Skip to main content

भगवान परशुराम मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न,विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अष्टम वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न,न्यायोत्सव सप्ताह के तहत 14 से 20 नवंबर तक होंगे विभिन्न विधिक जागरूकता कार्यक्रम,स्व. अश्विनी शर्मा की स्मृति में रतलाम रेलवे स्टेशन पर डायबिटीज जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित,विश्व मधुमेह दिवस पर रतलाम में निशुल्क डायबिटीज स्क्रीनिंग एवं अवेयरनेस कैंप आयोजित,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,मध्‍य प्रदेश जन अभियान परिषद स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं की जिला स्‍तरीय बैठक कार्यशाला,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा,पवित्र कार्तिक मास में कार्तिक सुदी पंचमी पर होगा वासुकीनाथ महाराज का दिव्य महाअभिषेक,राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा जनजातीय क्षेत्र का विद्यार्थी करण भूरिया

अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा

अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा
 |  न्यूज़ डेस्क

अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए पानी की एक-एक बूंद को सहेजना आवश्यक हो गया है। शहर में पानी का जहां भी अपव्यय हो रहा है उसे सख्ती से रोका जाए, अन्यथा भविष्य में जल संकट की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। नगर निगम इंजीनियर मैदानी अमले के साथ जल व्यवस्था का पर्यवेक्षण करें।
यह निर्देश कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दिए। उन्होंने महापौर प्रहलाद पटेल एवं कलेक्टर अजय कटेसरिया की उपस्थिति में नगर निगम अमले से जल व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की। निगम अमले ने बताया कि रतलाम में 350 से अधिक बोरवेल चालू हैं जिनसे जलापूर्ति हो रही है। बैठक में सभी बोरवेल पर मीटर से जलापूर्ति का आंकलन करने एवं आवश्यकता से अधिक जल उपयोग होने की दशा में नियंत्रण हेतु सख्त कदम उठाने पर बल दिया गया।
मंत्री श्री काश्यप ने धोलावाड़ जलाशय की जल उपलब्धता का आंकलन करने के निर्देश दिये और फ्लोटिंग पंप के कार्य की जानकारी ली। पाईप लाईन की टूट-फूट और जल वितरण की अन्य समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर में अनावश्यक रुप से पानी का उपयोग रोकने पर भी बल दिया, ताकि आगामी वर्षाकाल तक सुचारु रुप से जल प्रबंधन हो सके। बैठक में निगम आयुक्त अनिल भाना, कार्यपालन यंत्री जल प्रदाय राहुल जाखड़, प्रभारी सहायक यंत्री भय्यालाल चौधरी, उपयंत्री दिलीप सूर्यवंशी, मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री सर्व ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में 14 नवंबर को शक्ति नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन का शुभारंभ ढोल-नगाड़ों, घंटियों एवं शंखनाद के मंगल उद्घोष के बीच हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन के तत्वावधान एवं रोटरी क्लब रतलाम के सहयोग से विश्व फोटोग्राफी दिवस (19 अगस्त) के उपलक्ष्य में रतलाम शहर में आठवीं फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
न्यायोत्सव सप्ताह के तहत 14 से 20 नवंबर तक होंगे विभिन्न विधिक जागरूकता कार्यक्रम नेपाल ग्राम में शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 60 दिवसीय विशेष अभियान चलेगा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में शनिवार को हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रतलाम रेलवे स्टेशन पर एक विशेष ब्लड शुगर जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 14 नवंबर: विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर महिला सभा रतलाम द्वारा संयुक्त मधुमेह जांच समिति के सहयोग से एक विशेष डायबिटीज स्क्रीनिंग एवं अवेयरनेस कैंप का सफल आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्रामीणों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षकों की सराहना की कलेक्टर ने विद्यालय एवं छात्रावास का किया निरीक्षण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जल सरंक्षण, संवर्धन और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने में स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं की महत्‍ती भूमिका : श्री शिवप्रसाद मालवीय संभाग समन्‍वयक म.प्र. जन अभियान परिषद संभाग उज्‍जैन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पवित्र कार्तिक मास में कार्तिक सुदी पंचमी पर होगा वासुकीनाथ महाराज का दिव्य महाअभिषेक .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पुद्दुचेरी के राष्ट्रीय मंच पर रतलाम के जनजातीय क्षेत्र सैलाना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय घोड़पल्ला का 'बाल अन्वेषक' करण भूरिया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। .