौड़ ने कहा कि श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला के पीछे एक गहन दार्शनिक संदेश निहित है, जो मनुष्य का मार्गदर्शन करता है। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य कमल सिंह एवं इसरार खान ने किया।

मुख्य अतिथि के व्याख्यान के पश्चात प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थित श्रोताओं ने श्रीकृष्ण के जीवन और गीता के संदेशों से जुड़े प्रश्न पूछे। कैलाश व्यास ने सभी प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर देकर श्रोताओं की शंकाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सीमा चौहान ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन रमा टिलवानी द्वारा किया गया।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हमारे सभी दर्शकगणो एवं पाठकगणों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने अरविन्द मार्ग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के खालसा सभागृह में सामूहिक रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में बाहर से आने वाले दूध की मौके पर जांच, रैपिड किट टेस्ट में सभी नमूने पाए गए मानक स्तर के .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मिट्टी की बड़ी मूर्तियां बनाने वाले कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित : अपर कलेक्टर श्री रावत मिट्टी की मूर्ति निर्माणकर्ताओं के साथ बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए निर्देश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। भीलवाड़ा का प्रसिद्ध एलएनजी (LNG) ग्रुप रतलाम में गारमेंटिंग और डेनिम जींस निर्माण के दो बड़े प्लांट शुरू करने जा रहा है। इन संयंत्रों में लगभग 1200 ट्रेंड मजदूरों की आवश्यकता होगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। "हुनर से होगा देश का नवनिर्माण, और जागरूकता से सुरक्षित होगा समाज"— इसी संदेश को चरितार्थ करते हुए रतलाम स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के पी.एम. विश्वकर्मा एडवांस प्रशिक्षण केंद्र पर आपदा प्रबंधन एवं संकट से निपटने हेतु एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में 09 सितंबर को 'युवा संगम' रोजगार मेला, आईटीआई परिसर में मिलेगा नौकरी और अप्रेंटिसशिप का मौका .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ट्रेन संख्या 09324 (इंदौर - खड़ की स्पेशल): यह ट्रेन अब 02 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक अपने निर्धारित दिनों में संचालित होती रहेगी। ट्रेन संख्या 09323 (खड़ की - इंदौर स्पेशल): वापसी मार्ग की यह ट्रेन 03 सितंबर 2026 से 01 अक्टूबर 2026 तक सेवाएं प्रदान करेगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' एवं राष्ट्रगान का हुआ सामूहिक गायन .

रतलाम के छह प्रमुख कवि आज भोपाल दूरदर्शन पर देंगे काव्य प्रस्तुति,चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में यात्री गिरा, रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से बची जान,हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई: RPF ने ट्रेन में छूटा ट्रॉली बैग सुरक्षित परिजन को सौंपा,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हमारे सभी दर्शकगणो एवं पाठकगणों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"