- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
सिंधी गुरुद्वारा न्यू रोड़ पर धूमधाम से मनाया 557 वां गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व,
रतलाम । न्यू रोड स्थित श्री सिंधी सनातन धर्म मंदिर (सिंधी गुरुद्वारा) पर आज गुरु नानक देवजी का 557 वां प्रकाश पर्व धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया ।
समिति अध्यक्ष भजनलाल परमानी एवं मन्नु शिवानी ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष में चल रहे विभिन्न धार्मिक आयोजनों की श्रृखंला में कार्तिक पूर्णिमा गुरु नानक देवजी का 557 वां प्रकाश पर्व पर आज प्रात: काल प्रभात फेरी के साथ ही विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ ही संगीतमयी सुखमनी पाठ ,भोग साहेब सत्संग शपथ कीर्तन, अरदास, आरती आदि कार्यक्रम किये गये । इस अवसर पर भजन कीर्तन किया गया । धार्मिक भजनों पर समाज के महिला एवं पुरुषों द्वारा भक्ति भाव से नृत्य कर श्रद्धा की अभिव्यक्ति की गई ।
प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरु ग्रथं साहेब जी को आकर्षक रुप से श्रंृगारित किया गया साथ ही उपस्थित समाजजनों द्वारा गुरुगं्रथ साहेब ऊपर रुमाल चढाए गये । शाम को गुरु द्वारे से विशाल चल समारोह निकाला गया , जिसमें गुरू ग्रंथ साहिब के रथ को सेवादारों एवं समाजजनों द्वारा रस्सी से खिंच कर धर्म लाभ लिया गया । चल समारोह न्यू रोड़ से प्रारम्भ होकर दो बत्ती, काला घोड़ा, छत्रीपुल, मेहंदीकुई बालाजी, कॉलेज रोड़, नाहरपुरा, रानीजी का मंदिर, धानमंडी, शहर सराय, लोकेन्द्र टॉकिज से होते हुए न्यू रोड गुरूद्वारा पर समापन हुआ । चल समारोह का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष भजनलाल परमनी उपाध्यक्ष, मन्नु शिवानी , कोषाध्यक्ष लालचन्द भंबानी, सचिव किशोर त्रिलोकचंदानी, सेवादार हरीश मूलचंदानी, सुखराम नोतानी ,रमेश हेमनानी, सुंदर केवल , भगवान ढलवानी, हरीश जेठवानी, कालू भगवानी, नरेन्द्र मेघवानी, हरीश पंजवानी तथा राणा मंडली, महिला समिति, पुष्प दादी,पुनम मोदी, मीना के वलरमानी, कुमकुम मोतीयानी, मंजु परमानी, वर्षा बुधनी, सोनी कुकरेजा, अर्चना पंजवानी सहित बडी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित रहकर धर्मलाभ लिया ।
















