राज्य
मंत्री काश्यप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किया अभिवादन
मंत्री काश्यप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किया अभिवादन
|
RTMNwesToday News Desk
सवांददाता
रतलाम/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप के श्यामला हिल्स स्थित निवास पर पहुंचे।
मंत्री काश्यप ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मुख्यमंत्री का तिलक कर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री को बधाई भी दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की दो वर्ष की प्रगति की समीक्षा की और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।































