Skip to main content

25वां वर्ष - अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण निःशुल्क युवक - युवती परिचय सम्मेलन,कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,दानापुर–अहमदाबाद के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन,मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में किया गया शिकायतों का निराकरण,नई दिल्ली में केन्द्रीय खेल मंत्री के साथ क्रीड़ा भारती की बैठक,नई दिल्ली में किया प्रदेश के एमएसएमई सुदृढ़ीकरण के लिए केन्द्रीय सहयोग स्वीकृत करने का अनुरोध,एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप को इंदौर जिला प्रभारी मंत्री बनाने से हर्ष व्याप्त,'सृजन का मान' कार्यक्रम 29 नवंबर को जनवादी लेखक संघ द्वारा पांच साहित्य साधकों का होगा सम्मान,कलेक्टर कार्यालय में संविधान दिवस मनाया, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर दिलाई शपथ,कलेक्टर श्री कटेसरिया ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलाव

कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। सेवा, संकल्प, समर्पण एवं मानवता के पवित्र भाव को चरितार्थ करते हुए कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती के पावन महोत्सव के अवसर पर महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित, रतलाम एवं जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, रतलाम द्वारा संचालित रक्तदान सेवा प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयासों से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।

शिविर में मातृशक्ति और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कुल 49 यूनिट रक्तदान हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ पं. संदीप व्यास, डॉ प्रमोद कुमार भगत फिजियोथैरेपिस्ट चण्डीगढ़,पं. राजेन्द्र कुमार जोशी, पं. सत्येन्द्र जोशी, पं. प्रभाकांत उपाध्याय, पं. चेतन्य शर्मा, पं. विजय उपाध्याय, वैदिक शर्मा, उमेश माहेश्वरी समाज सेवी,पं. संजीव शर्मा, पं. अमित शर्मा,पं. विजय हेमकांत शर्मा,श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती अंजू भंसाली द्वारा भगवान महर्षि परशुराम की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर रक्तवीर योद्धा स्व. दिलीप भंसाली को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। रक्तदान के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

शिविर में पं. सुनील दुबे, पं. मयंक देसाई, जितेन्द्र मेहता, सत्यनारायण कटारिया, अज्जूनाथ कालबेलिया, कन्हैयालाल, राधेश्याम, नारायणलाल, मुकेश, ईश्वरलाल सहित अनेक रक्तवीर योद्धाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित आरोग्य प्रकोष्ठ (जीवन रक्षक मेडिकल उपकरण बैंक) आक्सीजन सिलेंडर 53, आक्सीजन मशीन 05, मेडिकल पलंग 56, व्हील चेयर 55 ,वाकर 134,कमोड चेयर 127,नेब्यूलाइजर मशीन 11 आदि उपकरण संस्था के पास उपलब्ध हैं। शिविर में उपस्थित सभी को सेवा कार्य के संबंध में जानकारी वैदिक शर्मा ने दी। अतिशीघ्र मल्टी पैरामीटर मानिटर, आक्सीजन मशीन,जम्बों आक्सीजन सिलेंडर , सक्शन मशीन,अन्य आवश्यक मेडिकल उपकरण क्रय किए जायेंगे। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने के संबंध में चर्चा हुई।

कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष श्रीमती आभा शर्मा ने किया और आभार श्रीमती आशा दुबे ने व्यक्त किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आपका अपना सफल, सार्थक, हाईटेक आयोजन 03 जनवरी 2027, रविवार को इन्दौर में होगा भव्य आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन .
देश
न्यूज़ डेस्क  | 
नई दिल्ली में किया प्रदेश के एमएसएमई सुदृढ़ीकरण के लिए केन्द्रीय सहयोग स्वीकृत करने का अनुरोध .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप को इंदौर जिला प्रभारी मंत्री बनाने से हर्ष व्याप्त .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
'सृजन का मान' कार्यक्रम 29 नवंबर को जनवादी लेखक संघ द्वारा पांच साहित्य साधकों का होगा सम्मान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय में संविधान दिवस मनाया, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर दिलाई शपथ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया द्वारा जिले में प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। .

25वां वर्ष - अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण निःशुल्क युवक - युवती परिचय सम्मेलन,कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,दानापुर–अहमदाबाद के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन,मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में किया गया शिकायतों का निराकरण,नई दिल्ली में केन्द्रीय खेल मंत्री के साथ क्रीड़ा भारती की बैठक,नई दिल्ली में किया प्रदेश के एमएसएमई सुदृढ़ीकरण के लिए केन्द्रीय सहयोग स्वीकृत करने का अनुरोध,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण