- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर को 7 स्टेशनों पर एक मिनट का अस्थायी ठहराव
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर को 16 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक सात स्टेशनों पर एक मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर–इंदौर एक्सप्रेस के निर्धारित अवधि में डायवर्जन एवं निरस्तीकरण के कारण यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर के इन स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।
16 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक चित्तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर को शंभूपुरा, जावद रोड, मल्हारगढ़, पिपलिया मंडी, दलोदा, ढोढर एवं नामली स्टेशनों पर एक मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।
यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही रेलवन ऐप पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।










