Skip to main content

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।,भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से: रतलाम में जिला कार्यशाला आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प,शिक्षक दिवस: रतलाम के दो शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान; राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित,भाजपा जिला कार्यसमिति घोषित,रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने लिया इंदौर-उज्जैन रेल परियोजनाओं का जायजा; सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश,रतलाम में 'सुनें सुनाएं' के 4 वर्ष पूरे, 48वें सोपान के साथ पांचवें वर्ष में प्रवेश,असामाजिक तत्वों पर हो सख्त कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों पर दर्ज करें एफआईआर: कलेक्टर अजय कटेसरिया,इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिलेगी राहत,रतलाम में शिक्षक सांस्कृतिक संगठन द्वारा बीआरसी भवन स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिक्षक दिवस मनाया गया।,वरिष्ठ शिक्षाविद पिता-पुत्र का अखिल भारतीय पोरवाल महासभा ने किया सम्मान

रतलाम में 'सुनें सुनाएं' के 4 वर्ष पूरे, 48वें सोपान के साथ पांचवें वर्ष में प्रवेश

रतलाम में 'सुनें सुनाएं' के 4 वर्ष पूरे, 48वें सोपान के साथ पांचवें वर्ष में प्रवेश
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। शहर में रचनात्मक माहौल बनाने और लोगों में पठन-पाठन के प्रति रुचि जगाने के उद्देश्य से शुरू किया गया अनूठा आयोजन 'सुनें सुनाएं' अपने सफल चार वर्ष पूरे कर 48वें सोपान के साथ पांचवें वर्ष में प्रवेश कर गया है। जी.डी. अंकलेसरिया रोटरी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम ने समयबद्धता और स्व-अनुशासन की एक अनोखी मिसाल पेश की है।

बीते चार वर्षों में इस आयोजन का दिन और समय कभी नहीं बदला। निर्धारित समय पर शुरू होकर समय पर समाप्त होने वाला यह शहर का एकमात्र ऐसा आयोजन बन चुका है, जहां रचना प्रेमी अपनी स्वप्रेरणा से पहुंचते हैं। इन चार सालों में 500 से अधिक लोगों ने अपनी पसंदीदा रचनाओं का वाचन किया है, जबकि 1500 से ज्यादा साहित्य प्रेमी इस पहल से जुड़ चुके हैं।

बिना भूमिका के प्रिय रचनाकारों का पाठ
इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई भी अपनी खुद की रचना नहीं पढ़ता, बल्कि अपने प्रिय साहित्यकार की रचना का बिना किसी भूमिका के निर्धारित समय में पाठ करता है।

हालिया सोपान में भव्य शर्मा (हरिवंश राय बच्चन की 'मधुशाला'), सांत्वना शुक्ला ('कृष्ण जन्माष्टमी'), दुष्यंत कुमार व्यास ('वह थी झूठी मगर इतनी झूठी न थी'), यू.एल. जायसवाल ('ज़िन्दगी से बड़ी कुछ सज़ा ही नहीं'), नरेन्द्र सिंह डोडिया ('अकेले नहीं होता कुछ भी'), फाल्गुनी दुबे ('लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती'), नूतन मजावदिया ('भामती'), जी.एस. परमार ('प्रकृति में प्रतिबिम्ब का यथार्थ') और लगन शर्मा ('वह बता रहा है') ने बेहतरीन रचना पाठ किया।

आयोजन में प्रो. रतन चौहान, गुस्ताद अंकलेसरिया, ओमप्रकाश मिश्र, डॉ. गायत्री तिवारी, डॉ. प्रदीप सिंह राव, अरविन्द मेहता, आशीष दशोत्तर सहित शहर के अनेक गणमान्य व साहित्य प्रेमी मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार पांचवें वर्ष में इस पहल को कुछ नए और नवीन रूपों में प्रस्तुत किया जाएगा।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर की सख्त हिदायत: नकली शराब की सही सूचना देने वालों को मिलेगा पुरस्कार, राशन वितरण में गड़बड़ी पर जिला आपूर्ति अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से: रतलाम में जिला कार्यशाला आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और नवाचारों के लिए रतलाम जिले के दो शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2026 से नवाजा गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला कार्यसमिति घोषित कर दी है, .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री सतीश कुमार ने इंदौर और उज्जैन क्षेत्र में चल रहे रेलवे के विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों की व्यापक समीक्षा की। आगामी 'सिंहस्थ-2028' के मद्देनजर रतलाम मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न रेल परिसरों का निरीक्षण कर उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। आगामी अनंत चतुर्दशी और अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर अजय कटेसरिया और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में उपद्रवियों और आदतन अपराधियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए। .
देश
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इंदौर और मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों में विस्तार करने का निर्णय लिया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में शिक्षक सांस्कृतिक संगठन द्वारा बीआरसी भवन स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिक्षक दिवस मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वरिष्ठ शिक्षाविद पिता-पुत्र का अखिल भारतीय पोरवाल महासभा ने किया सम्मान .