Skip to main content

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने रतलाम जिले की तीन तालाब एवं दो बैराज परियोजनाओं का वर्चुअल भूमि पूजन किया,सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन स्टेशन पर 150 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाया जाएगा,*रतलाम मंडल में संविदा श्रमिकों के निरीक्षण एवं श्रम कानूनों के अनुपालन के लिए कल्याण निरीक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित,16 से 18 दिसंबर तक सजेगा खेलों का महाकुंभ: 27वें खेल चेतना मेले की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक,सिंधी गुरुद्वारा न्यू रोड़ पर धूमधाम से मनाया 557 वां गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व,,कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर त्रिपोलिया गेट स्थित भगवान श्री रणछोड़ राय मंदिर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए,जगमग प्रकाश से तन और मन आलोकित बना रहे,बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर एवं बांद्रा टर्मिनस – छपरा के मध्य स्पेशल ट्रेनों का परिचालन,कोटा रेलवे स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण इंदौर कोटा एक्‍सप्रेस प्रभावित,महापौर प्रहलाद पटेल ने ली एल्डरमेनों की बैठक नगर निगम के महत्वपूर्ण कार्यो व शहर विकास पर की चर्चा

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने रतलाम जिले की तीन तालाब एवं दो बैराज परियोजनाओं का वर्चुअल भूमि पूजन किया

43 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से पांच परियोजनाओं का निर्माण होगा, 2030 हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ेगी सिंचाई सुविधा 14 गांवों के 2151 कृषक होंगे लाभान्वित
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम जिले में आज जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा तीन तालाबों एवं दो बैराज का भूमि पूजन (वर्चुअल) किया गया। इसमें से तीन तालाब रतलाम ग्रामीण के मोहनपाडा, कुआंजाघर एवं नागारुंडी एवं दो सैलाना विधानसभा क्षेत्र के बोरपाड़ा एवं धावड़िया बैराज का भूमि पूजन सादेडा ग्राम में किया गया।

नागारूंडी तालाब परियोजना की लागत 14 करोड़ 70 लाख 99 हजार रुपए है। इससे 547 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी तथा ईसरथूनी एवं जामथुन गांवों के 580 कृषक लाभान्वित होंगे।

कुआझागर तालाब परियोजना की लागत 8 करोड़ 82 लाख रुपए है। इससे 330 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी तथा कुआझागर, कलमोड़ा एवं उण्डवा गांवों के 480 कृषक लाभान्वित होंगे। मोहनपाड़ा तालाब परियोजना की लागत 3 करोड़ 46 लाख 78 हजार रुपए है। इससे 116 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी तथा ऊनी एवं मोहनपाड़ा गांवों के 281 कृषक लाभान्वित होंगे।

धावड़िया बैराज परियोजना की लागत 9 करोड़ 55 लाख 78 हजार रुपए है। इससे 570 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी तथा धावड़िया, बांकी, आमलीपाड़ा एवं छायन गांवों के 450 कृषक लाभान्वित होंगे।

बोरपाड़ा बैराज परियोजना की लागत 8 करोड़ 10 लाख 30 हजार रुपए है। इससे 467 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी तथा बोरपाड़ा, सेमलखेड़ी एवं सादेड़ा गांवों के 360 कृषक लाभान्वित होंगे।

पांचो परियोजनाओं की कुल लागत 43 करोड़ 84 लाख रुपए है परियोजनाओं से कुल रतलाम जिले में 2030 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई में वृद्धि होगी। इससे 14 ग्राम लाभान्वित होंगे। जिसमें कुल 2151 कृषक लाभान्वित होंगे।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान, विधायक श्री मथुरा लाल डामोर, विधायक श्री कमलेश्वर डोडियार, रतलाम ग्रामीण जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, बाजना जनपद अध्यक्ष श्री कैलाश मुनिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
43 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से पांच परियोजनाओं का निर्माण होगा, 2030 हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ेगी सिंचाई सुविधा 14 गांवों के 2151 कृषक होंगे लाभान्वित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्लेटफॉर्म नंबर 8 स्थित यात्री सुविधा केंद्र की छत पर लगेंगे 240 सोलर पैनल, प्रतिवर्ष 20.40 लाख रुपये की होगी अनुमानित बचत .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संविदा श्रमिकों के अधिकारों, वेतन भुगतान एवं कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाओं की निगरानी के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन बालिका क्रिकेट टेनिस बॉल से होगा, सर्वाधिक भागीदारी वाले स्कूल को मिलेगा विशेष पुरस्कार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंधी गुरुद्वारा न्यू रोड़ पर धूमधाम से मनाया 557 वां गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व, .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर त्रिपोलिया गेट स्थित भगवान श्री रणछोड़ राय मंदिर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर एवं बांद्रा टर्मिनस – छपरा के मध्य स्पेशल ट्रेनों का परिचालन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर निगम के एल्डरमेनों की बैठक मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी के साथ लेकर पेयजल के अपव्यय को रोकने, सीवरेज, विकास कार्य आदि पर चर्चा की गई। .

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने रतलाम जिले की तीन तालाब एवं दो बैराज परियोजनाओं का वर्चुअल भूमि पूजन किया,सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन स्टेशन पर 150 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाया जाएगा,*रतलाम मंडल में संविदा श्रमिकों के निरीक्षण एवं श्रम कानूनों के अनुपालन के लिए कल्याण निरीक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित,16 से 18 दिसंबर तक सजेगा खेलों का महाकुंभ: 27वें खेल चेतना मेले की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव