- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रतलाम में स्वच्छता पर सख्ती: नगर निगम ने की विभिन्न क्षेत्रों में सफाई
रतलाम, 11 सितम्बर।
रतलाम शहर को अधिक स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशों के पालन में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों, कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य अमले ने अलकापुरी स्थित भारत माता उद्यान, आरो आश्रम के पास सैलाना रोड, डोंगरे नगर (सूखे कुएं के पास), सुभाष नगर बैकलेन, अमृत सागर उद्यान से मोती नगर मार्ग, अजंता टॉकिज रोड, ईश्वर नगर फाटक, दिलीप नगर, राजीव नगर, अरिहंत परिसर, जूनी कलाल सेरी, शिवधाम कॉलोनी, हाथीवाला मंदिर, माणक चौक तथा थावरिया बाजार आदि क्षेत्रों में सफाई कार्य पूरा कराया। इसके साथ ही सैलाना बस स्टैंड स्थित चर्च के आसपास और जमातखाने के पास की नालियों की भी विशेष सफाई की गई।










