- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
तेजाजी मेले का विधिवत् पुजा अर्चना के साथ शुभारंभ संपन्न खाटू श्याम के भजनों से सराबोर हुआ मेला
नगर निगम द्वारा 19 से 21 सितम्बर तक रामगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय तेजाजी मेले का महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष राजेन्द्र पाटीदार, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद श्रीमती आयुषी सांकला, एल्डरमेन मंगल लोढ़ा, राकेश परमार, हेमन्त राहौरी, गोपाल शर्मा, नारायण सांकला, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, पूर्व पार्षद विजय कसेरा, उपायुक्त सचिन सिटोले सहित बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा अर्चना कर किया।
इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों का स्वागत श्री सत्यवीर तेजाजी मंदिर रामगढ़ समिति के पदाधिकारी विनोद राठौड़, महेश राठौड़, दुर्गेश राठौड़, गोविन्द माली, सुशीला राठौड़, मोहनलाल पांडरा, अंकित माली, सतीश माली, अंकित राठौड़, नाना माली सहित क्षेत्रिय नागरिकों ने पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ से किया।
कार्यक्रम संचालन महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी ने किया।
शुभारंभ पश्चात् निगम रंगमंच पर आयोजित खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें गायकों ने अपने सुमधुर कंठ से एक से बड़कर एक खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति देकर पुरा मेला प्रांगण धर्ममयी कर दिया।
श्री सत्यवीर तेजाजी मेले का आज होगा कवि सम्मेलन
रतलाम 19 सितम्बर । नगर निगम द्वारा 19 से 21 सितम्बर तक रामगढ़ स्थित श्री सत्यवीर तेजाजी मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्री सत्यवीर तेजाजी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मेले के दूसरे दिन 20 सितम्बर रविवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
आमंत्रित कविगण है सर्वश्री देवकृष्ण व्यास-गीतकार (देवास), विरेन्द्र विद्रोही-हास्य करूण रस (ललीतपुर), शंभुसिंह मनहर-हास्यरस (खरगोन), बाबु बंजारा-हास्यरस (कोटा), राकेश शर्मा-हास्यरस (बदनावर), विपूल पंड्या-हास्यरस (डूंगरपुर) व लक्ष्मण पाठक-गीतकार (रतलाम)।
महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती प्रीति कसेरा, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, अक्षय संघवी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य परमानन्द योगी पंडित, बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुवंर-किशोरसिंह राठौर, श्रीमती प्रीति-संजय कसेरा, श्रीमती कविता-सुनील महावर, श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा-पवन सोमानी, श्रीमती स्मिता-राजेश माहेश्वरी, श्रीमती अनिता-वसावा, श्रीमती भावना-हितेश पैमाल, श्रीमती उमा-रामचन्द्र डोई एवं समस्त पार्षद एवं एल्डरमेन ने नागरिकों से अपील की है कि आज मेले में आयोजित कवि सम्मेलन में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित कवि सम्मेलन को सफल बनावें।













