कलेक्टर श्री कटेसरिया ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलाव
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया द्वारा जिले में प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है।
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया द्वारा जिले में प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका चौरसिया को अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी आलोट का प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार, डिप्टी कलेक्टर श्री विवेक सोनकर को अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी जावरा का प्रभार दिया गया है।
प्रशिक्षु अधिकारी राज्य प्रशासनिक सेवा श्री कृष्णपाल सिंह बघेल को तहसीलदार आलोट का प्रभार सौंपा गया है। साथ ही, उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आलोट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।












