Skip to main content

एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप को इंदौर जिला प्रभारी मंत्री बनाने से हर्ष व्याप्त,'सृजन का मान' कार्यक्रम 29 नवंबर को जनवादी लेखक संघ द्वारा पांच साहित्य साधकों का होगा सम्मान,कलेक्टर कार्यालय में संविधान दिवस मनाया, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर दिलाई शपथ,कलेक्टर श्री कटेसरिया ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलाव,मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप होंगे इंदौर के प्रभारी मंत्री,रतलाम मंडल में विश्व धरोहर सप्ताह के तहत ऐतिहासिक रेल विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,हाई जंप में हर्षवर्धन सिंह ने जीता गोल्ड, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन,"एक शाम श्री सोनाणाखेतलाजी जुनीधाम के नाम” होगीभजन संध्या, निकलेगी रथ यात्रा,जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने रतलाम जिले की तीन तालाब एवं दो बैराज परियोजनाओं का वर्चुअल भूमि पूजन किया,सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन स्टेशन पर 150 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाया जाएगा

रतलाम मंडल में विश्व धरोहर सप्ताह के तहत ऐतिहासिक रेल विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पातालपानी–कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन सहित विभिन्न स्टेशनों एवं ऐतिहासिक स्टीम लोकोमोटिव पर आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम
 |  न्यूज़ डेस्क

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में 19 से 25 नवंबर 2026 तक
विश्व धरोहर सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर मंडल द्वारा भारतीय रेलवे की
समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन तथा इसके
प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
किए गए।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पातालपानी–कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन
संख्या 52965/66 में विशेष जागरूकता संगोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी सत्र का
आयोजन किया गया। डिपो के कर्मचारियों ने यात्रियों को इस ऐतिहासिक रेलखंड
की विरासत, उसके महत्व एवं विशेषताओं की जानकारी दी। ट्रेन में विश्व
धरोहर सप्ताह से संबंधित जागरूकता पोस्टर प्रदर्शित किए गए तथा
पातालपानी–कालाकुंड रेलखंड की समृद्ध विरासत को दर्शाने वाली
जानकारीपूर्ण पुस्तिकाओं का यात्रियों के बीच वितरण किया गया।
इसी प्रकार ऐतिहासिक स्टीम लोकोमोटिव, दाहोद रेलवे स्टेशन, उज्जैन रेलवे
स्टेशन, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम तथा रतलाम रेलवे स्टेशन पर भी
जागरूकता संगोष्ठियों एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से यात्रियों एवं उपस्थित लोगों को भारतीय
रेलवे की ऐतिहासिक धरोहर, पुराने भाप इंजनों तथा रेलवे की गौरवशाली
विरासत के महत्व से अवगत कराया गया।
विश्व धरोहर सप्ताह का आयोजन यूनेस्को द्वारा प्रतिवर्ष 19 से 25 नवंबर
तक किया जाता है। भारतीय रेलवे द्वारा भी इस सप्ताह के दौरान अपने
ऐतिहासिक स्थलों, विरासत रेलखंडों, संग्रहालयों एवं धरोहर संपत्तियों के
संरक्षण और उनके प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती
हैं।
रतलाम मंडल द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य रेलवे की ऐतिहासिक
विरासत को नई पीढ़ी एवं आमजन से जोड़ना तथा इसके संरक्षण के प्रति
जागरूकता विकसित करना है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप को इंदौर जिला प्रभारी मंत्री बनाने से हर्ष व्याप्त .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
'सृजन का मान' कार्यक्रम 29 नवंबर को जनवादी लेखक संघ द्वारा पांच साहित्य साधकों का होगा सम्मान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय में संविधान दिवस मनाया, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर दिलाई शपथ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया द्वारा जिले में प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पातालपानी–कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन सहित विभिन्न स्टेशनों एवं ऐतिहासिक स्टीम लोकोमोटिव पर आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
खेतलाजी श्री सिद्धेश्वर भैरव देव मंदिर पर मनेगा काल भैरव अष्टमी महोत्सव "एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी जुनीधाम के नाम” होगी भजन संध्या, निकलेगी रथ यात्रा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
43 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से पांच परियोजनाओं का निर्माण होगा, 2030 हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ेगी सिंचाई सुविधा 14 गांवों के 2151 कृषक होंगे लाभान्वित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्लेटफॉर्म नंबर 8 स्थित यात्री सुविधा केंद्र की छत पर लगेंगे 240 सोलर पैनल, प्रतिवर्ष 20.40 लाख रुपये की होगी अनुमानित बचत .

एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप को इंदौर जिला प्रभारी मंत्री बनाने से हर्ष व्याप्त,'सृजन का मान' कार्यक्रम 29 नवंबर को जनवादी लेखक संघ द्वारा पांच साहित्य साधकों का होगा सम्मान,कलेक्टर कार्यालय में संविधान दिवस मनाया, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर दिलाई शपथ,कलेक्टर श्री कटेसरिया ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलाव,मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप होंगे इंदौर के प्रभारी मंत्री,रतलाम मंडल में विश्व धरोहर सप्ताह के तहत ऐतिहासिक रेल विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,हाई जंप में हर्षवर्धन सिंह ने जीता गोल्ड, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन,"एक शाम श्री सोनाणाखेतलाजी जुनीधाम के नाम” होगीभजन संध्या, निकलेगी रथ यात्रा,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा