Skip to main content

भगवान परशुराम मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न,विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अष्टम वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न,न्यायोत्सव सप्ताह के तहत 14 से 20 नवंबर तक होंगे विभिन्न विधिक जागरूकता कार्यक्रम,स्व. अश्विनी शर्मा की स्मृति में रतलाम रेलवे स्टेशन पर डायबिटीज जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित,विश्व मधुमेह दिवस पर रतलाम में निशुल्क डायबिटीज स्क्रीनिंग एवं अवेयरनेस कैंप आयोजित,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,मध्‍य प्रदेश जन अभियान परिषद स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं की जिला स्‍तरीय बैठक कार्यशाला,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा,पवित्र कार्तिक मास में कार्तिक सुदी पंचमी पर होगा वासुकीनाथ महाराज का दिव्य महाअभिषेक,राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा जनजातीय क्षेत्र का विद्यार्थी करण भूरिया

राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा जनजातीय क्षेत्र का विद्यार्थी करण भूरिया

रतलाम। पुद्दुचेरी के राष्ट्रीय मंच पर रतलाम के जनजातीय क्षेत्र सैलाना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय घोड़पल्ला का 'बाल अन्वेषक' करण भूरिया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। पुद्दुचेरी के राष्ट्रीय मंच पर रतलाम के जनजातीय क्षेत्र सैलाना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय घोड़पल्ला का 'बाल अन्वेषक' करण भूरिया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। जनजातीय कार्य विभाग के विद्यालयों से चयनित प्रदेश का यह एकमात्र विद्यार्थी है। एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवगढ़ संकुल के अंतर्गत ने संचालित इस विद्यालय के छात्र ने यह उपलब्धि हासिल कर समूचे अंचल और जिले का नाम रोशन किया है।
एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवगढ़ जिला रतलाम संकुल एवं जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत संचालित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, घोड़ापल्ला (तहसील सैलाना) के कक्षा सातवीं के होनहार छात्र करण भूरिया ने अपनी असाधारण मेधा से समूचे अंचल और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। ग्राम पूनापड़ाव निवासी पिता श्री लक्ष्मण एवं माता श्रीमती सुनीता के इस प्रतिभावान पुत्र का चयन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा आयोजित 53वीं राष्ट्रीय बाल नवाचार प्रदर्शनी (RBVP)-2026 के लिए हुआ है। यह एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवगढ़ जिला रतलाम संकुल और समूचे रतलाम जिले के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि करण जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित विद्यालयों से इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्पर्धा में चयनित होने वाले प्रदेश के एकमात्र विद्यार्थी हैं।
आगामी 14 से 19 दिसंबर 2026 तक ओल्ड पोर्ट ग्राउंड, गोबर्ट एवेन्यू (बीच रोड), पुद्दुचेरी में आयोजित होने वाली इस भव्य राष्ट्रीय प्रदर्शनी में करण भूरिया मध्यप्रदेश के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग तथा शिक्षा विभाग (राज्य शिक्षा केंद्र) का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस राष्ट्रीय मंच पर देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित कुल 202 बाल अन्वेषक अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिनके बीच एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवगढ़ जिला रतलाम संकुल का यह नन्हा सितारा प्रदेश का परचम लहराएगा।

गणित जादुई बोर्ड बनाया

करण ने अपनी मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती स्वाति सक्सेना के कुशल निर्देशन में "गणित जादुई बोर्ड" नामक एक अत्यंत रोचक, व्यावहारिक और नवाचारी मॉडल तैयार किया है। यह जादुई बोर्ड विद्यार्थियों के मन से गणित का भय समाप्त कर कठिन सूत्रों, पहाड़ों और गणितीय अवधारणाओं को खेल-खेल में अत्यंत सरल व प्रत्यक्ष तरीके से समझाने में सक्षम है, जिसकी मौलिकता और उपयोगिता ने राज्य स्तर पर निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे छात्र करण की अटूट लगन के साथ-साथ मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती स्वाति सक्सेना की दूरदर्शिता, नवाचारी शिक्षण शैली और समर्पित परिश्रम की निर्णायक भूमिका रही है, जिन्होंने ग्रामीण परिवेश के इस विद्यार्थी की छिपी हुई प्रतिभा को तराशकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया है। करण ने दिसंबर 2025 में अपनी इस विजय यात्रा की शुरुआत करते हुए विद्यालय स्तर, जनशिक्षा केंद्र स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर तथा संभाग स्तर पर लगातार प्रथम स्थान प्राप्त किया और तत्पश्चात 19 से 21 अगस्त 2026 तक नरसिंहपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्पर्धा में अपना स्थान पक्का किया।
एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवगढ़ जिला रतलाम संकुल एवं जन शिक्षा केंद्र की इस गौरवशाली सफलता पर संकुल के प्राचार्य श्री जितेंद्र कुमार गुप्ता ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र करण भूरिया और मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती स्वाती सक्सेना को हार्दिक बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि प्राचार्य श्री जितेंद्र कुमार गुप्ता के दूरदर्शी नेतृत्व, कुशल प्रशासनिक मार्गदर्शन और विद्यार्थियों में रचनात्मक व तार्किक दृष्टिकोण विकसित करने की निरंतर प्रेरणा के परिणामस्वरूप एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवगढ़ संकुल आज शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्राचार्य श्री गुप्ता ने इसे संकुल और जनजातीय अंचल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि संसाधनों की सीमाओं के बावजूद ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा किसी से कम नहीं है। इस अवसर पर एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवगढ़ संकुल परिवार एवं विद्यालय के शिक्षक साथियों—श्री लक्ष्मण सिंह अमलियार, श्री देवेंद्र वाघेला, श्री घनश्याम बैरागी, श्री महेंद्र प्रताप सिंह पंवार, श्री राधेश्याम मालवीय तथा श्री भारतलाल चौहान ने करण के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुद्दुचेरी में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री सर्व ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में 14 नवंबर को शक्ति नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन का शुभारंभ ढोल-नगाड़ों, घंटियों एवं शंखनाद के मंगल उद्घोष के बीच हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन के तत्वावधान एवं रोटरी क्लब रतलाम के सहयोग से विश्व फोटोग्राफी दिवस (19 अगस्त) के उपलक्ष्य में रतलाम शहर में आठवीं फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
न्यायोत्सव सप्ताह के तहत 14 से 20 नवंबर तक होंगे विभिन्न विधिक जागरूकता कार्यक्रम नेपाल ग्राम में शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 60 दिवसीय विशेष अभियान चलेगा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में शनिवार को हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रतलाम रेलवे स्टेशन पर एक विशेष ब्लड शुगर जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 14 नवंबर: विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर महिला सभा रतलाम द्वारा संयुक्त मधुमेह जांच समिति के सहयोग से एक विशेष डायबिटीज स्क्रीनिंग एवं अवेयरनेस कैंप का सफल आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्रामीणों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षकों की सराहना की कलेक्टर ने विद्यालय एवं छात्रावास का किया निरीक्षण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जल सरंक्षण, संवर्धन और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने में स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं की महत्‍ती भूमिका : श्री शिवप्रसाद मालवीय संभाग समन्‍वयक म.प्र. जन अभियान परिषद संभाग उज्‍जैन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पवित्र कार्तिक मास में कार्तिक सुदी पंचमी पर होगा वासुकीनाथ महाराज का दिव्य महाअभिषेक .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पुद्दुचेरी के राष्ट्रीय मंच पर रतलाम के जनजातीय क्षेत्र सैलाना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय घोड़पल्ला का 'बाल अन्वेषक' करण भूरिया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। .

भगवान परशुराम मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न,विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अष्टम वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न,न्यायोत्सव सप्ताह के तहत 14 से 20 नवंबर तक होंगे विभिन्न विधिक जागरूकता कार्यक्रम,स्व. अश्विनी शर्मा की स्मृति में रतलाम रेलवे स्टेशन पर डायबिटीज जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित,विश्व मधुमेह दिवस पर रतलाम में निशुल्क डायबिटीज स्क्रीनिंग एवं अवेयरनेस कैंप आयोजित,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,मध्‍य प्रदेश जन अभियान परिषद स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं की जिला स्‍तरीय बैठक कार्यशाला,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा,पवित्र कार्तिक मास में कार्तिक सुदी पंचमी पर होगा वासुकीनाथ महाराज का दिव्य महाअभिषेक,राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा जनजातीय क्षेत्र का विद्यार्थी करण भूरिया