- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
श्री पंचान अग्रवाल समाज अपने आराध्य देव महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की 5151 वा जयंती वर्ष दिनांक 11 अक्टूबर, रविवार को बड़े धूमधाम से मनाने जा रहा है।
श्री पंचान अग्रवाल समाज अपने आराध्य देव महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की 5151 वा जयंती वर्ष
दिनांक 11 अक्टूबर, रविवार को बड़े धूमधाम से मनाने जा रहा है।
प्रातः 10:30 बजे समाज प्रमुख श्री शांतिलाल जी चौधरी एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा कलश स्थापना की जावेगी।दोपहर में सामूहिक सहभोज अग्रवाल धर्मशाला पर रहेगा।
भव्य शोभायात्रा
संध्या 6:30 बजे श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर माणक चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई धनजी बाई का नोहरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर पहुंचेगी।
समाज प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया कि जयंती महोत्सव के तहत प्रतिदिन विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन हो रहे हैं
आज दिनांक 10 अक्टूबर शनिवार को रात्रि 8:00 बजे हनुमान अंश मूवी का प्रसारण अग्रवाल धर्मशाला पर किया गया।
राजेश गोयल एवं योगेश अग्रवाल ने बताया कि हनुमान अंश मूवी के प्रसारण का उद्देश्य समाज की नव पीढ़ी को अपने धर्म एवं संस्कृति के महत्व को बताने के उद्देश्य से किया गया।
पर्व समिति प्रमुख महेश गोयल, महेश अग्रवाल, ओमजी गर्ग एवं प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने नगर के समस्त समाज जनों से कल अग्रसेन जयंती के अवसर पर निकलने वाली इस विशाल शोभायात्रा में सपरिवार उपस्थित रहने का आग्रह किया है।











