- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप को इंदौर जिला प्रभारी मंत्री बनाने से हर्ष व्याप्त
म.प्र.शासन द्वारा एमएसएमई मंत्री और नगर विधायक चेतन्य काश्यप को इंदौर जिला प्रभारी मंत्री नियुक्त किये जाने की सूचना पाते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। श्री काश्यप के विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर एकत्रित होकर पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यकर्ताओं ने आतीशबाजी कर एक दूसरे का मूंह मीठा कराया। इस दौरान आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार, मयूर पुरोहित, मंडल महामंत्री भुपेन्द्र कावड़िया, आकाश खड़के, निखिल बोरीवाल, विवेक शर्मा, राजेन्द्र सिंह गोयल, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, रामू डाबी, पार्षद रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, पार्षद प्रतिनिधि विजयसिंह चौहान, हार्दिक मेहता, राजेश माहेश्वरी, सुयश कोठारी, सोनू चौहान, सुशील सिलावट, कमल सिलावट, योगेश कैथवास, चिराग इसरानी, शेरु पठान, नरेन्द्र तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












