Skip to main content

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण हेतु अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित,रतलाम मंडल ने 12,208 रेल कर्मचारियों को ₹21.34 करोड़ से अधिक का उत्पादकता आधारित बोनस जारी किया,इंदौर–दाहोद नई रेल परियोजना के तहत रेलवे स्टेशनों की दीवारों पर उकेरी जा रही स्थानीय कला और संस्कृति की झलक*,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप का श्रद्धांजलि सभा में गुणानुवाद मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, बोर्ड अध्यक्ष आदि ने किया स्मरण,पर्वत सिंह राठौर की आर्केस्ट्रा ने नागरिकों का किया भरपुर मनोरंजन,उधना–जयनगर, बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर अनारक्षित स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन,इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना: टीही से धार के बीच रेलखंड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में,अहमदाबाद से मालदा टाउन के बीच त्योहारी सीजन में चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए की विशेष घोषणा,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बाद महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री तेजकुंवर बाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि,पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल जी भूरिया ने कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप जी की माता जी के निधन पर रतलाम निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की!

रतलाम मंडल ने 12,208 रेल कर्मचारियों को ₹21.34 करोड़ से अधिक का उत्पादकता आधारित बोनस जारी किया

कैबिनेट द्वारा रेल कर्मचारियों के लिए उत्पादकता आधारित बोनस की घोषणा के तुरंत बाद रतलाम मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12,208 रेल कर्मचारियों के लिए कुल ₹21,34,36,525/- (इक्कीस करोड़ चौंतीस लाख छत्तीस हजार पाँच सौ पच्चीस रुपये) की बोनस राशि जारी कर दी।
 |  न्यूज़ डेस्क

कैबिनेट द्वारा रेल कर्मचारियों के लिए उत्पादकता
आधारित बोनस की घोषणा के तुरंत बाद रतलाम मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते
हुए 12,208 रेल कर्मचारियों के लिए कुल ₹21,34,36,525/- (इक्कीस करोड़
चौंतीस लाख छत्तीस हजार पाँच सौ पच्चीस रुपये) की बोनस राशि जारी कर दी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस उपलब्धि के साथ रतलाम मंडल भारतीय
रेलवे के स्तर पर बोनस राशि जारी करने वाला प्रथम मंडल बना है। यह
उपलब्धि मंडल की कार्यकुशलता, त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई तथा लेखा एवं
कार्मिक विभाग के बीच उत्कृष्ट समन्वय को दर्शाती है।
रेलवे कर्मचारियों को दिया जाने वाला उत्पादकता आधारित बोनस उनके योगदान,
कार्यकुशलता एवं उत्पादकता के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण
माध्यम है। बोनस राशि का इतनी शीघ्रता से जारी होना हजारों रेल
कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए प्रसन्नता का विषय है।
इस महत्वपूर्ण कार्य को समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने में वरिष्ठ मंडल
वित्त प्रबंधक सुश्री नूपुर चौधरी, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री जेठमल
रेगर, श्री कृष्ण कुमार, श्री राजेश मीना, आईटी इंजीनियर श्री अब्दुल
मलिक कुरैशी, आईटी इंजीनियर श्री रघुनाथ महतो, एपीओ श्री दिनेश प्रसाद
तथा लेखा एवं कार्मिक विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का
महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रतलाम मंडल की यह उपलब्धि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल, समर्पण
और कर्मचारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। बोनस
राशि जारी होने से 12,208 रेल कर्मचारियों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा
तथा उनके परिवारों में भी खुशी का माहौल बनेगा।
रतलाम मंडल की यह पहल भारतीय रेलवे में त्वरित कार्य निष्पादन और
कर्मचारी कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिला एवं नगरीय निकाय स्तर के अधिकारियों का प्रशिक्षण निर्धारित सत्र योजना के अनुसार आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट द्वारा रेल कर्मचारियों के लिए उत्पादकता आधारित बोनस की घोषणा के तुरंत बाद रतलाम मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12,208 रेल कर्मचारियों के लिए कुल ₹21,34,36,525/- (इक्कीस करोड़ चौंतीस लाख छत्तीस हजार पाँच सौ पच्चीस रुपये) की बोनस राशि जारी कर दी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप का श्रद्धांजलि सभा में गुणानुवाद मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, बोर्ड अध्यक्ष आदि ने किया स्मरण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर निगम द्वारा 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित 10 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेले के दूसरे दिन बीती रात पर्वत सिंह राठौर एण्ड ग्रुप-रतलाम के कलाकारों ने निगम के सांस्कृतिक मंच से अपनी प्रस्तुति देकर नागरिकों का भरपुर मनोरंजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्‍योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर उधना–जयनगर एवं बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर के बीच स्‍पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
टनल निर्माण एवं 2,957 मीटर में बैलास्टलेस ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा, सीआरएस निरीक्षण की तैयारियों के तहत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अहमदाबाद से मालदा टाउन के बीच त्योहारी सीजन में चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए की विशेष घोषणा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बाद महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री तेजकुंवर बाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम/पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल जी भूरिया ने कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप जी की माता जी के निधन पर रतलाम निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की! .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय तेजकुंवरबाई काश्यप को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं .