चीनी की अधिकतम स्टॉक सीमा 4 हजार से घटाकर 2 हजार क्विंटल की गई 15 सितम्बर से संशोधित स्टॉक सीमा प्रभावशील
चीनी की अधिकतम स्टॉक सीमा 4 हजार से घटाकर 2 हजार क्विंटल की गई
15 सितम्बर से संशोधित स्टॉक सीमा प्रभावशील
रतलाम 15 सितम्बर 2026/ जिला आपूर्ति अधिकारी रतलाम ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी आदेश दिनांक 03 सितम्बर 2026 के माध्यम से चीनी की अधिकतम स्टॉक सीमा में संशोधन करते हुए कोलकाता एवं उसके विस्तारित महानगरीय क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्रों के लिए चीनी की अधिकतम स्टॉक सीमा 4 हजार क्विंटल से घटाकर 2 हजार क्विंटल निर्धारित की गई है। उक्त संशोधन 15 सितम्बर 2026 से प्रभावशील हो गया है।
संदर्भित संशोधित प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए सभी संबंधित डीलरों को आदेश का पालन करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं। निर्देशों के परिपालन में संशोधित प्रावधान जिले के संबंधित शक्कर व्यापारी/थोक विक्रेता, रिटेलर, बिग चेन रिटेलर एवं प्रोसेसर को अवगत कराने का अनुरोध किया गया है।










