- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
खड़की-दुर्गापुरा-जयपुर, बांद्रा टर्मिनस- खातीपुरा स्पेशल एवं अहमदाबाद–राजगीर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा दीपावली
एवं शीतकालीन त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते
हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर खड़की–दुर्गापुरा–जयपुर स्पेशल
एवं बांद्रा टर्मिनस–खातीपुरा एवं अहमदाबाद–राजगीर अनारक्षित स्पेशल
ट्रेनों के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
1. ट्रेन संख्या 09714 / 09713 खड़की–दुर्गापुरा–जयपुर साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 09714 खड़की–दुर्गापुरा स्पेशल 15 नवंबर 2026 रविवार को
00.50 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम(16.00/16.10 रविवार) होते
हुये अगले दिन 00.30 बजे दुर्गापुरा पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या
09713 जयपुर – खड़की स्पेशल 13 नवंबर 2026 शुक्रवार को 22.30 बजे
प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (07.30/07.40 बजे शनिवार) होते हुये
अगले दिन 22.30 बजे खड़की पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में लोनावला, पनवेल, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम,
रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर और दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में एसी- 2-टियर, एसी- 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड
क्लास कोच होंगे।
2. ट्रेन संख्या 09718/09717 बांद्रा टर्मिनस – खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 09718 बांद्रा टर्मिनस – खातीपुरा स्पेशल 12 नवंबर 2026
गुरुवार को 16.30 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम(05.40/05.50
शुक्रवार), मंदसौर(06.55/ 06.57), नीमच(07.45/07.50) एवं
चित्तौड़गढ़(08.45/ 08.50 शुक्रवार) होते हुये अगले दिन 15.05 बजे
खातीपुरा पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09717 खातीपुरा – बांद्रा
टर्मिनस स्पेशल 11 नवंबर 2026 बुधवार को 15.15 बजे प्रस्थान कर रतलाम
मण्डल के चित्तौड़गढ़ (22.35/22.40), नीमच (23.40/23.45 ), मंदसौर
(01.10/01.12 गुरुवार) एवं रतलाम(03.20/ 03.30 गुरुवार) होते हुये अगले
दिन 15.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा,
गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच,चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नशीराबाद,
अजमेर किशनगढ़ और जयपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में एसी- 2-टियर, एसी- 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड
क्लास कोच होंगे।
3. ट्रेन संख्या 09427/09428 अहमदाबाद–राजगीर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 09427 अहमदाबाद–राजगीर स्पेशल तत्काल प्रभाव से मंगलवार को
अहमदाबाद से 00.55 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के दाहोद (04:48/04:50
मंगलवार), एवं रतलाम(06.10:/06:15 मंगलवार) होते हुये अगले दिन 11.45 बजे
राजगीर पहुंचेगी।
इसी प्रकार, इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09428 राजगीर–अहमदाबाद स्पेशल 11
नवंबर 2026 बुधवार को राजगीर से 14.45 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के
रतलाम (18.13/18:18 बजे गुरुवार) एवं दाहोद (19:389:40) होते हुये अगले
दिन 23.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी
मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, हिण्डौन सिटी, बयाना, ईदगाह
आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,
बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पटना साहिब, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ एवं
नालंदा स्टेशनों पर ठहरेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं
ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट
www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के
माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।













