Skip to main content

भगवान परशुराम मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न,विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अष्टम वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न,न्यायोत्सव सप्ताह के तहत 14 से 20 नवंबर तक होंगे विभिन्न विधिक जागरूकता कार्यक्रम,स्व. अश्विनी शर्मा की स्मृति में रतलाम रेलवे स्टेशन पर डायबिटीज जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित,विश्व मधुमेह दिवस पर रतलाम में निशुल्क डायबिटीज स्क्रीनिंग एवं अवेयरनेस कैंप आयोजित,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,मध्‍य प्रदेश जन अभियान परिषद स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं की जिला स्‍तरीय बैठक कार्यशाला,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा,पवित्र कार्तिक मास में कार्तिक सुदी पंचमी पर होगा वासुकीनाथ महाराज का दिव्य महाअभिषेक,राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा जनजातीय क्षेत्र का विद्यार्थी करण भूरिया

भगवान परशुराम मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न

श्री सर्व ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में 14 नवंबर को शक्ति नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन का शुभारंभ ढोल-नगाड़ों, घंटियों एवं शंखनाद के मंगल उद्घोष के बीच हुआ।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। श्री सर्व ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में 14 नवंबर को शक्ति नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन का शुभारंभ ढोल-नगाड़ों, घंटियों एवं शंखनाद के मंगल उद्घोष के बीच हुआ।

प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में भगवान परशुराम जी का दुग्धाभिषेक एवं गंगाजल से स्नान कराया गया। तत्पश्चात विधि-विधान से पूजा-अर्चना, महाआरती एवं छप्पन भोग अर्पित कर प्रसादी वितरण किया गया। मुख्य आरती का सौभाग्य पंडित राजेश दवे को प्राप्त हुआ।

आयोजन में बड़ी संख्या में विप्रजन, महिलाएं, वरिष्ठजन एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिलाओं ने भक्ति भाव से गरबा रास प्रस्तुत कर धार्मिक वातावरण को और अधिक आनंदमय बना दिया।

अन्नकूट महोत्सव में विप्र समाज की अभूतपूर्व उपस्थिति ने सामाजिक एकता, समरसता एवं संगठन शक्ति का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और पारिवारिक आत्मीयता का वातावरण बना रहा।

प्रमुख रूप से उपस्थित समाजजन — नरेंद्र जोशी, शैलेन्द्र तिवारी, शांतिलाल शर्मा, राजेश चाष्टा, सुनील गौतम, नवीन व्यास पारिक, संदीप व्यास, विजय शर्मा, दुर्गेश सुरोलिया, डॉ. रविंद्र उपाध्याय, नयन व्यास, कुलदीप त्रिवेदी, ओम प्रकाश दाधीच, राजेश तिवारी,मुकेश शुक्ला, मनीष शर्मा, सतीश जोशी, श्याम उपाध्याय, नवीन व्यास, राजेश शर्मा, गौरव त्रिपाठी, हितेश कामरेड, जगदीश व्यास, महेश ओझा, महेश चौबे, सुनील शर्मा, सुनील दुबे, सुरेश दवे, नितिन दवे, बंशीलाल मेनेरिया, नवनीत मेहता, विवेक शर्मा, चंपालाल जोशी, अशोक तिवारी, सुशील नागर, नवदीप शर्मा, सुधांशु व्यास, जगदीश उपाध्याय, जगदीश पुष्करणा, चेतन शर्मा, मनीष उपाध्याय,कमला शंकर ओझा, मनीष त्रिवेदी,घनश्याम पुरोहित,संजय दवे, राकेश शर्मा, हेमेंद्र उपाध्याय, शुभ दशोत्तर, अशोक दुबे, मल्हार बक्शी, कपिल व्यास, सत्येंद्र जोशी, अजय जोशी,उमाकांत उपाध्याय,चम्पालाल जोशी, जी.के. शर्मा, के.एल. भट्ट, एम.एम. उपाध्याय, कैलाश व्यास, रामकृष्ण शर्मा, राजू सुरोलिया, तिलक मैनेरिया, महेश राजावत, राजेंद्र चौबे, जयवंत गुप्ते, अजय गौतम एवं सहित अनेक समाज जन उपस्थित रहे।

महिला शाखा की सक्रिय सहभागिता — निगमाध्यक्ष मनीषा शर्मा, सुनीता पाठक, सविता तिवारी, उषा दुबे, डॉ. गीता दुबे, रजनी व्यास, चंदा बेन त्रिवेदी, प्रथमा कौशिक, सपना त्रिपाठी, रक्षा मिश्रा, कोकिला ओझा, रीना पंडित, रमा शर्मा, रेखा शर्मा, विजया शर्मा, रानू तिवारी, मंजू जोशी, रश्मि जोशी, सोनल पाठक, शारदा पाठक, हंसा व्यास, सीमा शर्मा, निशा शर्मा, आशा उपाध्याय, शर्मिला उपाध्याय एवं सुनंदा मालोदिया सहित अनेक महिला सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का समापन भगवान परशुराम जी के गगनभेदी जयघोष 'जय परशुराम' के साथ हुआ। इस भव्य आयोजन ने समाज में एकता, भाईचारे, धार्मिक आस्था एवं संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।

उपरोक्त जानकारी श्री सर्व ब्राह्मण सभा के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जी के अन्नकूट महोत्सव में विप्र समाज की अभूतपूर्व सहभागिता समाज की एकता, समरसता एवं संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन में उपस्थित सभी समाजजनों, मातृशक्ति एवं युवाओं का आभार व्यक्त किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री सर्व ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में 14 नवंबर को शक्ति नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन का शुभारंभ ढोल-नगाड़ों, घंटियों एवं शंखनाद के मंगल उद्घोष के बीच हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन के तत्वावधान एवं रोटरी क्लब रतलाम के सहयोग से विश्व फोटोग्राफी दिवस (19 अगस्त) के उपलक्ष्य में रतलाम शहर में आठवीं फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
न्यायोत्सव सप्ताह के तहत 14 से 20 नवंबर तक होंगे विभिन्न विधिक जागरूकता कार्यक्रम नेपाल ग्राम में शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 60 दिवसीय विशेष अभियान चलेगा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में शनिवार को हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रतलाम रेलवे स्टेशन पर एक विशेष ब्लड शुगर जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 14 नवंबर: विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर महिला सभा रतलाम द्वारा संयुक्त मधुमेह जांच समिति के सहयोग से एक विशेष डायबिटीज स्क्रीनिंग एवं अवेयरनेस कैंप का सफल आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्रामीणों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षकों की सराहना की कलेक्टर ने विद्यालय एवं छात्रावास का किया निरीक्षण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जल सरंक्षण, संवर्धन और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने में स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं की महत्‍ती भूमिका : श्री शिवप्रसाद मालवीय संभाग समन्‍वयक म.प्र. जन अभियान परिषद संभाग उज्‍जैन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पवित्र कार्तिक मास में कार्तिक सुदी पंचमी पर होगा वासुकीनाथ महाराज का दिव्य महाअभिषेक .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पुद्दुचेरी के राष्ट्रीय मंच पर रतलाम के जनजातीय क्षेत्र सैलाना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय घोड़पल्ला का 'बाल अन्वेषक' करण भूरिया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। .

भगवान परशुराम मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न,विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अष्टम वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न,न्यायोत्सव सप्ताह के तहत 14 से 20 नवंबर तक होंगे विभिन्न विधिक जागरूकता कार्यक्रम,स्व. अश्विनी शर्मा की स्मृति में रतलाम रेलवे स्टेशन पर डायबिटीज जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित,विश्व मधुमेह दिवस पर रतलाम में निशुल्क डायबिटीज स्क्रीनिंग एवं अवेयरनेस कैंप आयोजित,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,मध्‍य प्रदेश जन अभियान परिषद स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं की जिला स्‍तरीय बैठक कार्यशाला,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा,पवित्र कार्तिक मास में कार्तिक सुदी पंचमी पर होगा वासुकीनाथ महाराज का दिव्य महाअभिषेक,राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा जनजातीय क्षेत्र का विद्यार्थी करण भूरिया