Skip to main content

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।,भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से: रतलाम में जिला कार्यशाला आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प,शिक्षक दिवस: रतलाम के दो शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान; राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित,भाजपा जिला कार्यसमिति घोषित,रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने लिया इंदौर-उज्जैन रेल परियोजनाओं का जायजा; सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश,रतलाम में 'सुनें सुनाएं' के 4 वर्ष पूरे, 48वें सोपान के साथ पांचवें वर्ष में प्रवेश,असामाजिक तत्वों पर हो सख्त कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों पर दर्ज करें एफआईआर: कलेक्टर अजय कटेसरिया,इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिलेगी राहत,रतलाम में शिक्षक सांस्कृतिक संगठन द्वारा बीआरसी भवन स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिक्षक दिवस मनाया गया।,वरिष्ठ शिक्षाविद पिता-पुत्र का अखिल भारतीय पोरवाल महासभा ने किया सम्मान

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से: रतलाम में जिला कार्यशाला आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से: रतलाम में जिला कार्यशाला आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम (07 सितंबर 2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक सेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी। अभियान की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर सोमवार को सातरुंडा स्थित एम.के. रिसॉर्ट में एक दिवसीय जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नवीन जिला कार्यसमिति के सदस्यों सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

अभियान के तहत आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महीने भर चलने वाले इस अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया, सेवा चित्र, सेवा स्मरण, आंगन का मिलन, कहानी बदलाव की, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान (सरकार आपके द्वार) और जनसेवक महाकुंभ (पंचायत से पार्लियामेंट) जैसे प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए गठित जिला टोलियों की घोषणा भी की गई। इसके बाद जिला टोली संयोजक महेश सोनी ने आगामी तैयारियों पर प्रकाश डाला।

09 सितंबर को होंगी मंडल कार्यशालाएं
संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति के निर्णयानुसार सभी जिलों में कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में 09 सितंबर 2026 को सभी मंडलों में मंडल स्तरीय कार्यशालाएं संपन्न होंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं और विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का डटकर मुकाबला करें।

बूथ स्तर तक पहुंचेगा विकसित भारत का संदेश
जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिना कोई छुट्टी लिए पिछले 25 वर्षों से निरंतर राष्ट्र सेवा में समर्पित हैं और उनके 'विकसित भारत' के संकल्प को सभी को मिलकर पूरा करना है। वहीं, जिला प्रभारी विवेक जोशी ने ओरछा में संपन्न प्रदेश कार्यसमिति में पारित प्रस्तावों की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी विवेक जोशी, विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, इंदौर ग्रामीण प्रभारी शैलेंद्र डागा, उज्जैन जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री महेश सोनी और जयवंत कोठारी मंचासीन रहे। कार्यशाला का संचालन महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला मंत्री पद्मा जायसवाल ने व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर की सख्त हिदायत: नकली शराब की सही सूचना देने वालों को मिलेगा पुरस्कार, राशन वितरण में गड़बड़ी पर जिला आपूर्ति अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से: रतलाम में जिला कार्यशाला आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और नवाचारों के लिए रतलाम जिले के दो शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2026 से नवाजा गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला कार्यसमिति घोषित कर दी है, .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री सतीश कुमार ने इंदौर और उज्जैन क्षेत्र में चल रहे रेलवे के विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों की व्यापक समीक्षा की। आगामी 'सिंहस्थ-2028' के मद्देनजर रतलाम मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न रेल परिसरों का निरीक्षण कर उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। आगामी अनंत चतुर्दशी और अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर अजय कटेसरिया और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में उपद्रवियों और आदतन अपराधियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए। .
देश
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इंदौर और मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों में विस्तार करने का निर्णय लिया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में शिक्षक सांस्कृतिक संगठन द्वारा बीआरसी भवन स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिक्षक दिवस मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वरिष्ठ शिक्षाविद पिता-पुत्र का अखिल भारतीय पोरवाल महासभा ने किया सम्मान .