Skip to main content

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने रतलाम जिले की तीन तालाब एवं दो बैराज परियोजनाओं का वर्चुअल भूमि पूजन किया,सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन स्टेशन पर 150 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाया जाएगा,*रतलाम मंडल में संविदा श्रमिकों के निरीक्षण एवं श्रम कानूनों के अनुपालन के लिए कल्याण निरीक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित,16 से 18 दिसंबर तक सजेगा खेलों का महाकुंभ: 27वें खेल चेतना मेले की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक,सिंधी गुरुद्वारा न्यू रोड़ पर धूमधाम से मनाया 557 वां गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व,,कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर त्रिपोलिया गेट स्थित भगवान श्री रणछोड़ राय मंदिर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए,जगमग प्रकाश से तन और मन आलोकित बना रहे,बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर एवं बांद्रा टर्मिनस – छपरा के मध्य स्पेशल ट्रेनों का परिचालन,कोटा रेलवे स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण इंदौर कोटा एक्‍सप्रेस प्रभावित,महापौर प्रहलाद पटेल ने ली एल्डरमेनों की बैठक नगर निगम के महत्वपूर्ण कार्यो व शहर विकास पर की चर्चा

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन स्टेशन पर 150 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाया जाएगा

प्लेटफॉर्म नंबर 8 स्थित यात्री सुविधा केंद्र की छत पर लगेंगे 240 सोलर पैनल, प्रतिवर्ष 20.40 लाख रुपये की होगी अनुमानित बचत
 |  न्यूज़ डेस्क

वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व के
दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पश्चिम रेलवे का
रतलाम मंडल व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रहा है। इसी क्रम में उज्जैन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 की ओर निर्माणाधीन लगभग 3600 वर्ग
मीटर क्षेत्रफल के यात्री सुविधा केंद्र(पैसेंजर होल्डिंग एरिया) में
हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 150 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप
सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा।
मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री अश्वनी कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ
मंडल बिजली इंजीनियर (पावर) श्री धर्मेंद्र कुमार प्रजापति के निर्देशन
में इस परियोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इस पहल से रेलवे की
पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम होगी तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के
उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस सोलर प्लांट में 600 से 625 वॉट
क्षमता के कुल 240 सोलर मॉड्यूल लगाए जाएंगे। इससे प्रतिवर्ष लगभग 2.55
लाख यूनिट विद्युत ऊर्जा का उत्पादन होने का अनुमान है। इसके
परिणामस्वरूप रेलवे को प्रतिवर्ष लगभग 20.40 लाख रुपये की बचत होगी तथा
करीब 181 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी।
उल्लेखनीय है कि यात्री सुविधा केंद्र के लिए पूर्व में 120 किलोवाट
क्षमता का सोलर प्लांट प्रस्तावित था, जिसे बढ़ाकर अब 150 किलोवाट कर
दिया गया है। इस कार्य के लिए टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं तथा शीघ्र ही
सोलर प्लांट की स्थापना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
इस परियोजना की एक विशेषता यह भी है कि सोलर पैनल लगाने के लिए शेड की छत
में किसी प्रकार की ड्रिलिंग नहीं की जाएगी। इसके लिए विशेष मोनो रेल एवं
एडहेसिव बॉन्डिंग तकनीक अपनाई जाएगी। इससे छत की संरचना सुरक्षित रहेगी
और वर्षा जल का प्राकृतिक प्रवाह भी बाधित नहीं होगा।

सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर विकसित की जा रही यह सुविधा न केवल रेलवे की
ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण,
ऊर्जा दक्षता और हरित रेलवे की दिशा में रतलाम मंडल की प्रतिबद्धता को भी
दर्शाएगी।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
43 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से पांच परियोजनाओं का निर्माण होगा, 2030 हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ेगी सिंचाई सुविधा 14 गांवों के 2151 कृषक होंगे लाभान्वित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्लेटफॉर्म नंबर 8 स्थित यात्री सुविधा केंद्र की छत पर लगेंगे 240 सोलर पैनल, प्रतिवर्ष 20.40 लाख रुपये की होगी अनुमानित बचत .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संविदा श्रमिकों के अधिकारों, वेतन भुगतान एवं कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाओं की निगरानी के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन बालिका क्रिकेट टेनिस बॉल से होगा, सर्वाधिक भागीदारी वाले स्कूल को मिलेगा विशेष पुरस्कार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंधी गुरुद्वारा न्यू रोड़ पर धूमधाम से मनाया 557 वां गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व, .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर त्रिपोलिया गेट स्थित भगवान श्री रणछोड़ राय मंदिर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर एवं बांद्रा टर्मिनस – छपरा के मध्य स्पेशल ट्रेनों का परिचालन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर निगम के एल्डरमेनों की बैठक मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी के साथ लेकर पेयजल के अपव्यय को रोकने, सीवरेज, विकास कार्य आदि पर चर्चा की गई। .

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने रतलाम जिले की तीन तालाब एवं दो बैराज परियोजनाओं का वर्चुअल भूमि पूजन किया,सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन स्टेशन पर 150 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाया जाएगा,*रतलाम मंडल में संविदा श्रमिकों के निरीक्षण एवं श्रम कानूनों के अनुपालन के लिए कल्याण निरीक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित,16 से 18 दिसंबर तक सजेगा खेलों का महाकुंभ: 27वें खेल चेतना मेले की तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव