- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
शा. उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम सहित तहसील न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में उड़ान कार्यशाला का आयोजन किया गया
अखिल भारतीय जागरूकता अभियान‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के प्रभावी कियान्वयन हेतु राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय सुश्री नीना आशापुरे, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के मार्गदर्शन में श्रीमान् संजीव कटारे, जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम की अध्यक्षता में आज 01 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय रतलाम के शा. उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम सहित तहसील न्यायालय न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में ‘उड़ान’कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जविल कर किया गया। मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में यूट्यूब लाईव प्रसारण के माध्यम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, जिला अनूपपुर में माननीय प्रशासनिक न्यायाधिपति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अन्य माननीय न्यायाधीशगण, शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के सचिव एवं अधिकारी एवं समस्त स्टॉफ की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन वर्चुअल एवं भौतिक रूप से किया गया।
इस कार्यशाला में जिला न्यायाधीश/सचिव, श्री संजीव कटारे द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कि आप अपने केरियर को बनाने में स्वयं को जागरूक होना चाहिए और यदि आपको कोई भी परेशानी आती है तो आप अपने सबसे करीबी मित्र, माता-पिता या शिक्षक को अपनी बात बताएं जिससे आपका हौंसला बना रहेगा और आपका भविष्य सुरक्षित रहेगा। इस प्रकार के जागरूकता शिविर एवं कार्यशाला जिला प्राधिकरण आयोजित आगामी भविष्य में करता रहेगा।
उक्त अभियान प्रथम चरण में 01 नवम्बर से 06 नवम्बर 2026 तक जारी रहेगा। साथ ही उपस्थितजन को गुड टच बेड टच एवं पॉक्सो एक्ट आदि के बारे में भी जानकारी दी एवं उपस्थित बच्चों में से प्रथम एवं द्वितीय बच्चों को समस्त स्टॉफ के साथ प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं मेंटल देकर सम्मानित भी किया गया।
जिला विधिक सहायता अधिकारी, सुश्री पूनम तिवारी द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर लोक अदालत एवं जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला महाविद्यालय, विद्यालय, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किये जाते है और बताया कि आम आदमी को निःशुल्क विधिक सहायता का हकदार है जिसकी व्यवस्था तहसील न्यायालय से लेकर माननीय उच्चतम न्यायालय तक होती है। कोई भी व्यक्ति अपनी कानूनी समस्या न्यायालय में जाकर या विधिक संस्थानों में पहुंचकर या निःशुल्क विधिक सहायता नालसा हेल्पलाईन 15100 या विधिक सहायता एप्प के माध्यम से ऑनलाईन अपना आवेदन या बात रख सकता है। जिससे निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह उपलब्ध कराई जाती हैं।
प्राचार्य, शा. उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय, रतलाम श्री सुभाष कुमावत द्वारा उपस्थित अतिथियों को स्वागत करते हुए सभी विद्यार्थियों को आगामी हिंदु त्यौहार दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपनी पढ़ाई लगातार करते रहना है और अपने विद्यालय को हमेशा राज्य एवं जिला स्तर पर मेरिट लिस्ट में रखने की बात रखी साथ ही आज की उक्त कार्यशाला में जो देखा-सुना माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति महोदय द्वारा बताया उसको अपने जीवन में अमल में लाना आवश्यक है। जिससे हमें अपने जीवन में अच्छे मुकाम हासिल करके इस मंच पर आ सके।
शिक्षिका एवं पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती प्रीति गोठवाल द्वारा बच्चों को उनके जीवन को कैसे बेहतर जीना चाहिए और अपनी पढ़ाई को किस प्रकार से अच्छे ढ़ंग से करना चाहिए के बारे में बताया एवं मोबाइल फोन के लाभ व हानि भी बताई।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के समस्त स्टॉफ, पत्रकारगण आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अध्यापक श्री ललित मेहता द्वारा माना एवं आभार प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत ने व्यक्त किया।

















