Skip to main content

एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप को इंदौर जिला प्रभारी मंत्री बनाने से हर्ष व्याप्त,'सृजन का मान' कार्यक्रम 29 नवंबर को जनवादी लेखक संघ द्वारा पांच साहित्य साधकों का होगा सम्मान,कलेक्टर कार्यालय में संविधान दिवस मनाया, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर दिलाई शपथ,कलेक्टर श्री कटेसरिया ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलाव,मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप होंगे इंदौर के प्रभारी मंत्री,रतलाम मंडल में विश्व धरोहर सप्ताह के तहत ऐतिहासिक रेल विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,हाई जंप में हर्षवर्धन सिंह ने जीता गोल्ड, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन,"एक शाम श्री सोनाणाखेतलाजी जुनीधाम के नाम” होगीभजन संध्या, निकलेगी रथ यात्रा,जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने रतलाम जिले की तीन तालाब एवं दो बैराज परियोजनाओं का वर्चुअल भूमि पूजन किया,सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन स्टेशन पर 150 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाया जाएगा

"एक शाम श्री सोनाणाखेतलाजी जुनीधाम के नाम” होगीभजन संध्या, निकलेगी रथ यात्रा

खेतलाजी श्री सिद्धेश्वर भैरव देव मंदिर पर मनेगा काल भैरव अष्टमी महोत्सव "एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी जुनीधाम के नाम” होगी भजन संध्या, निकलेगी रथ यात्रा
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। श्री सोनाणा खेतलाजी जुनीधाम की पावन ज्योत से रतलाम के कोमल नगर स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रतिष्ठित सोनणा खेतलाजी श्री सिद्धेश्वर भैरव देव मंदिर पर दो दिवसीय काल भैरव अष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा।

"एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी जुनीधाम के नाम" भव्य भजन संध्या का आयोजन 30 नवंबर 2026 को सैलाना रोड़ स्थित मोहन बाग रतलाम में होगा। जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक देवेंद्र सिंह पवार लाल मस्ताना भीलवाड़ा, हिना डांगी मंदसौर, अदिति कोठारी इंदौर और बाल कलाकार तन्मय परिहार सैलाना अपने सुमधुर भजनों से शमा बांधेंगे। भजन संध्या में राजस्थान की नृत्य जोड़ी नंबर एक हेमसिंह धर्मेंद्र सिंह भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

1 दिसंबर 2026 को दोपहर 02 बजे श्री सोनाणा खेतलाजी की भव्य रथ यात्रा श्री राम मंदिर से बैंड बाजे ढोल ताशे के साथ निकलेगी जो कोमल नगर स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पहुंचेगी। जहां भक्तगण नाचते गाते श्री सोनाणा खेतला जी भैरवजी को 56 भोग अर्पण कर महाआरती करेंगे। इसके बाद महोत्सव में पधारे सभी भक्तजनों एवं कोमल नगर और गणेश नगर के सभी रहवासियों की भोजन प्रसादी आयोजित की जाएगी।

दो दिवसीय यह भव्य महोत्सव 30 नवंबर एवं 1 दिसंबर को भक्ति भाव के साथ जुनीधाम सोनाणा खेतलाजी के परम भक्त, उपासक एवं कोमल नगर खेतलाजी धाम के गादीपति श्री प्रमोद कुमार जैन (सालेचा औरा) के पावन सानिध्य में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री नाकोड़ा धाम नागदा के गादीपति श्री मुकेश सुरेशचंद्रजी (मामाजी) जैन, श्री सोनाणा खेतलाजी जुनीधाम ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष प्रकाशवन गोस्वामी, रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन तथा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

काल भैरव अष्टमी समारोह के दसवें वर्ष के आयोजन की पत्रिका लेखन का कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में कार्तिक माह की पूर्णिमा को मंदिर में हुआ। सभी देवी-देवताओं के नाम पत्रिका लेखन किया गया।

आयोजक श्री सोनाणा खेतलाजी जुनीधाम के भक्तगण एवं श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर समिति, कोमल नगर रतलाम ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप को इंदौर जिला प्रभारी मंत्री बनाने से हर्ष व्याप्त .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
'सृजन का मान' कार्यक्रम 29 नवंबर को जनवादी लेखक संघ द्वारा पांच साहित्य साधकों का होगा सम्मान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय में संविधान दिवस मनाया, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर दिलाई शपथ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया द्वारा जिले में प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पातालपानी–कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन सहित विभिन्न स्टेशनों एवं ऐतिहासिक स्टीम लोकोमोटिव पर आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
खेतलाजी श्री सिद्धेश्वर भैरव देव मंदिर पर मनेगा काल भैरव अष्टमी महोत्सव "एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी जुनीधाम के नाम” होगी भजन संध्या, निकलेगी रथ यात्रा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
43 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से पांच परियोजनाओं का निर्माण होगा, 2030 हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ेगी सिंचाई सुविधा 14 गांवों के 2151 कृषक होंगे लाभान्वित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्लेटफॉर्म नंबर 8 स्थित यात्री सुविधा केंद्र की छत पर लगेंगे 240 सोलर पैनल, प्रतिवर्ष 20.40 लाख रुपये की होगी अनुमानित बचत .

एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप को इंदौर जिला प्रभारी मंत्री बनाने से हर्ष व्याप्त,'सृजन का मान' कार्यक्रम 29 नवंबर को जनवादी लेखक संघ द्वारा पांच साहित्य साधकों का होगा सम्मान,कलेक्टर कार्यालय में संविधान दिवस मनाया, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर दिलाई शपथ,कलेक्टर श्री कटेसरिया ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलाव,मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप होंगे इंदौर के प्रभारी मंत्री,रतलाम मंडल में विश्व धरोहर सप्ताह के तहत ऐतिहासिक रेल विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,हाई जंप में हर्षवर्धन सिंह ने जीता गोल्ड, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन,"एक शाम श्री सोनाणाखेतलाजी जुनीधाम के नाम” होगीभजन संध्या, निकलेगी रथ यात्रा,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा