Skip to main content

धर्मपरायण एवं समाजसेवी श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का निधन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को मातृशोक, अंतिम यात्रा 12 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे रतलाम स्थित निवास से निकलेगी,भक्ति, आस्था और भव्यता का महासंगम: रतलाम के प्राचीन श्री कालिका माता मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिवस पर तड़के से उमड़ा जनसैलाब,9 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल स्पर्धा का हुआ शुभारम्भ,'वेदना के स्वर' पर समीक्षा गोष्ठी आयोजित,डीजल शेड मे विश्व मानसिक स्वास्थ्य -जगरूकता दिवस मनाया गया,महाराजा अग्रसेनजी के जयकारे,हाथों मै अग्रपताका ओर मंच से महाराजा अग्रसेनजी के जीवन का सुंदर चित्रण,श्री पंचान अग्रवाल समाज अपने आराध्य देव महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की 5151 वा जयंती वर्ष दिनांक 11 अक्टूबर, रविवार को बड़े धूमधाम से मनाने जा रहा है।,जिले के जर्जर शासकीय भवनों को डिस्मेंटल कराकर नए भवन बनवाए जाएंगे : कलेक्टर श्री कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर सुनीं नागरिकों की समस्या,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई “वी विल डू इट” की भव्य आकृति,पश्चिम रेलवे ने ग्रीको-रोमन एवं फ्रीस्टाइल दोनों वर्गों में हासिल की टीम ट्रॉफी रतलाम मंडल के पहलवानों ने जीते 18 पदक

'वेदना के स्वर' पर समीक्षा गोष्ठी आयोजित

रतलाम । कविता लिखना आसान काम नहीं है । लेखन अध्ययन से पूर्ण होता है । रचनाकार का अध्ययन जितना गहन होगा, लेखन भी उतना ही प्रभावी होगा। कविता केवल विचार नहीं होती, वह हमारे समय की विसंगतियों और रचनात्मक ज़िम्मेदारी की गवाह भी होती है
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम । कविता लिखना आसान काम नहीं है । लेखन अध्ययन से पूर्ण होता है । रचनाकार का अध्ययन जितना गहन होगा, लेखन भी उतना ही प्रभावी होगा। कविता केवल विचार नहीं होती, वह हमारे समय की विसंगतियों और रचनात्मक ज़िम्मेदारी की गवाह भी होती है।
उक्त विचार जनवादी लेखक संघ द्वारा आयोजित समीक्षा गोष्ठी में वरिष्ठ कवि एवं अनुवादक प्रो. रतन चौहान ने व्यक्त किए । कवि रणजीत सिंह राठौर के काव्य संग्रह 'वेदना के स्वर' की समीक्षा पर केन्द्रित गोष्ठी के अध्यक्षता करते हुए प्रो.चौहान ने कहा कि एक कवि के लिए यह ज़रूरी है कि वह अपने समय और अपने समय के पूर्व के रचनाकारों को ध्यान से पढ़े। इससे लेखन परिपक्व भी होता है और किस तरह लिखा जा रहा है , इसका पता भी चलता है। रणजीत सिंह राठौर की कविता की पहली पुस्तक का आना बहुत सुखद है क्योंकि उनकी कविताएं वैचारिक पृष्ठभूमि को मज़बूत करती है ।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी कैलाश व्यास ने कहा कि कविता का अपना विकास क्रम होता है । हर बड़े रचनाकार ने अपने जीवन में ऐसी श्रेष्ठ रचनाओं का सृजन कर यह संदेश दिया है कि एक रचना को लिखने के पूर्व बहुत गंभीरता बरतनी चाहिए । दुनिया के बड़े रचनाकारों ने महाकवि कालिदास और रविंद्रनाथ टैगोर जैसे रचनाकारों की रचनाओं को इसीलिए सराहा क्योंकि उनकी रचनाएं सघन अभिव्यक्ति का परिचय देता हैं। कवि रणजीत सिंह राठौर ने इस अवसर पर अपनी संग्रह की प्रमुख कविताओं को पाठ करते हुए कहा कि अपने लोगों के बीच अपनी कविता पर खुले मन से सब कुछ सुनना लेखन में बहुत सुधार लाता है। यह मेरा सौभाग्य है कि मेरी कविताओं पर सभी खुले मन से बातचीत कर रहे हैं।
संचालन करते हुए आशीष दशोत्तर ने कहा कि कोई भी विचार कविता नहीं होता और कोई कविता सिर्फ़ विचार तक ही सीमित नहीं रहती । हर कविता के पीछे एक दृश्य मौजूद रहता है जो कवि के मंतव्य को व्यक्त करता है।

इन्होंने की समीक्षा

गोष्ठी में काव्य संग्रह पर मांगीलाल नगावत, विनोद झालानी, सिद्धीक रतलामी ,कला डामोर, कीर्ति शर्मा , जितेंद्र सिंह पथिक, नरेन्द्र सिंह डोडिया,इंदु सिन्हा , पूजा चोपड़ा, पुष्प लता शर्मा , डॉ. गीता दुबे, आशा श्रीवास्तव, रचना चंद्रावत, संजय परसाई 'सरल' , जुझार सिंह भाटी, हरिशंकर भटनागर, पद्माकर पागे , ओमप्रकाश मिश्रा , हीरालाल खराड़ी, श्याम सुंदर भाटी, बाबूलाल परमार, निसार पठान ने अपने विचार व्यक्त किए।

इनकी रही मौजूदगी

आयोजन में ललित चौरडिया, दिनेश शर्मा, गीता राठौर, सर्वेश माथुर, सुधांशु मिश्रा, मुकेश सोनी, चरण सिंह यादव, गजेंद्र सिंह चाहर, मीनाक्षी राठौर, रामचंद्र फुहार, विजय सिंह हरोड़, जगदीश चुंडावत , मुकेश सोनी, सत्यनारायण सोढ़ा, गौरीशंकर खींची सहित सुधिजन मौजूद थे। अंत में श्री राठौर का विभिन्न संस्थाओं द्वारा अभिनंदन किया गया।

तरही नाशिस्त 18 अक्टूबर को

जनवादी लेखक संघ उर्दू विंग द्वारा तरही नाशिस्त के चौथे सोपान का आयोजन 18 अक्टूबर रविवार को प्रातः 11 बजे शहीद भगत सिंह पुस्तकालय , शहर सराय, रतलाम पर किया जाएगा । उर्दू विंग के संयोजक सिद्दीक रतलामी ने बताया कि नाशिस्त में तरही मिसरे 'आंसू भी उनकी आंख का गौहरनुमा लगे ' पर शायर अपनी ग़ज़लें प्रस्तुत करेंगे । उन्होंने सुधिजनों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
धर्मपरायण एवं समाजसेवी श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का निधन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को मातृशोक, अंतिम यात्रा 12 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे रतलाम स्थित निवास से निकलेगी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भक्ति, आस्था और भव्यता का महासंगम: रतलाम के प्राचीन श्री कालिका माता मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिवस पर तड़के से उमड़ा जनसैलाब .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 11 अक्टूबर। रतलाम जिला सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन द्वारा 9 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता का आज सागोद रोड़ स्थित जैन पब्लिक स्कूल के मैदान पर आयोजन किया गया । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । कविता लिखना आसान काम नहीं है । लेखन अध्ययन से पूर्ण होता है । रचनाकार का अध्ययन जितना गहन होगा, लेखन भी उतना ही प्रभावी होगा। कविता केवल विचार नहीं होती, वह हमारे समय की विसंगतियों और रचनात्मक ज़िम्मेदारी की गवाह भी होती है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महाराजा अग्रसेनजी के जयकारे,हाथों मै अग्रपताका ओर मंच से महाराजा अग्रसेनजी के जीवन का सुंदर चित्रण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री पंचान अग्रवाल समाज अपने आराध्य देव महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की 5151 वा जयंती वर्ष दिनांक 11 अक्टूबर, रविवार को बड़े धूमधाम से मनाने जा रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले के जर्जर शासकीय भवनों को डिस्मेंटल कराकर नए भवन बनवाए जाएंगे : कलेक्टर श्री कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर सुनीं नागरिकों की समस्याएं .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 10 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने हनुमान ताल 80 फीट रोड़ पर सेवा के रंग कार्यक्रम आयोजित किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे ने ग्रीको-रोमन एवं फ्रीस्टाइल दोनों वर्गों में हासिल की टीम ट्रॉफी रतलाम मंडल के पहलवानों ने जीते 18 पदक .

धर्मपरायण एवं समाजसेवी श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का निधन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को मातृशोक, अंतिम यात्रा 12 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे रतलाम स्थित निवास से निकलेगी,भक्ति, आस्था और भव्यता का महासंगम: रतलाम के प्राचीन श्री कालिका माता मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिवस पर तड़के से उमड़ा जनसैलाब,9 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल स्पर्धा का हुआ शुभारम्भ,'वेदना के स्वर' पर समीक्षा गोष्ठी आयोजित,डीजल शेड मे विश्व मानसिक स्वास्थ्य -जगरूकता दिवस मनाया गया,महाराजा अग्रसेनजी के जयकारे,हाथों मै अग्रपताका ओर मंच से महाराजा अग्रसेनजी के जीवन का सुंदर चित्रण,श्री पंचान अग्रवाल समाज अपने आराध्य देव महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की 5151 वा जयंती वर्ष दिनांक 11 अक्टूबर, रविवार को बड़े धूमधाम से मनाने जा रहा है।,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित