Skip to main content

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने रतलाम जिले की तीन तालाब एवं दो बैराज परियोजनाओं का वर्चुअल भूमि पूजन किया,सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन स्टेशन पर 150 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाया जाएगा,*रतलाम मंडल में संविदा श्रमिकों के निरीक्षण एवं श्रम कानूनों के अनुपालन के लिए कल्याण निरीक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित,16 से 18 दिसंबर तक सजेगा खेलों का महाकुंभ: 27वें खेल चेतना मेले की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक,सिंधी गुरुद्वारा न्यू रोड़ पर धूमधाम से मनाया 557 वां गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व,,कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर त्रिपोलिया गेट स्थित भगवान श्री रणछोड़ राय मंदिर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए,जगमग प्रकाश से तन और मन आलोकित बना रहे,बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर एवं बांद्रा टर्मिनस – छपरा के मध्य स्पेशल ट्रेनों का परिचालन,कोटा रेलवे स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण इंदौर कोटा एक्‍सप्रेस प्रभावित,महापौर प्रहलाद पटेल ने ली एल्डरमेनों की बैठक नगर निगम के महत्वपूर्ण कार्यो व शहर विकास पर की चर्चा

16 से 18 दिसंबर तक सजेगा खेलों का महाकुंभ: 27वें खेल चेतना मेले की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन बालिका क्रिकेट टेनिस बॉल से होगा, सर्वाधिक भागीदारी वाले स्कूल को मिलेगा विशेष पुरस्कार
 |  न्यूज़ डेस्क

शहर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 18 दिसंबर तक 27वें खेल चेतना मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस खेल महाकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजन समिति, खेल सलाहकारों, संयोजकों, सह-संयोजकों और प्रशिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मैदानों की व्यवस्थाओं को समय से पहले पूरा करने और शुभारंभ अवसर पर निकलने वाली भव्य रैली की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस मेले में इस बार कई खास आकर्षण रहेंगे। आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष बालिका क्रिकेट के मुकाबले टेनिस बॉल से खेले जाएंगे। इसके अतिरिक्त, खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए जिस विद्यालय के सर्वाधिक खिलाड़ी इस मेले में भाग लेंगे, उस स्कूल को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।

कॉलेज ग्राउंड से निकलेगी खेल जागृति रैली
सचिव मुकेश जैन ने बताया कि मेले की विभिन्न खेल स्पर्धाएं शहर के नेहरू स्टेडियम, रेलवे मैदान और ऑफिसर्स क्लब सहित अन्य प्रमुख खेल मैदानों पर आयोजित की जाएंगी। मेले के शुभारंभ अवसर पर कॉलेज ग्राउंड से एक विशाल 'खेल जागृति रैली' निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई नेहरू स्टेडियम पहुंचकर संपन्न होगी। उन्होंने सभी अभिभावकों, स्कूल संचालकों और प्राचार्यों से अपील की है कि वे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हें अधिक से अधिक संख्या में इन स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण बैठक में क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, प्रकाश व्यास, राकेश शर्मा, संजय वशिष्ठ, गुलाम मोहम्मद, जगदीश श्रीवास्तव, मनीष जोशी, रितेश वोहरा, उमंग पोरवाल, अमरीक राणा, भूषण व्यास, जितेंद्र धुलिया, दीपेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रद्युम्न मजावदिया और पवन सिंदल सहित कई खेल प्रेमी व पदाधिकारी मौजूद रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
43 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से पांच परियोजनाओं का निर्माण होगा, 2030 हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ेगी सिंचाई सुविधा 14 गांवों के 2151 कृषक होंगे लाभान्वित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्लेटफॉर्म नंबर 8 स्थित यात्री सुविधा केंद्र की छत पर लगेंगे 240 सोलर पैनल, प्रतिवर्ष 20.40 लाख रुपये की होगी अनुमानित बचत .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संविदा श्रमिकों के अधिकारों, वेतन भुगतान एवं कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाओं की निगरानी के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन बालिका क्रिकेट टेनिस बॉल से होगा, सर्वाधिक भागीदारी वाले स्कूल को मिलेगा विशेष पुरस्कार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंधी गुरुद्वारा न्यू रोड़ पर धूमधाम से मनाया 557 वां गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व, .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर त्रिपोलिया गेट स्थित भगवान श्री रणछोड़ राय मंदिर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर एवं बांद्रा टर्मिनस – छपरा के मध्य स्पेशल ट्रेनों का परिचालन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर निगम के एल्डरमेनों की बैठक मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी के साथ लेकर पेयजल के अपव्यय को रोकने, सीवरेज, विकास कार्य आदि पर चर्चा की गई। .

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने रतलाम जिले की तीन तालाब एवं दो बैराज परियोजनाओं का वर्चुअल भूमि पूजन किया,सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन स्टेशन पर 150 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाया जाएगा,*रतलाम मंडल में संविदा श्रमिकों के निरीक्षण एवं श्रम कानूनों के अनुपालन के लिए कल्याण निरीक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित,16 से 18 दिसंबर तक सजेगा खेलों का महाकुंभ: 27वें खेल चेतना मेले की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव