- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण हेतु अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिला एवं नगरीय निकाय स्तर के अधिकारियों का प्रशिक्षण निर्धारित सत्र योजना के अनुसार आयोजित किया गया।
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिला एवं नगरीय निकाय स्तर के अधिकारियों का प्रशिक्षण निर्धारित सत्र योजना के अनुसार आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नगर निगम रतलाम के आयुक्त, जोनल प्रभारी तथा जिले की समस्त नगर परिषदों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) , जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में जनगणना 2027 की संचालन प्रक्रिया, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दायित्व, CMMS पोर्टल पर गणना ब्लॉक का गठन एवं प्रबंधन, EB Creator के माध्यम से उप-गणना ब्लॉक का सीमांकन, ले-आउट मैप तैयार करने तथा संक्षिप्त मकान सूची (AHL) एवं चार्ज रजिस्टर तैयार करने संबंधी जानकारी डेमो एवं अभ्यास के माध्यम से प्रदान की गई।















