- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष: 'सेवा संकल्प अभियान' को लेकर रतलाम में भाजपा की मंडल कार्यशाला आयोजित
रतलाम। लोक सेवक के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियों को लेकर रतलाम विधानसभा क्षेत्र में मंडल कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मुखर्जी मंडल एवं अंबेडकर मंडल की कार्यशालाओं को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।
मंत्री चेतन्य काश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा और समर्पण के रूप में प्रधानमंत्री मोदी के ये 25 वर्ष हर भारतीय के लिए गौरवपूर्ण हैं। उन्होंने अपने हर कार्य से देश का मान बढ़ाया है। वर्ष 2014 से पूर्व का भारत और आज का विकासशील व समृद्धशाली भारत इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। प्रधानमंत्री 'विकसित भारत 2047' का संकल्प लेकर देश को आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास की निरंतर प्रगति हो रही है। रतलाम में निवेश क्षेत्र के माध्यम से औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
मुखर्जी मंडल कार्यशाला
मुखर्जी मंडल की कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने की। स्वागत भाषण के बाद मंडल प्रभारी क्रांति जोशी ने अभियान के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
मंचासीन अतिथि: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, मंडल प्रभारी क्रांति जोशी, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला मंत्री अनुज शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक तन्मय त्रिवेदी, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा व भावना गुर्जर।
संचालन एवं आभार: कार्यक्रम का संचालन विवेक शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन भावना गुर्जर द्वारा किया गया।
अंबेडकर मंडल कार्यशाला
मुखर्जी मंडल के उपरांत अंबेडकर मंडल की कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा ने की। मंत्री काश्यप ने इस दौरान देश, प्रदेश और रतलाम शहर में संचालित विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने मंडल टोली की घोषणा की, वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने कार्यकर्ताओं से अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
मंचासीन अतिथि: पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल प्रभारी निलेश बाफना, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया व मंडल महामंत्री संदीप मौर्य।
संचालन एवं आभार: कार्यक्रम की रूपरेखा मंडल प्रभारी निलेश बाफना ने रखी। संचालन संदीप मौर्य ने किया तथा आभार भगतसिंह भदौरिया ने व्यक्त किया।










