Skip to main content

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन प्रारंभ।,रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधीश महोदया से मिलने गया,रतलाम मंडल में ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित,पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला-,जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में रतलाम जिले के 32 मेधावी विद्यार्थियों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।,शीतल तीर्थ गोशाला हेतु भूमि प्रदाता का किया अभिनंदन - मुनिसंघ की अगवानी में उमड़ा रतलाम जैन समाज,तुलसी परिवार द्वारा मित्र निवास कॉलोनी स्थित गीता मंदिर पर आमलकी एकादशी के अवसर पर फाग उत्सव मनाया गया,नवोदय विद्यालय आलोट में समिति बैठक एवं खेल मैदान का उद्घाटन,आरजीएसए अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न, बाजना व पिपलौदा विजेता बने,शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला-

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला-
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

भाजपा देश के अन्य राजनीतिक दलों से भिन्न होकर कार्यकर्त्ता आधारित पार्टी है और इसमें कार्यकर्ता विचारधारा पर चलता है, जबकि दूसरी पार्टियां परिवार से चलती है| व्यक्ति नहीं विचार पर चलने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ती है| हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमें जो मिला है , वो विचारधारा की वजह से मिला है और इस विचारधारा को सँभालने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है|
यह बात भाजपा के संभाग प्रशिक्षण प्रभारी नानालाल अटोलिया ने कही | वे रंगोली परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की जिला कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे | इस दौरान जिला भाजपा प्रभारी विवेक जोशी, संभाग प्रशिक्षण सह प्रभारी हरिराम शाह, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री महेश सोनी एवं जयवंत कोठारी मंचासीन रहे।
श्री अटोलिया ने कहा कि प्रति क्षण शिक्षण ही प्रशिक्षण होता है, प्रशिक्षण कभी समाप्त होने वाला नहीं होता, जैसे कार्य को लगातार अभ्यास करने से कार्य सिद्ध होते है वैसे ही संगठन मे बार-बार प्रशिक्षण का आयोजन होता है, ताकि कार्यकर्त्ता कार्य को सिद्ध कर सके | लक्ष्य प्राप्त करना और शिखर पर पहुंचना आसान है,मगर शिखर पर बने रहना चुनौती पूर्ण है| बार-बार प्रशिक्षण से शिखर पर बने रहने मे भी मदद मिलती है|
उन्हीने कहा कि भाजपा के पितृ पुरुषो ने सपने देखे और संघर्ष किया, उसी के कारण आज शिखर पर है| शिखर पर बने रहने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है| राजनीती का आधार संगठन, संगठन का आधार कार्यकर्त्ता और कार्यकर्त्ता का आधार विचारधारा है, यदि विचारधारा नहीं रहे तो राजनीती ख़त्म हो जाती है|
संभाग प्रशिक्षण सह प्रभारी हरिराम शाह ने पावर प्रजेटेशन के माध्यम से'व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण होता है, संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण होता है' विषय पर जानकारी दी। आरंभ में स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भाजपा मे सर्वप्रथम राष्ट्रीय, प्रादेशिक फिर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ है, यह कार्यशाला अब मंडल स्तर पर 11 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी 25 मंडलो मे होगी |
अलग-अलग अलग चरणों में हुई कार्यशाला में सर्वप्रथम अपेक्षित कार्यकर्त्ता का पंजीयन हुआ |
मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा ने वर्ग गीत की प्रस्तुति दी। अतिथियों द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि के बाद वन्देमातरम का गान किया गया| दोपहर सत्र मे जिले की पांचों विधानसभा की बैठक हुई| रतलाम नगर को विवेक जोशी, रतलाम ग्रामीण को नानालाल अटोलिया, सैलाना को प्रदीप उपाध्याय, जावरा को महेश सोनी एवं आलोट को हरिराम शाह ने संबोधित किया। महेश सोनी ने संघ के पंच परिवर्तन और नवाचार की जानकारी दी|
समापन सत्र में जिला प्रभारी विवेक जोशी ने कहा कि भाजपा राष्ट्र हित की विचारधारा पर काम करने के कारण दूसरी पार्टियों से अलग है| नेता वही होता है, जो दूसरो से ज्यादा जानता हो और उसके लिए ही पार्टी मे समय-समय पर प्रशिक्षण वर्ग होता है| अंत मे राष्ट्रगान अनुज शर्मा मे प्रस्तुत किया।कार्यशाला का संचालन जयवंत कोठारी ने किया| आभार क्रांति जोशी ने माना|


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन प्रारंभ।14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का वैक्सीनेशन होगा -कलेक्टर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधीश महोदया से मिलने गया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में रतलाम जिले के 32 मेधावी विद्यार्थियों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शीतल तीर्थ गोशाला हेतु भूमि प्रदाता का किया अभिनंदन - मुनिसंघ की अगवानी में उमड़ा रतलाम जैन समाज.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन प्रारंभ।14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का वैक्सीनेशन होगा -कलेक्टर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधीश महोदया से मिलने गया.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन प्रारंभ।14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का वैक्सीनेशन होगा -कलेक्टर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधीश महोदया से मिलने गया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में रतलाम जिले के 32 मेधावी विद्यार्थियों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शीतल तीर्थ गोशाला हेतु भूमि प्रदाता का किया अभिनंदन - मुनिसंघ की अगवानी में उमड़ा रतलाम जैन समाज.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तुलसी परिवार द्वारा मित्र निवास कॉलोनी स्थित गीता मंदिर पर आमलकी एकादशी के अवसर पर फाग उत्सव मनाया गया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आरजीएसए अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न, बाजना व पिपलौदा विजेता बने.
ip is from remote address-216.73.216.106

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन प्रारंभ।,रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधीश महोदया से मिलने गया,रतलाम मंडल में ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित,पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला-,जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में रतलाम जिले के 32 मेधावी विद्यार्थियों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।,शीतल तीर्थ गोशाला हेतु भूमि प्रदाता का किया अभिनंदन - मुनिसंघ की अगवानी में उमड़ा रतलाम जैन समाज,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"