- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
महारुद्र समिति के आचार्य बनने पर पं. संजय ओझा का अग्रवाल समाज ने किया सम्मान
रतलाम। अग्रवाल समाज रतलाम के गामोठ परम श्रद्धेय पंडित संजय ओझा को श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र समिति रतलाम का आचार्य नियुक्त किए जाने पर समूचे समाज में हर्ष की लहर है। इस गरिमामय उपलब्धि पर श्री पंचान अग्रवाल समाज, अग्रवाल युवा संगठन एवं अग्रवाल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर उनका आत्मीय अभिनंदन व सम्मान किया।
समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने पं. ओझा को आचार्य पद का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाजजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उन पर यज्ञ नारायण भगवान की कृपा सदैव बनी रहे और वे धर्म व समाज का मार्गदर्शन करते रहें।
सम्मान समारोह के दौरान अपने आशीर्वाद वचन में आचार्य पं. संजय ओझा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे रतलाम शहर में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आगामी दिनों में त्रिवेणी तट पर आयोजित होने वाले भव्य महारुद्र यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्री पंचान अग्रवाल समाज रतलाम के चौधरी शांतिलाल चौधरी, अग्रवाल युवा संगठन अध्यक्ष पंकज मित्तल, सचिव आशीष अग्रवाल, प्रमोद बिंदल, सेवा समिति के रितेश झंडीवाला, ओमप्रकाश अग्रवाल, कौशिक अग्रवाल, शलभ खारीवाल, सुनील गोयल एवं संजय अग्रवाल सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।













