Skip to main content

जिले के जर्जर शासकीय भवनों को डिस्मेंटल कराकर नए भवन बनवाए जाएंगे : कलेक्टर श्री कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर सुनीं नागरिकों की समस्या,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई “वी विल डू इट” की भव्य आकृति,पश्चिम रेलवे ने ग्रीको-रोमन एवं फ्रीस्टाइल दोनों वर्गों में हासिल की टीम ट्रॉफी रतलाम मंडल के पहलवानों ने जीते 18 पदक,सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, उज्जैन स्टेशन पर क्राउड होल्डिंग एरिया का निर्माण जारी,लायंस ऑफ रतलाम द्वारा सेवा सप्ताह का समापन,लायंस क्लब समर्पण द्वारा गुरुजी छात्रावास के बच्चों को साइबर क्राइम और बचाव के उपायों पर दिया गया जागरूकता सत्र,सामाजिक समरसता और सद्भाव के लिए लोक पर्वों की भूमिका महत्वपूर्ण - दिनेश शर्मा,20 तालाबों से पलेवा के साथ एक पानी और 23 बैराज से पलेवा के साथ तीन पानी मिलेगा : कलेक्टर श्री कटेसरिया,शनिश्चरी अमावस्या मेला: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शनीचरा स्टेशन पर इंदौर-सूबेदारगंज एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव जारी,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयास से सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ के 13.09 करोड़ स्वीकृत

पश्चिम रेलवे ने ग्रीको-रोमन एवं फ्रीस्टाइल दोनों वर्गों में हासिल की टीम ट्रॉफी रतलाम मंडल के पहलवानों ने जीते 18 पदक

पश्चिम रेलवे ने ग्रीको-रोमन एवं फ्रीस्टाइल दोनों वर्गों में हासिल की टीम ट्रॉफी रतलाम मंडल के पहलवानों ने जीते 18 पदक
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम, 10 अक्टूबर। वाराणसी में बीएलडब्ल्यूएसए द्वारा आयोजित 67वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीको-रोमन एवं फ्रीस्टाइल दोनों वर्गों में टीम ट्रॉफी जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस प्रतियोगिता में रतलाम मंडल के पहलवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक जीतकर मंडल का गौरव बढ़ाया। पश्चिम रेलवे की टीम ने प्रतियोगिता में कुल 19 पदक अर्जित किए, जिनमें 5 स्वर्ण, 3 रजत एवं 11 कांस्य पदक शामिल हैं। इसमें 18 पदक रतलाम मंडल पर कार्यरत पहलवानों ने प्राप्‍त किये।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार खेल कौशल, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। पश्चिम रेलवे की इस सफलता में रतलाम मंडल के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंडल के पहलवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के परिणामस्वरूप पश्चिम रेलवे ने ग्रीको-रोमन वर्ग में विजेता तथा फ्रीस्टाइल वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ग्रीको-रोमन वर्ग में संजीव (55 किग्रा) एवं उत्तम राणा (130 किग्रा) ने स्वर्ण पदक, रुपिन (63 किग्रा), आकाश पूनिया (72 किग्रा) एवं रोहित दहिया (82 किग्रा) ने रजत पदक तथा मोहित नरवाल (60 किग्रा), सचिन (67 किग्रा), अनुज दहिया (77 किग्रा), मनोज कुमार (87 किग्रा) एवं नितेश कुमार (97 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किए।

इसी प्रकार फ्रीस्टाइल वर्ग में विजय पाटिल (61 किग्रा), सौरभ सहरावत (74 किग्रा) एवं प्रवीण कुमार (97 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। सरवर्ण कौशल (57 किग्रा), अजय कुमार (65 किग्रा), विजय मलिक (70 किग्रा), परमित (86 किग्रा), आकाश (92 किग्रा) एवं अमन राठी (125 किग्रा) ने कांस्य पदक अर्जित कर पश्चिम रेलवे की पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे की ओर से श्री सत्यदेव मलिक एवं श्री राजवीर चिक्कारा भी शामिल हुए।

इस शानदार उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने विजेता खिलाड़ियों एवं कोचों को बधाई देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर रतलाम मंडल खेलकूद संघ के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री पीयूष पांडेय तथा मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक श्री खिलान सिंह कुशवाह उपस्थित रहे।

रतलाम मंडल के पहलवानों की इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री अक्षय कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुंजीलाल मीणा सहित मंडल के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले के जर्जर शासकीय भवनों को डिस्मेंटल कराकर नए भवन बनवाए जाएंगे : कलेक्टर श्री कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर सुनीं नागरिकों की समस्याएं .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 10 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने हनुमान ताल 80 फीट रोड़ पर सेवा के रंग कार्यक्रम आयोजित किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे ने ग्रीको-रोमन एवं फ्रीस्टाइल दोनों वर्गों में हासिल की टीम ट्रॉफी रतलाम मंडल के पहलवानों ने जीते 18 पदक .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माधव नगर क्षेत्र में 3,608 वर्गमीटर में बन रहा क्राउड होल्डिंग एरिया, यात्रियों को मिलेंगी पानी, प्रकाश एवं शौचालय जैसी सुविधाएं क्राउड होल्डिंग एरिया की छत पर लगाया जाएगा 120 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । लायंस आफ रतलाम द्वारा इंटरनेशनल लायंस के निर्देश पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती से आयोजित किया जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का समापन सांगोद ग्राम स्थित अपना घर तथा विरियाखेड़ी स्थित वृद्ध आश्रम मैं कार्यक्रम आयोजित कर समापन किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम: लायंस क्लब समर्पण द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत सुभाष नगर स्थित 'गुरुजी छात्रावास' (सेवा भारती संस्थान द्वारा संचालित) में एक विशेष संस्कार कक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । सामाजिक विषमताओं को दूर करने के लिए विशेष कर ऊंच नीच छुआछूत, अमीरी-गरीबी, छोटे-बड़े का भेद मिटाने के लिए हमारे सामाजिक लोक पर्वों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
अवैध रूप से पानी उठाने वालों पर करें कानूनी कार्रवाई, पंप करें जब्त, कनेक्शन करें विच्छेद कलेक्टर ने किसानों से कम पानी वाली फसलें लगाने की अपील की .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय; 09 से 11 अक्टूबर तक दोनों दिशाओं में 2 मिनट के लिए रुकेगी ट्रेन यात्री भीड़ के सुगम प्रबंधन और दर्शनार्थियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने किए विशेष इंतजाम .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने कैबिनेट मंत्री विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयासों से रतलाम के बंजली में सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ निर्माण के लिए कुल 13.09 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। इसमें 12.89 करोड़ निर्माण कार्य एवं 0.20 करोड़ निर्माण पश्चात् संचालन एवं संधारण के लिए स्वीकृत किए गए है। .

जिले के जर्जर शासकीय भवनों को डिस्मेंटल कराकर नए भवन बनवाए जाएंगे : कलेक्टर श्री कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर सुनीं नागरिकों की समस्या,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई “वी विल डू इट” की भव्य आकृति,पश्चिम रेलवे ने ग्रीको-रोमन एवं फ्रीस्टाइल दोनों वर्गों में हासिल की टीम ट्रॉफी रतलाम मंडल के पहलवानों ने जीते 18 पदक,सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, उज्जैन स्टेशन पर क्राउड होल्डिंग एरिया का निर्माण जारी,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"