Skip to main content

ऑनलाइन कृषि क्विज में रतलाम के तीन किसानों ने हासिल की सफलता,शा. उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम सहित तहसील न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में उड़ान कार्यशाला का आयोजन किया गया,मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुलाब चक्कर में हुआ जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन,रतलाम। महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित,कीर्तन समागम से निहाल हुई संगत, समाजजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष: 71 वर्षों का गौरवशाली सफर, हर नागरिक को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई,सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस,प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी प्रथम गृहमंत्री, लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोज,मरीजों की सेवा और जन जागरूकता आवश्यक- श्री गोविंद काकानी,धनतेरस पर्व की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया लक्ष्मी मंदिर का निरीक्षण

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुलाब चक्कर में हुआ जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

मध्यप्रदेश का वर्तमान परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है, महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं : सांसद श्रीमती चौहान राजा भोज ने मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, प्रदेश आगे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा : कलेक्टर श्री कटेसरिया
 |  न्यूज़ डेस्क

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को रतलाम के गुलाब चक्कर में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन एवं मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश का पहले का और वर्तमान का परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है। आज प्रदेश कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। महिलाएं पंच से लेकर सरपंच तक तथा नौकरी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और किसी पर निर्भर नहीं हैं। बच्चे शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने मंगोलिया यात्रा का अनुभव साझा करते हुए बताया कि वहां बड़ी संख्या में महिलाएं वाहन चलाती हैं, जो सराहनीय है।

महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश की नदियां उद्योग, सिंचाई और पेयजल के लिए महत्वपूर्ण आधार हैं। प्रदेश की मिट्टी कृषि उत्पादन के लिए उपजाऊ है। मध्यप्रदेश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि नई सोच और नई गति के साथ मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है तथा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश का इतिहास गौरवशाली रहा है। अवंतिका का प्राचीन समय से विशेष स्थान रहा है। राजा भोज और सम्राट विक्रमादित्य जैसे शासकों ने इस क्षेत्र को नई पहचान और ऊंचाइयां प्रदान कीं। आजादी के बाद विभिन्न रियासतों के एकीकरण के पश्चात 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश का गठन हुआ। प्रदेश ने अब तक अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और आने वाले समय में भी विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

किसानों एवं विद्यार्थियों को किया सम्मानित

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन कृषि क्विज में जिले के चयनित तीन किसानों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इनमें प्रथम पुरस्कार ट्रैक्टर, श्री जितेंद्र गुर्जर, ग्राम रिंगनोद, तहसील जावरा, द्वितीय पुरस्कार बुलेट, श्री राम राठौर, ग्राम सिनोद, तहसील रतलाम तथा तृतीय पुरस्कार ई स्कूटी, श्री कृष्णपाल सिंह डोडिया, ग्राम लोद, तहसील जावरा को प्रदान किया गया।

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना प्रतियोगिता के अंतर्गत जिले के दो प्रतिभागियों को एक-एक लाख रुपये के चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें शासकीय महाविद्यालय बाजना की छात्रा कु. दीक्षा सोनी तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरड़िया गोयल के विद्यार्थी श्री पुष्कर बोरिया शामिल हैं।

कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री विप्लव जैन, आरडीए अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, डीआईजी श्री निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं, गतिविधियों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत आयोजित किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व में रतलाम जिले के तीन किसानों ने ऑनलाइन कृषि क्विज में सफलता प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला मुख्यालय रतलाम के शा. उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम सहित तहसील न्यायालय न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में ‘उड़ान’कार्यशाला का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मध्यप्रदेश का वर्तमान परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है, महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं : सांसद श्रीमती चौहान राजा भोज ने मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, प्रदेश आगे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा : कलेक्टर श्री कटेसरिया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित, रतलाम द्वारा सदस्यों में बचत के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन बढ़ाने के उद्देश्य से दिपावली बंपर ड्रॉ का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, न्यू रोड, रतलाम में श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में कीर्तन समागम आयोजित किया , सरदार गुरनाम सिंह की बरसी के अवसर पर समाजजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
आज 1 नवंम्बर 2026 को 'देश का दिल' कहा जाने वाला मध्य प्रदेश अपना 71वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और उमंग के साथ मना रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों को दिलाई गई राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी प्रथम गृहमंत्री, लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया के संबंध में सीएमई संपन्न नई पीढ़ी में बीमारी के संचरण को रोकना एकमात्र उपाय- डॉ स्वाति पटेल जैन, इंदौर .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
धनतेरस पर्व के दृष्टिगत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने माणक चौक स्थित श्री लक्ष्मीजी मंदिर का निरीक्षण किया। .

ऑनलाइन कृषि क्विज में रतलाम के तीन किसानों ने हासिल की सफलता,शा. उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम सहित तहसील न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में उड़ान कार्यशाला का आयोजन किया गया,मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुलाब चक्कर में हुआ जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"