Skip to main content

अनुभूति संस्था की अष्टम पावस काव्य गोष्ठी संपन्न, उत्कृष्ट रचनाओं ने रचा इतिहास: डॉ. प्रकाश उपाध्याय,कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से संदेश, नागरिक सतर्क रहें,गीता मंदिर में भक्तिभाव से मनाया गया 101वां एकादशी नंदोत्सव संकीर्तन,महेश अग्रवाल की नियुक्ति पर संस्था परस्पर ने किया स्वागत एवं अभिनंदन,इंदु सिन्हा की पुस्तकों डिजिटल युग का डोकरा और उन दिनों प्रेम का विमोचन,1000 से अधिक नेत्रदान की ऐतिहासिक सेवा पर डॉ. ददरवाल का सम्मान,कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।,भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से: रतलाम में जिला कार्यशाला आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प,शिक्षक दिवस: रतलाम के दो शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान; राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित,भाजपा जिला कार्यसमिति घोषित

गीता मंदिर में भक्तिभाव से मनाया गया 101वां एकादशी नंदोत्सव संकीर्तन

भजन गायक पं. गोपाल कृष्ण शर्मा ने बांधा भक्ति का समां; राधा-कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चों ने मोहा मन
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। गीता मंदिर महिला मंडल के तत्वावधान में सोमवार को गीता मंदिर परिसर में 101वां एकादशी नंदोत्सव संकीर्तन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित इस धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायक पं. गोपाल कृष्ण शर्मा ने अपनी मधुर वाणी से भजनों एवं बधाई गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया।

भव्य श्रृंगार व मनोहारी वेशभूषा रही आकर्षण का केंद्र

विशेष श्रृंगार: एकादशी के पावन अवसर पर मंदिर का भव्य और आकर्षक श्रृंगार किया गया। भगवान श्रीकृष्ण एवं अर्जुन का विशेष रूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

बाल-स्वरूप: नंदोत्सव के उपलक्ष्य में बालक-बालिकाएं राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सज-धज कर पहुंचे, जिससे द्वापर युग जैसा जीवंत वातावरण निर्मित हो गया।

पारंपरिक परिधान: महिला श्रद्धालुओं ने पीले एवं केसरिया रंग की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर भक्ति भजनों पर भावपूर्ण नृत्य किया। संपूर्ण परिसर 'जय श्री कृष्णा' के जयकारों से गुंजायमान रहा।

‘यशोदा के भयो देखो लाल...’ बधाई गीत पर झूमे श्रद्धालु

भजन गायक पं. गोपाल कृष्ण शर्मा ने जैसे ही जन्मोत्सव का बधाई गीत—

"यशोदा के भयो देखो लाल, बधाई सारा भक्तां ने।

बाज्यो रे बाज्यो देखो थाल, बधाई सारा भक्तां ने..."

प्रस्तुत किया, उपस्थित जनसैलाब झूमने पर मजबूर हो गया। भजनों की ताल पर महिलाओं व श्रद्धालुओं ने जमकर नंदोत्सव का आनंद लिया।

भजन गायक का सम्मान व आभार व्यक्त

कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से दीपक राजपुरोहित एवं संजय व्यास ने भजन गायक पं. गोपाल कृष्ण शर्मा का वस्त्र भेंट कर भावभीना सम्मान किया।

इस अवसर पर दीपक राजपुरोहित ने 101 एकादशी संकीर्तन के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों को बधाई देते हुए आभार जताया। कार्यक्रम का समापन भगवान की महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण के साथ हुआ। गीता मंदिर महिला मंडल ने आगामी आयोजनों में भी श्रद्धालुओं से इसी प्रकार बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए पहचान बना चुकी 'अनुभूति' संस्था के स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत डोंगरे नगर स्थित श्री तेजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वृहद् जिला स्तरीय 'अष्टम पावस काव्य गोष्ठी' का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी व्हाट्सएप नंबर +639615402077 से विभिन्न व्यक्तियों को व्हाट्सएप संदेश किए जाने का मामला सामने आया है। उक्त मोबाइल नंबर कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया का अधिकृत मोबाइल नंबर नहीं है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भजन गायक पं. गोपाल कृष्ण शर्मा ने बांधा भक्ति का समां; राधा-कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चों ने मोहा मन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महेश अग्रवाल की नियुक्ति पर संस्था परस्पर ने किया स्वागत एवं अभिनंदन सांसद प्रतिनिधि (ITI) एवं भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य बनने पर जताया आभार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। कहानीकार इंदु सिन्हा की कहानियों में समाज की विद्रूपदाओं पर प्रहार ओर उच्च संस्कार की अभिव्यक्ति निहित है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। मानव सेवा और नेत्रदान जागरूकता के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले गीता भवन न्यास, बड़नगर के डॉ. जी.एल. ददरवाल के हाथों 1000 से अधिक नेत्रदान संपन्न होने पर 'नेत्रम' संस्था द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर की सख्त हिदायत: नकली शराब की सही सूचना देने वालों को मिलेगा पुरस्कार, राशन वितरण में गड़बड़ी पर जिला आपूर्ति अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से: रतलाम में जिला कार्यशाला आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला कार्यसमिति घोषित कर दी है, .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री सतीश कुमार ने इंदौर और उज्जैन क्षेत्र में चल रहे रेलवे के विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों की व्यापक समीक्षा की। आगामी 'सिंहस्थ-2028' के मद्देनजर रतलाम मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न रेल परिसरों का निरीक्षण कर उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। .

अनुभूति संस्था की अष्टम पावस काव्य गोष्ठी संपन्न, उत्कृष्ट रचनाओं ने रचा इतिहास: डॉ. प्रकाश उपाध्याय,कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से संदेश, नागरिक सतर्क रहें,गीता मंदिर में भक्तिभाव से मनाया गया 101वां एकादशी नंदोत्सव संकीर्तन,महेश अग्रवाल की नियुक्ति पर संस्था परस्पर ने किया स्वागत एवं अभिनंदन,इंदु सिन्हा की पुस्तकों डिजिटल युग का डोकरा और उन दिनों प्रेम का विमोचन,1000 से अधिक नेत्रदान की ऐतिहासिक सेवा पर डॉ. ददरवाल का सम्मान,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव