- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
निगम के दैनिक वेतन भोगियों को मिलेगा विनियमितिकरण का लाभ महापौर प्रहलाद पटेल ने 10 वर्ष से अधिक की सेवाऐं देने वाले दै.वे.भोगी कर्मचारियों की सूची तैयार करने के दिये निर्देश
निगम के दैनिक वेतन भोगियों को मिलेगा विनियमितिकरण का लाभ
महापौर प्रहलाद पटेल ने 10 वर्ष से अधिक की सेवाऐं देने वाले दै.वे.भोगी कर्मचारियों की सूची तैयार करने के दिये निर्देश
नगर पालिक निगम रतलाम में ऐसे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी जो वर्ष 2016 से पूर्व से कार्यरत् हैं तथा जिन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की सेवाएं 10 वर्ष से अधिक की पूर्ण हो चुकी है उनकी सूची तैयार करने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने उपायुक्त नगर पालिक निगम रतलाम को निर्देशित किया है ताकि वर्षो से इंतजार कर रहे दैनिक वेतन भोगियों को विनियमितिकरण लाभ शीघ्र मिल सकें।
महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि रतलाम नगर पालिक निगम कार्यरत ऐसे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी जिनकी सेवाऐं 10 वर्ष से अधिक की हो चुकी है तथा विनियमितिकरण का लाभ नहीं मिला है उनका नियमानुसार विनियमितिकरण किया जाना है इस हेतु दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सूची तत्काल तैयार किये जाने हेतु उपायुक्त नगर पालिक निगम रतलाम को निर्देशित किया है।













