Skip to main content

जिले के जर्जर शासकीय भवनों को डिस्मेंटल कराकर नए भवन बनवाए जाएंगे : कलेक्टर श्री कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर सुनीं नागरिकों की समस्या,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई “वी विल डू इट” की भव्य आकृति,पश्चिम रेलवे ने ग्रीको-रोमन एवं फ्रीस्टाइल दोनों वर्गों में हासिल की टीम ट्रॉफी रतलाम मंडल के पहलवानों ने जीते 18 पदक,सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, उज्जैन स्टेशन पर क्राउड होल्डिंग एरिया का निर्माण जारी,लायंस ऑफ रतलाम द्वारा सेवा सप्ताह का समापन,लायंस क्लब समर्पण द्वारा गुरुजी छात्रावास के बच्चों को साइबर क्राइम और बचाव के उपायों पर दिया गया जागरूकता सत्र,सामाजिक समरसता और सद्भाव के लिए लोक पर्वों की भूमिका महत्वपूर्ण - दिनेश शर्मा,20 तालाबों से पलेवा के साथ एक पानी और 23 बैराज से पलेवा के साथ तीन पानी मिलेगा : कलेक्टर श्री कटेसरिया,शनिश्चरी अमावस्या मेला: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शनीचरा स्टेशन पर इंदौर-सूबेदारगंज एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव जारी,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयास से सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ के 13.09 करोड़ स्वीकृत

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, उज्जैन स्टेशन पर क्राउड होल्डिंग एरिया का निर्माण जारी

माधव नगर क्षेत्र में 3,608 वर्गमीटर में बन रहा क्राउड होल्डिंग एरिया, यात्रियों को मिलेंगी पानी, प्रकाश एवं शौचालय जैसी सुविधाएं क्राउड होल्डिंग एरिया की छत पर लगाया जाएगा 120 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम, 10 अक्टूबर। सिंहस्थ 2028 के दौरान उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटा है। सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेल मार्ग से उज्जैन पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा स्टेशन परिसर के विकास, फुट ओवर ब्रिज के निर्माण तथा यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए क्राउड होल्डिंग एरिया विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को आवागमन के दौरान असुविधा का सामना न करना पड़े।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 8 की ओर माधव नगर क्षेत्र में लगभग 3,608 वर्गमीटर क्षेत्रफल (82×44 मीटर) में क्राउड होल्डिंग एरिया का निर्माण रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) द्वारा किया जा रहा है। इस होल्डिंग एरिया के अतिरिक्त तीन अन्य क्राउड होल्डिंग एरिया भी विकसित किए जाएंगे। इन सुविधाओं से सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने और उनके आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। क्राउड होल्डिंग एरिया में यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वर्तमान में निर्माणाधीन होल्डिंग एरिया का कार्य अक्टूबर 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

*क्राउड होल्डिंग एरिया की छत पर लगेगा 120 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम*

यात्रियों की सुविधाओं के विकास के साथ-साथ रतलाम मंडल द्वारा हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी पहल के तहत माधव नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन क्राउड होल्डिंग एरिया की छत पर 120 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (पावर) लेफ्टिनेंट श्री डी.के. प्रजापति के निर्देशन में इस दिशा में आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है। संबंधित विभागों से भी इसके लिए सहमति प्राप्त हो चुकी है। होल्डिंग एरिया का निर्माण पूरा होने के बाद इसकी छत पर सोलर पैनल लगाने का कार्य किया जा सकेगा।

सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर किए जा रहे ये कार्य उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, भीड़ प्रबंधन और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा के उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इनसे सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन को अधिक व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले के जर्जर शासकीय भवनों को डिस्मेंटल कराकर नए भवन बनवाए जाएंगे : कलेक्टर श्री कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर सुनीं नागरिकों की समस्याएं .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 10 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने हनुमान ताल 80 फीट रोड़ पर सेवा के रंग कार्यक्रम आयोजित किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे ने ग्रीको-रोमन एवं फ्रीस्टाइल दोनों वर्गों में हासिल की टीम ट्रॉफी रतलाम मंडल के पहलवानों ने जीते 18 पदक .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माधव नगर क्षेत्र में 3,608 वर्गमीटर में बन रहा क्राउड होल्डिंग एरिया, यात्रियों को मिलेंगी पानी, प्रकाश एवं शौचालय जैसी सुविधाएं क्राउड होल्डिंग एरिया की छत पर लगाया जाएगा 120 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । लायंस आफ रतलाम द्वारा इंटरनेशनल लायंस के निर्देश पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती से आयोजित किया जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का समापन सांगोद ग्राम स्थित अपना घर तथा विरियाखेड़ी स्थित वृद्ध आश्रम मैं कार्यक्रम आयोजित कर समापन किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम: लायंस क्लब समर्पण द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत सुभाष नगर स्थित 'गुरुजी छात्रावास' (सेवा भारती संस्थान द्वारा संचालित) में एक विशेष संस्कार कक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । सामाजिक विषमताओं को दूर करने के लिए विशेष कर ऊंच नीच छुआछूत, अमीरी-गरीबी, छोटे-बड़े का भेद मिटाने के लिए हमारे सामाजिक लोक पर्वों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
अवैध रूप से पानी उठाने वालों पर करें कानूनी कार्रवाई, पंप करें जब्त, कनेक्शन करें विच्छेद कलेक्टर ने किसानों से कम पानी वाली फसलें लगाने की अपील की .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय; 09 से 11 अक्टूबर तक दोनों दिशाओं में 2 मिनट के लिए रुकेगी ट्रेन यात्री भीड़ के सुगम प्रबंधन और दर्शनार्थियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने किए विशेष इंतजाम .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने कैबिनेट मंत्री विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयासों से रतलाम के बंजली में सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ निर्माण के लिए कुल 13.09 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। इसमें 12.89 करोड़ निर्माण कार्य एवं 0.20 करोड़ निर्माण पश्चात् संचालन एवं संधारण के लिए स्वीकृत किए गए है। .

जिले के जर्जर शासकीय भवनों को डिस्मेंटल कराकर नए भवन बनवाए जाएंगे : कलेक्टर श्री कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर सुनीं नागरिकों की समस्या,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई “वी विल डू इट” की भव्य आकृति,पश्चिम रेलवे ने ग्रीको-रोमन एवं फ्रीस्टाइल दोनों वर्गों में हासिल की टीम ट्रॉफी रतलाम मंडल के पहलवानों ने जीते 18 पदक,सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, उज्जैन स्टेशन पर क्राउड होल्डिंग एरिया का निर्माण जारी,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"