Skip to main content

नगरीय निकायों के हर कार्य में प्रदेश स्तर पर बेहतर स्थिति रहे : कलेक्टर श्री कटेसरिया,त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: हजरत निजामुद्दीन–दादर के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी,रतलाम में स्वच्छता पर सख्ती: नगर निगम ने की विभिन्न क्षेत्रों में सफाई,रतलाम के वार्ड 7 में ₹50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन, जीत नगर उद्यान का होगा जीर्णोद्धार,रोटरी क्लब रतलाम द्वारा निःशुल्क इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण वर्कशॉप 12 सितंबर को,वृद्धजनों एवं युवा पीढ़ी के बीच संवाद को बढ़ावा देने हेतु कार्यक्रम आयोजित,रतलाम में निवेश की संभावनाओं को लेकर लंदन की वित्तीय सलाहकार रतलाम की मयूरी चोरडिया ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की चर्चा,सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष: 'सेवा संकल्प अभियान' को लेकर रतलाम में भाजपा की मंडल कार्यशाला आयोजित,विश्व फिजियोथेरेपी दिवस: जिला चिकित्सालय में शिविर का आयोजन, 55 से अधिक मरीजों को मिला परामर्श व उपचार,न कोई जीता न कोई हारा”—परस्पर समझौते से सुलभ न्याय का संदेश: रतलाम में 12 सितंबर की नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहनों को हरी झंडी

रतलाम के वार्ड 7 में ₹50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन, जीत नगर उद्यान का होगा जीर्णोद्धार

रतलाम के वार्ड 7 में ₹50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन, जीत नगर उद्यान का होगा जीर्णोद्धार
 |  न्यूज़ डेस्क

नगर निगम की विकास योजनाओं के तहत वार्ड क्रमांक 7 (अलकापुरी) को दो बड़ी सौगातें मिली हैं। महापौर प्रहलाद पटेल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में जीत नगर उद्यान के जीर्णोद्धार और अम्बे चौक से जीत नगर मुख्य मार्ग तक पेवर ब्लॉक बिछाने के कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया। इन दोनों विकास परियोजनाओं पर कुल 52 लाख रुपये की लागत आएगी।

भूमि पूजन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि जीत नगर उद्यान को आधुनिक और सुंदर बनाने के लिए 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि अम्बे चौक से जीत नगर मुख्य मार्ग तक पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य 16 लाख रुपये की लागत से पूरा होगा। महापौर ने कहा कि वर्तमान निगम परिषद ने अपने चार साल के कार्यकाल में अभूतपूर्व काम किया है। अब तक शहर में 400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए जा चुके हैं, जो जनता से किए गए वादों से कहीं अधिक हैं।

समारोह में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने नगर निगम परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शहर में चौतरफा विकास दिख रहा है। वहीं, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि चार साल में 400 करोड़ के विकास कार्य कराना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और विकास का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान महापौर परिषद सदस्य, स्थानीय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित, एल्डरमेन और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित के स्वागत भाषण से हुई, जबकि संचालन राकेश पांचाल ने किया और अंत में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
नगरीय निकायों के हर कार्य में प्रदेश स्तर पर बेहतर स्थिति रहे : कलेक्टर श्री कटेसरिया कलेक्टर ने की जिले के नगरीय निकायों के विकास कार्यों और योजनाओं की गहन समीक्षा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के वार्ड 7 में ₹50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन, जीत नगर उद्यान का होगा जीर्णोद्धार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कॉमर्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग, वृद्धाश्रम परिसर में हुआ वृक्षारोपण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लंदन में 15 वर्षों से चार्टर्ड अकाउंटेंट, एडवाइजर एवं कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत सनराइज फाइनेंस, लंदन की एमडी मयूरी चोरडिया ने रतलाम प्रवास के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात की। उन्होंने रतलाम में विकसित किए जा रहे निवेश क्षेत्र में संभावित निवेश एवं औद्योगिक अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। लोक सेवक के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियों को लेकर रतलाम विधानसभा क्षेत्र में मंडल कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इस अवसर पर आरडीए अध्यक्ष श्री मनोहरलाल पोरवाल, उपाध्यक्ष श्री गोविंद काकानी, रोगी कल्याण समिति सदस्य श्री हेमंत राहोरी, रेडक्रॉस उपाध्यक्ष श्री सुशील मूनत एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी.एल. तापड़िया सहित जिला अस्पताल का स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थित रहा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
न कोई जीता न कोई हारा”—परस्पर समझौते से सुलभ न्याय का संदेश: रतलाम में 12 सितंबर की नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहनों को हरी झंडी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए पहचान बना चुकी 'अनुभूति' संस्था के स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत डोंगरे नगर स्थित श्री तेजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वृहद् जिला स्तरीय 'अष्टम पावस काव्य गोष्ठी' का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी व्हाट्सएप नंबर +639615402077 से विभिन्न व्यक्तियों को व्हाट्सएप संदेश किए जाने का मामला सामने आया है। उक्त मोबाइल नंबर कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया का अधिकृत मोबाइल नंबर नहीं है। .

नगरीय निकायों के हर कार्य में प्रदेश स्तर पर बेहतर स्थिति रहे : कलेक्टर श्री कटेसरिया,त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: हजरत निजामुद्दीन–दादर के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी,रतलाम में स्वच्छता पर सख्ती: नगर निगम ने की विभिन्न क्षेत्रों में सफाई,रतलाम के वार्ड 7 में ₹50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन, जीत नगर उद्यान का होगा जीर्णोद्धार,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"