Skip to main content

श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सहित गणमान्यजन ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित,इंदौर - मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि,रेल यात्रा के दौरान पटाखे एवं ज्वलनशील सामान के साथ यात्र न करें,पंजाबी समाज महिला विकास समिति ने मनाया करवा चौथ पर्व,व्हाइट कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की यात्रा में आगे बढ़े नवप्रवेशित विद्यार्थी,खेत बचाओ अभियान के तहत ग्राम सुजापुर में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित,तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय रतलाम को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित किया गया,नारकोटिक्स एवं अन्य नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित,भोपाल में वृहद रेली की तैयारी के लिए प्रभारी मंत्री के निवास पर बैठकभोपाल में वृहद रेली की तैयारी के लिए प्रभारी मंत्री के निवास पर बैठक,डॉ. जयकुमार 'जलज' स्मृति कविता प्रतियोगिता दो वर्गों में होगीस्वरचित कविता15 दिसंबर तक दी जा सकती है

रेल यात्रा के दौरान पटाखे एवं ज्वलनशील सामान के साथ यात्र न करें

रतलाम मंडल की यात्रियों से अपील — पटाखे, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ लेकर न करें रेल यात्रा
 |  न्यूज़ डेस्क

दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों से सुरक्षित रेल यात्रा के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा रेलगाड़ियों एवं स्टेशन परिसर में ज्वलनशील और खतरनाक वस्तुएं लेकर नहीं चलने की अपील की गई है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, त्योहारों के दौरान रेल यात्रा करते समय पटाखे, आतिशबाजी के अन्य सामान, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, ज्वलनशील तेल, स्पिरिट, थिनर, पेंट में उपयोग होने वाले ज्वलनशील पदार्थ, ज्वलनशील रसायन तथा आग लगने या विस्फोट होने का खतरा पैदा करने वाली अन्य वस्तुएं अपने साथ लेकर न चलें। इन वस्तुओं से आग लगने, विस्फोट होने तथा यात्रियों की जान-माल को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। विशेषकर त्योहारों के दौरान रेलगाड़ियों एवं स्टेशन परिसर में अधिक भीड़ होने के कारण ऐसी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

रेल यात्रा के दौरान निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा सुरक्षा संबंधी गतिविधि की जानकारी तत्काल रेलवे सुरक्षा बल (RPF) अथवा रेलकर्मियों को दें। यात्री किसी भी परिस्थिति में रेल परिसर में आग जलाने या ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग करने से बचें तथा सुरक्षा जांच में रेलवे प्रशासन का सहयोग करें।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल सभी यात्रियों से अपील करता है कि त्योहारों की खुशियां मनाते समय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। आपकी थोड़ी-सी सतर्कता आगजनी और दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
सुरक्षित यात्रा करें, जिम्मेदारी निभाएं और दीपावली एवं छठ पूजा का पर्व खुशियों के साथ मनाएं।

जनसंपर्क विभाग – रतलाम मंडल

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल की यात्रियों से अपील — पटाखे, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ लेकर न करें रेल यात्रा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
व्हाइट कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की यात्रा में आगे बढ़े नवप्रवेशित विद्यार्थी डॉ. अनिता मूथा के मुख्य आतिथ्य में .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
प्राकृतिक खेती एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय रतलाम को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नए हॉटस्पॉट चिन्हित कर लगातार कार्रवाई करें, ढाबों की नियमित जांच के दिए निर्देश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
डॉ. जयकुमार 'जलज' स्मृति कविता प्रतियोगिता दो वर्गों में होगीस्वरचित कविता15 दिसंबर तक दी जा सकती है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला रतलाम के तत्वावधान में पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर गुलाब चक्कर बगीचे में दो घंटे का धरना दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पद्मश्री डॉ. लीला जोशी सहित 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा किए गए .

श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सहित गणमान्यजन ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित,इंदौर - मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि,रेल यात्रा के दौरान पटाखे एवं ज्वलनशील सामान के साथ यात्र न करें,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"