- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रोटरी क्लब रतलाम द्वारा निःशुल्क इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण वर्कशॉप 12 सितंबर को
रतलाम। पर्यावरण संरक्षण एवं जल प्रदूषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब रतलाम द्वारा इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण वर्कशॉप का निःशुल्क आयोजन किया जा रहा है।
यह वर्कशॉप 12 सितंबर 2026, शनिवार को दोपहर 3:00 बजे से रोटरी हॉल, अजंता टॉकीज रोड, रतलाम में आयोजित होगी। वर्कशॉप में प्रतिभागियों को पर्यावरण के अनुकूल गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।
वर्कशॉप में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति अपना नाम, पता एवं उम्र निम्न मोबाइल/व्हाट्सएप नंबरों पर भेजकर अपना पंजीयन करा सकते हैं:
???? 94251 03614
???? 93408 77765
रोटरी क्लब रतलाम के सचिव रोटेरियन आशीष राठी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्कशॉप का आयोजन पूर्णतः निःशुल्क किया जा रहा है। उन्होंने रतलाम शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस पहल से जुड़ने एवं इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाने की दिशा में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया है।











