Skip to main content

अनुभूति संस्था की अष्टम पावस काव्य गोष्ठी संपन्न, उत्कृष्ट रचनाओं ने रचा इतिहास: डॉ. प्रकाश उपाध्याय,कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से संदेश, नागरिक सतर्क रहें,गीता मंदिर में भक्तिभाव से मनाया गया 101वां एकादशी नंदोत्सव संकीर्तन,महेश अग्रवाल की नियुक्ति पर संस्था परस्पर ने किया स्वागत एवं अभिनंदन,इंदु सिन्हा की पुस्तकों डिजिटल युग का डोकरा और उन दिनों प्रेम का विमोचन,1000 से अधिक नेत्रदान की ऐतिहासिक सेवा पर डॉ. ददरवाल का सम्मान,कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।,भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से: रतलाम में जिला कार्यशाला आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प,शिक्षक दिवस: रतलाम के दो शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान; राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित,भाजपा जिला कार्यसमिति घोषित

अनुभूति संस्था की अष्टम पावस काव्य गोष्ठी संपन्न, उत्कृष्ट रचनाओं ने रचा इतिहास: डॉ. प्रकाश उपाध्याय

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए पहचान बना चुकी 'अनुभूति' संस्था के स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत डोंगरे नगर स्थित श्री तेजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वृहद् जिला स्तरीय 'अष्टम पावस काव्य गोष्ठी' का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए पहचान बना चुकी 'अनुभूति' संस्था के स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत डोंगरे नगर स्थित श्री तेजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वृहद् जिला स्तरीय 'अष्टम पावस काव्य गोष्ठी' का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रतलाम जिले सहित आसपास के अंचलों से आए कवियों, गीतकारों और शायरों ने अपनी एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं, गीतों, व्यंग्य और गजलों की प्रस्तुति से समां बांध दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुप्रसिद्ध गीतकार, संगीतज्ञ एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ (जावरा) डॉ. प्रकाश उपाध्याय ने अनुभूति संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था अपने श्रेष्ठ आयोजनों से जिले में विशिष्ट पहचान बना रही है। इस गोष्ठी में रचनाकारों ने अपनी बेमिसाल प्रस्तुतियों से एक नया इतिहास रचा है।

हिंदी-उर्दू की गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक

समारोह के विशेष अतिथि एवं शायर डॉ. वसीम वाहिद (धराड़) ने कहा कि यह आयोजन हिंदी और उर्दू संस्कृति की गंगा-जमुनी परंपरा का एक सुंदर और अनुकरणीय उदाहरण है। वहीं, सैलाना से आई विशेष अतिथि श्रीमती ब्रजेश माथुर ने आयोजन को प्रेरणादायी और सराहनीय बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक श्री प्रणयेश जैन ने कहा कि वर्षों बाद किसी मंच पर कवियों और शायरों की ऐसी उत्कृष्ट और विविधतापूर्ण प्रस्तुतियां देखने को मिली हैं।

जिले भर के साहित्यकारों का हुआ जमावड़ा

काव्य गोष्ठी में सिद्धिक रतलामी, हरिशंकर भटनागर, डॉ. सुरेशसिंह ठाकुर सालिव, डॉ. मोहन परमार, डॉ. शोभना तिवारी, डॉ. गीता दुबे, फजल हयात (जावरा), बाबूलाल परमार (रावटी), दिलीपकुमार जोशी 'दीप' (सरवन), दिनेश कुमार जैन, राजेश रावल, लक्ष्मण पाठक, शिवराज जोशी, मोदीराम सोलंकी 'एकांत', कैलाश वशिष्ठ, हीरालाल खराड़ी, सुभाष यादव, अखिलचंद्र शर्मा 'स्नेही', मणिलाल पोरवाल, शांतिलाल गोयल 'शांतनु', रामचन्द्र गेहलोत 'अम्बर', प्रकाश हेमावत, अकरम शेरानी, जवेरीलाल गोयल, श्रीमती पुष्पलता शर्मा 'पुष्प', श्रीमती साधना परमार, श्रीमती पुष्पलता शर्मा 'स्नेही', बालकृष्ण तिवारी, छत्रपालसिंह बडोदा एवं ब्रजेश कुमार गोड सहित अनेक रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।

इससे पूर्व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सुश्री शिवकांता भदोरिया, डॉ. देवाशिष माथुर, राजेन्द्र कुमार माथुर, राजेन्द्र सेन 'अविरल', विश्वास शर्मा, जगदीश चौहान, श्रीमती जया शक्तावत, जयसिंह झाला, पूर्व पार्षद सत्यदीप भट्ट तथा अजय सोनी सहित जावरा, रावटी, सैलाना, सरवन, धराड़ व ग्राम बडोदा से आए प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन अब्दुल सलाम खोकर ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन मुकेश सोनी द्वारा किया गया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए पहचान बना चुकी 'अनुभूति' संस्था के स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत डोंगरे नगर स्थित श्री तेजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वृहद् जिला स्तरीय 'अष्टम पावस काव्य गोष्ठी' का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी व्हाट्सएप नंबर +639615402077 से विभिन्न व्यक्तियों को व्हाट्सएप संदेश किए जाने का मामला सामने आया है। उक्त मोबाइल नंबर कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया का अधिकृत मोबाइल नंबर नहीं है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भजन गायक पं. गोपाल कृष्ण शर्मा ने बांधा भक्ति का समां; राधा-कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चों ने मोहा मन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महेश अग्रवाल की नियुक्ति पर संस्था परस्पर ने किया स्वागत एवं अभिनंदन सांसद प्रतिनिधि (ITI) एवं भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य बनने पर जताया आभार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। कहानीकार इंदु सिन्हा की कहानियों में समाज की विद्रूपदाओं पर प्रहार ओर उच्च संस्कार की अभिव्यक्ति निहित है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। मानव सेवा और नेत्रदान जागरूकता के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले गीता भवन न्यास, बड़नगर के डॉ. जी.एल. ददरवाल के हाथों 1000 से अधिक नेत्रदान संपन्न होने पर 'नेत्रम' संस्था द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर की सख्त हिदायत: नकली शराब की सही सूचना देने वालों को मिलेगा पुरस्कार, राशन वितरण में गड़बड़ी पर जिला आपूर्ति अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से: रतलाम में जिला कार्यशाला आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला कार्यसमिति घोषित कर दी है, .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री सतीश कुमार ने इंदौर और उज्जैन क्षेत्र में चल रहे रेलवे के विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों की व्यापक समीक्षा की। आगामी 'सिंहस्थ-2028' के मद्देनजर रतलाम मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न रेल परिसरों का निरीक्षण कर उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। .

अनुभूति संस्था की अष्टम पावस काव्य गोष्ठी संपन्न, उत्कृष्ट रचनाओं ने रचा इतिहास: डॉ. प्रकाश उपाध्याय,कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से संदेश, नागरिक सतर्क रहें,गीता मंदिर में भक्तिभाव से मनाया गया 101वां एकादशी नंदोत्सव संकीर्तन,महेश अग्रवाल की नियुक्ति पर संस्था परस्पर ने किया स्वागत एवं अभिनंदन,इंदु सिन्हा की पुस्तकों डिजिटल युग का डोकरा और उन दिनों प्रेम का विमोचन,1000 से अधिक नेत्रदान की ऐतिहासिक सेवा पर डॉ. ददरवाल का सम्मान,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव