Skip to main content

लायंस ऑफ रतलाम द्वारा सेवा सप्ताह का समापन,लायंस क्लब समर्पण द्वारा गुरुजी छात्रावास के बच्चों को साइबर क्राइम और बचाव के उपायों पर दिया गया जागरूकता सत्र,सामाजिक समरसता और सद्भाव के लिए लोक पर्वों की भूमिका महत्वपूर्ण - दिनेश शर्मा,20 तालाबों से पलेवा के साथ एक पानी और 23 बैराज से पलेवा के साथ तीन पानी मिलेगा : कलेक्टर श्री कटेसरिया,शनिश्चरी अमावस्या मेला: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शनीचरा स्टेशन पर इंदौर-सूबेदारगंज एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव जारी,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयास से सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ के 13.09 करोड़ स्वीकृत,श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा तीसरी की छात्रारतलाम की आर्या पाटीदार ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, पाया तृतीय स्थान,श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा दिनांक 7 अक्टूबर बुधवार को संध्या 8:00 बजे से त्यौहारों की थीम पर डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई।,रोजगार मेले में 55 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया,रतलाम की धरती अद्भुत, खेती में बदलाव के साथ किसान कर रहे अलग-अलग प्रकार की खेती : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सामाजिक समरसता और सद्भाव के लिए लोक पर्वों की भूमिका महत्वपूर्ण - दिनेश शर्मा

रतलाम । सामाजिक विषमताओं को दूर करने के लिए विशेष कर ऊंच नीच छुआछूत, अमीरी-गरीबी, छोटे-बड़े का भेद मिटाने के लिए हमारे सामाजिक लोक पर्वों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम । सामाजिक विषमताओं को दूर करने के लिए विशेष कर ऊंच नीच छुआछूत, अमीरी-गरीबी, छोटे-बड़े का भेद मिटाने के लिए हमारे सामाजिक लोक पर्वों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है । प्रायः हमारे समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव हमारे परिवार से आरंभ होता है जो आगे चलकर समाज को एक सूत्र में बांधने में सफल होता है । यही सामाजिक एकता हमारे देश के भाईचारे और सद्भाव को निर्मित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उपरोक्त विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय खाराखेड़ी में आयोजित पारंपरिक पर्व संजा श्रृंगार उत्सव कार्यक्रम में शिक्षक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों और ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। आपने कहा कि हमारे पारंपरिक पर्व चाहे होली दीपावली हो या मकर संक्रांति हो या 15 दिवसीय संजा पर्व की बात हो यह सभी पर्व और त्योहार हमें आपस में जुड़कर हमारी संस्कृति का उत्सव मनाने की प्रेरणा देते हैं । संजा पर्व बालिकाओं की रचनात्मक प्रतिभा को विकसित करने में भी महत्वपूर्ण है विशेष कर स्कूली बच्चों में हमारे लोक पर्वों काअर्थ और महत्व दोनों यप्रतिपादित होना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी इनके संरक्षण और उपयोगिता को जान पाए।
श्री दिलीप वर्मा ने कहा कि संजा पर्व हमारी लोक संस्कृति के महत्व का परिचायक है जो ग्रामीण क्षेत्र की मुख्य पहचान रही है विद्यार्थियों को हमारे पर्वों की जानकारी देना बहुत अच्छी बात है । आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया । विद्यालय की बालिकाओं कुमारी अक्षरा गरवाल, माही सिंगाड, संध्या खराड़ी, दिव्या गरवाल, सोनाली गरवाल, पायल मईडा, इशिका मईडा ने संजा पर्व के प्रसिद्ध गीतों का वाचन किया । अतिथियों का स्वागत प्रधान अध्यापिका ललिता कुशवाहा ने करते हुए कहां की विद्यार्थियों की रचनात्मकता को जीवित रखते हुए उन्हें भारतीय परंपराओं की जानकारी सरलता से दी जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन श्री नरेंद्र सिंह पवार ने किया तथा आभार प्रियंका पटेल ने व्यक्त किया । इस अवसर पर अनेक ग्रामीण जन भी उपस्थित थे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । लायंस आफ रतलाम द्वारा इंटरनेशनल लायंस के निर्देश पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती से आयोजित किया जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का समापन सांगोद ग्राम स्थित अपना घर तथा विरियाखेड़ी स्थित वृद्ध आश्रम मैं कार्यक्रम आयोजित कर समापन किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम: लायंस क्लब समर्पण द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत सुभाष नगर स्थित 'गुरुजी छात्रावास' (सेवा भारती संस्थान द्वारा संचालित) में एक विशेष संस्कार कक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । सामाजिक विषमताओं को दूर करने के लिए विशेष कर ऊंच नीच छुआछूत, अमीरी-गरीबी, छोटे-बड़े का भेद मिटाने के लिए हमारे सामाजिक लोक पर्वों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
अवैध रूप से पानी उठाने वालों पर करें कानूनी कार्रवाई, पंप करें जब्त, कनेक्शन करें विच्छेद कलेक्टर ने किसानों से कम पानी वाली फसलें लगाने की अपील की .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय; 09 से 11 अक्टूबर तक दोनों दिशाओं में 2 मिनट के लिए रुकेगी ट्रेन यात्री भीड़ के सुगम प्रबंधन और दर्शनार्थियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने किए विशेष इंतजाम .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने कैबिनेट मंत्री विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयासों से रतलाम के बंजली में सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ निर्माण के लिए कुल 13.09 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। इसमें 12.89 करोड़ निर्माण कार्य एवं 0.20 करोड़ निर्माण पश्चात् संचालन एवं संधारण के लिए स्वीकृत किए गए है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आर्या पाटीदार, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में कक्षा तीसरी की छात्रा हैं।संस्कृति, कला और परंपरा के संगम स्थल इंदौर के प्रतिष्ठित आनंद मोहन माथुर सभागृह (विजय नगर) में आयोजित अखिल नटराज अमृतम सांस्कृतिक संघ (अनास इंडिया) के प्रतिष्ठित 'ऑल इंडिया 23वें कल्चरल नेशनल डांस कॉन्टेस्ट एंड फेस्टिवल' (मालवा नृत्य महोत्सव) में रतलाम की नन्हीं और होनहार नृत्यांगना आर्या पाटीदार ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का लोहा मनवाया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रोजगार मेले में 55 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के कुल 14 प्रकरणों में 95 लाख 64 हजार रूपये तथा PMFME योजनांतर्गत 7 प्रकरणों में 38 लाख 42 हजार की राशि के लोन सेंक्‍शन किये गये .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रतलाम की धरती अद्भुत है। यहां किसान खेती में बदलाव के साथ अलग-अलग प्रकार की खेती कर रहे हैं। किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे उन्हें बिजली संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिले। .

लायंस ऑफ रतलाम द्वारा सेवा सप्ताह का समापन,लायंस क्लब समर्पण द्वारा गुरुजी छात्रावास के बच्चों को साइबर क्राइम और बचाव के उपायों पर दिया गया जागरूकता सत्र,सामाजिक समरसता और सद्भाव के लिए लोक पर्वों की भूमिका महत्वपूर्ण - दिनेश शर्मा,20 तालाबों से पलेवा के साथ एक पानी और 23 बैराज से पलेवा के साथ तीन पानी मिलेगा : कलेक्टर श्री कटेसरिया,शनिश्चरी अमावस्या मेला: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शनीचरा स्टेशन पर इंदौर-सूबेदारगंज एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव जारी,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयास से सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ के 13.09 करोड़ स्वीकृत,श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा तीसरी की छात्रारतलाम की आर्या पाटीदार ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, पाया तृतीय स्थान,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित