श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम 13 सितंबर को हर्षोल्लास से मनाएगा श्रावणी उपाकर्म एवं रक्षाबंधन पर्व
रतलाम: श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम द्वारा इस वर्ष श्रावणी उपाकर्म, यज्ञोपवीत परिवर्तन और रक्षाबंधन का महापर्व आगामी 13 सितंबर (रविवार) को हस्त नक्षत्र के शुभ योग में बड़े ही धूमधाम एवं सामूहिक रूप से मनाया जाएगा। यह आयोजन समाज की पूर्णेश्वर महादेव स्थित धर्मशाला परिसर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में सनातन वैदिक श्रावणी उपाकर्म का संपूर्ण विधान महर्षि पंडित संजय जी दवे द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा। इसके तत्पश्चात शुभ मुहूर्त में पूरा समाज मिलकर रक्षाबंधन का त्योहार उत्साहपूर्वक मनाएगा। श्रीमाली ब्राह्मण समाज की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज पुष्कर राजस्थान के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं रतलाम श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नयन व्यास ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर दिनांक 13 सितंबर रविवार को श्रावणी उपाकर्म रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगाश्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रबंधकारिणी समिति एवं समाज सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने समस्त समाजबंधुओं से अपील की है कि वे 13 सितंबर को प्रातः 8:15 बजे समय पर धर्मशाला पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।









