- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर त्रिपोलिया गेट स्थित भगवान श्री रणछोड़ राय मंदिर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए
रतलाम कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर त्रिपोलिया गेट स्थित भगवान श्री रणछोड़ राय मंदिर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए समाज के पूर्व ट्रस्टी राकेश पोरवाल ने बताया कि इस अवसर पर भगवान रणछोड़ राय का पंडित कमलेश तिवारी व पंडित तुषार तिवारी द्वारा आकर्षक श्रृंगार किया गया आरती के पश्चात ध्वज फहराने का लाभ श्याम सुंदर अमृतलाल पोरवाल ने लिया आरती के पश्चात धूमधाम से मंदिर के शिखर पर ध्वजा फहरायी गई विभिन्न भजनों पर समाज जनों ने जमकर नृत्य किया पोरवाल समाज ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ गोपाल मजावदिया, व्यवस्थापक राजेंद्र चौधरी ,ट्रस्टी माणक लाल सेठिया,बीएल चौधरी, प्रभुदयाल मंडवारिया समाज के योगेंद्र दलाल, विजय पोरवाल ,राजेंद्र पोरवाल, राज मजावदिया, भेरूलाल फरक्या, राजेश पोरवाल एडवोकेट ,अनिल सेठिया, पारस पोरवाल, नारायण पोरवाल ,इंद्रनारायण पोरवाल, सुमन पोरवाल, सहित समाज जन मौजूद थे
















