Skip to main content

वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों के बीच वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति ने मनाई दीपावली,खड़की-दुर्गापुरा-जयपुर, बांद्रा टर्मिनस- खातीपुरा स्पेशल एवं अहमदाबाद–राजगीर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का परिचालन,साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी,रतलाम वार्षिकोत्सव "अस्तित्व,कस्तुरबा नगर गली नंबर-5 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, कॉलोनी वासियों ने ली जल संरक्षण की शपथ,दीपावली के शुभ अवसर पर, हैप्पी दीपावली किट वितरणलायंस क्लब समर्पण द्वारा,रतलाम में शुभ मुहूर्त में हुए किराना व्यापार के सौदे, दलाल बंधुओं ने निभाई सहभागिता,सकल ब्राह्मण युवा संवाद 2026: युवाओं ने शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस संकल्प लिया,गीता मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव,नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रहलाद पटेल ने किया महालक्ष्मी पूजन,"दीपावली पर किसी के घर ही नहीं, किसी की सांसों में रोशनी भरें - रक्तवीरों ने 15 यूनिट रक्तदान कर मनाया दीप महोत्सव"

साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी,रतलाम वार्षिकोत्सव "अस्तित्व

साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी,रतलाम वार्षिकोत्सव "अस्तित्व
 |  न्यूज़ डेस्क

विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को पहचानने की ,कला को सम्मानित करने की, व्यक्तित्व को निखारने की और उनके अस्तित्व को प्रमाणित करने की कोई जगह है तो उसे हम मंच के नाम से जानते हैं।
जी हाँ मंच ही वह स्थान हैं जहां से आत्मविश्वास की नींव को मजबूती मिलती है और उस पर बच्चों के सुनहरे भविष्य की मजबूत और भव्य इमारतें खड़ी की जा सकती हैं।
साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी के ऐसे ही विशाल ,भव्य और प्रतिभा की जगमगाहट से दमकते मंच का नाम था "अस्तित्व"
जहां विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पालकों ,दर्शकों और नगर के गणमान्यों को अचरज में डाल दिया ।
माननीय रेलवे महाप्रबंधक रतलाम श्री अश्वनी कुमार जी , डॉ अर्चना शर्मा जी, और सम्माननीय जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय जी के मुख्य आतिथ्य में यह समारोह संपन्न हुआ।
जिसकी शुरुआत शंखनाद के साथ अतिथियों को तिलक लगाकर हुई और ढोल, ताशों पर लेजियम नृत्य के साथ उनका भव्य स्वागत पुरातन भारतीय परम्परा के अनुसार किया गया।
उसके पश्चात स्वस्ति वाचन के पावन सुरों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर वार्षिकोत्सव अस्तित्व का शुभारंभ हुआ।
अतिथियों का स्वागत संस्था के डायरेक्टर श्री राकेश जी देसाई,विनीता जी देसाई, संस्था प्राचार्य और डिस्ट्रिक्ट cbse सिटी कॉर्डिनेटर डॉ श्वेता विंचुरकर, अध्यक्ष श्री मनोज जी मित्तल ने किया ,।
समिति के अध्यक्ष श्री मनोज जी मित्तल ,सचिव श्री राजेश जी भार्गव,कोषाध्यक्ष श्री श्याम जी विनचुरकर ,श्री धरेश देसाई,का स्वागत श्रीमती नीतू भट्ट, श्रीमती सुलोचना तंवर, श्रीमती तनुप्रिया पाठक सुश्री पीनल देसाई ,और श्री नेहूल देसाई ने किया।
साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी के इस वार्षिकोत्सव अस्तित्व की खासियत यह रही कि सारे कार्यक्रम संस्था की स्क्रिप्ट, संवाद, वेशभूषा,म्यूजिक इफेक्ट, ग्राफिक्स प्राचार्या के मार्गदर्शन में शिक्षकों और छात्रों द्वारा तैयार किए गए।
कार्यक्रम में नर्सरी कक्षा के बच्चों ने टॉय डॉन्स, एल के जी के छात्रों ने नेचर डांस, यू के जी के छात्रों ने मनोरंजन की दुनिया, फर्स्ट क्लास ने जंगल सफारी , सेकंड क्लास ने सेल्फ कॉन्फिडेंस पर,थर्ड क्लास ने फैशन का अस्तित्व और बॉलीवुड जर्नी पर,क्लास फोर्थ ने नव रस पर,क्लास फिफ्थ ने अस्तित्व भावनाओं का पर,और क्लास सिक्स्थ से 12 वी तक के विद्यार्थियों ने उन्नत भारत की यात्रा,यम हैं हम ड्रामा, भारतीय शिक्षा की यात्रा गुरुकुल से गूगल तक,आत्म रक्षा की विधाओं में पारंगत बालिकाओं द्वारा तलवार बाजी,बॉक्सिंग,अन्य शस्त्र कला प्रदर्शन के द्वारा उपस्थित पालकों का मन मोह लिया गया।
एरियल, रोप मलखंभ, और मलखंभ पर छोटे से लगाकर बड़े बच्चों की दंग कर देने वाली प्रस्तुतियों ने सभी को अचंभित कर दिया।
मुख्य अतिथि डी आर एम आदरणीय श्री अश्वनी कुमार जी ने पने सारगर्भित उद्बोधन में भारत विकसित भारत कैसे बनेगा उसमें विद्यार्थियों की ,पालकों की और विद्यालय की भूमिका कैसी होनी चाहिए पर प्रकाश डाला।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमान प्रदीप जी के द्वारा छात्रों के मलखंभ प्रदर्शन ,खेलकूद में विद्यालय का सदैव अग्रणी रहने की प्रशंसा की गई और सभी से पानी को सम्हाल कर उपयोग में लेने का आह्वान किया।
संस्था प्राचार्य डॉ श्वेता विंचुरकर ने अपने प्रभावशाली भाषण में
पालकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें वर्तमान परिस्थितियों में कैसे आचरण करना है और कैसे अनिश्चित भविष्य के लिए स्वयं को तैयार करना है ,इस बारे में बताया।
साथ ही संस्था की , छात्रों की गौरवमयी उपलब्धियों के बारे में बताया।
संस्था अध्यक्ष श्री मनोज जी मित्तल के द्वारा अपनी स्वर्गवासी माता जी श्रीमती शकुंतला देवी मित्तल जी की स्मृति में प्रतिवर्ष 25000 की स्कॉलर शिप प्रतिभावान और जरूरतमंद विद्यार्थी को देने की घोषणा गई और इस वर्ष यह स्कॉलर शिप कुमारी रूद्राणी तांडेल को दी गई।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री कनिष्टा सोनी , प्रफुल्ल शर्मा ने किया,अतिथि परिचय सुश्री प्रांजल गोयल ने किया।
आभार प्रदर्शन वीरेंद्र कुमार होरा द्वारा किया गया। बच्चों में संचालन विहान देसाई,
अविशा अंशिका वैष्णवी निहारिका आयुष शान्वी
देवांशु राइलन नविका श्रिया तनिष सुहानी
आर्या आरव आदित्य अमन यादव ने किया

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों के बीच वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति ने मनाई दीपावली .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
खड़की-दुर्गापुरा-जयपुर, बांद्रा टर्मिनस- खातीपुरा स्पेशल एवं अहमदाबाद–राजगीर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का परिचालन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कस्तुरबा नगर गली नंबर-5 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, कॉलोनी वासियों ने ली जल संरक्षण की शपथ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दीपावली के शुभ अवसर पर, हैप्पी दीपावली किट वितरणलायंस क्लब समर्पण द्वारा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
थोक किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोज झालानी एवं सचिव संजय पारख ने दी सभी को बधाई .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सकल ब्राह्मण युवा संवाद 2026: युवाओं ने शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस संकल्प लिया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
"दीपावली पर किसी के घर ही नहीं, किसी की सांसों में रोशनी भरें - रक्तवीरों ने 15 यूनिट रक्तदान कर मनाया दीप महोत्सव" .

वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों के बीच वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति ने मनाई दीपावली,खड़की-दुर्गापुरा-जयपुर, बांद्रा टर्मिनस- खातीपुरा स्पेशल एवं अहमदाबाद–राजगीर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का परिचालन,साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी,रतलाम वार्षिकोत्सव "अस्तित्व,कस्तुरबा नगर गली नंबर-5 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, कॉलोनी वासियों ने ली जल संरक्षण की शपथ,दीपावली के शुभ अवसर पर, हैप्पी दीपावली किट वितरणलायंस क्लब समर्पण द्वारा,रतलाम में शुभ मुहूर्त में हुए किराना व्यापार के सौदे, दलाल बंधुओं ने निभाई सहभागिता,सकल ब्राह्मण युवा संवाद 2026: युवाओं ने शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस संकल्प लिया,गीता मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव,नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रहलाद पटेल ने किया महालक्ष्मी पूजन,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद