Skip to main content

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन प्रारंभ।,रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधीश महोदया से मिलने गया,रतलाम मंडल में ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित,पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला-,जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में रतलाम जिले के 32 मेधावी विद्यार्थियों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।,शीतल तीर्थ गोशाला हेतु भूमि प्रदाता का किया अभिनंदन - मुनिसंघ की अगवानी में उमड़ा रतलाम जैन समाज,तुलसी परिवार द्वारा मित्र निवास कॉलोनी स्थित गीता मंदिर पर आमलकी एकादशी के अवसर पर फाग उत्सव मनाया गया,नवोदय विद्यालय आलोट में समिति बैठक एवं खेल मैदान का उद्घाटन,आरजीएसए अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न, बाजना व पिपलौदा विजेता बने,शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन प्रारंभ।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन प्रारंभ।14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का वैक्सीनेशन होगा -कलेक्टर
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम 28 फरवरी/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस(एच पी वी ) एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ अजमेर राजस्थान से किया गया। रतलाम जिले में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह , रोगी कल्याण समिति सदस्य श्री गोविंद काकानी, श्री हेमंत राहोरी, सीएमएचओ डॉ संध्या बेलसरे, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ ए पी सिंह, प्रभारी बाल चिकित्सालय एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आर सी डामोर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील ,डीपीएम श्रीमती अर्चना राठौर एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ गौरव बोरीवाल, डी सी एम श्री कमलेश मुवेल की उपस्थिति में बाल चिकित्सालय रतलाम में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का (एच पी वी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस )वैक्सीनेशन प्रारंभ किया गया।

जिले में वैक्सीन का पहला डोज वंदना राठौर पिता मुकेश राठौर निवासी रतलाम को लगाया गया। इसके बाद आराध्या पिता अर्जुन बसेर निवासी रत्नेश्वर रोड तथा अन्य बालिकाओं का वैक्सीनेशन किया गया ।

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने बताया कि रतलाम जिले में प्रथम चरण में 90 दिवस की अवधि में 18917 बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा। ऐसी बालिकाएं जिन्होंने अपना 14वां जन्म दिवस मना लिया है और 15 जन्मदिवस नहीं मनाया है वैक्सीनेशन के लिए पात्र रहेगी। वैक्सीन पुरी तरह निशुल्क होकर स्वैच्छिक है। इस वैक्सीन से महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता मिलेगी। जिले के 9 शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए परिवारजनों को परामर्श देकर बच्चों को मोबिलाइज किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि रतलाम जिले के मेडिकल कॉलेज, बाल चिकित्सालय, सिविल अस्पताल जावरा, आलोट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली, सैलाना, बाजना, ताल पिपलोदा केंद्रों पर सुबह 11:00 से 4:00 तक वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन के बाद बालिकाओं को आधा घंटा निगरानी में बैठाया जाएगा। जन्म संबंधी कोई भी प्रमाण जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, अपार आईडी, अथवा उम्र के संबंध में स्वयं के घोषणा पत्र के माध्यम से यू विन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा कर अथवा सीधे केंद्र पर आकर वैक्सीनेशन की सुविधा सहज उपलब्ध है।

कलेक्टर ने बाल चिकित्सालय में वैक्सीनेशन कराने वाली बालिकाओं से चर्चा की, मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया, ग्राम धराड़ के भर्ती बच्चे की कुशलक्षेम पूछी उसके अभिभावकों से चर्चा की, चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और अभी उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है। कलेक्टर ने नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया वहां भर्ती बच्चों को मिल रही सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रसव कराने वाली सभी माताओं के जन्म प्रमाण पत्र उनके डिस्चार्ज होने से पहले ही प्रदान कर दिए जाएं, एम सी एच अस्पताल की लिफ्ट के बारे में नस्ती के माध्यम से पूरी जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पोस्ट ऑफिस में समन्वय स्थापित कर 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था एम सी एच में ही प्रारंभ की जाए। कलेक्टर ने मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई के थैलेसीमिया वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री गोविंद काकानी ने बताया कि बच्चों को ब्लड ट्रांसफ्यूजन एवं परामर्श सेवाएं केंद्र पर प्रदान की जा रही है । कलेक्टर ने बच्चों के अभिभावकों से चर्चा की तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि वीडियो कॉलिंग के माध्यम से भी बच्चों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की निगरानी रखी जाए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न चिकित्सा अधिकारी, डिप्टी मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा, श्री सैयद अली वीसीसीएस श्री निलेश चौहान, श्री विपिन शर्मा, श्री कमल सूर्यवंशी, और अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

सिविल अस्पताल आलोट में एच पी वी वैक्सीनेशन अभियान का शुभांरभ मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री कालुसिंह सिंह परिहार, विधायक प्रतिनिधि श्री अनिल चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह डोडिया, मंडल महामंत्री श्री कैलाश सांखला, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.देवेंद्र मौर्य, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल कादिर सहित समस्त स्टाफ एवं अन्य नागरिकगण की उपस्थिति में किया गया ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना में एचपीवी वैक्सीनेशन का शुभारंभ कार्यक्रम जनपद अध्यक्ष श्री कैलाश मुनिया, मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र वसुनिया, बीएमओ बाजना डॉ जितेंद्र जायसवाल की उपस्थिति में किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली में कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद उपाध्यक्ष, बीएमओ डॉ राजेश मंडलोई, बी ई ई इशरत जहां सैय्यद की उपस्थिति में किया गया।

सिविल अस्पताल जावरा में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सीबीएमओ डॉ शंकरलाल खराड़ी, डॉ अतुल मंडवारिया, डॉ अलका पाटीदार, डॉ भारती यादव, डॉ पूजा सोलंकी, बी ई ई बसंतीलाल मईडा, बीपीएम रघुनंदन पाटीदार, श्री शैलेन्द्र दवे की उपस्थिति में किया गया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन प्रारंभ।14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का वैक्सीनेशन होगा -कलेक्टर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधीश महोदया से मिलने गया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में रतलाम जिले के 32 मेधावी विद्यार्थियों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शीतल तीर्थ गोशाला हेतु भूमि प्रदाता का किया अभिनंदन - मुनिसंघ की अगवानी में उमड़ा रतलाम जैन समाज.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन प्रारंभ।14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का वैक्सीनेशन होगा -कलेक्टर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधीश महोदया से मिलने गया.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन प्रारंभ।14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का वैक्सीनेशन होगा -कलेक्टर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधीश महोदया से मिलने गया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में रतलाम जिले के 32 मेधावी विद्यार्थियों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शीतल तीर्थ गोशाला हेतु भूमि प्रदाता का किया अभिनंदन - मुनिसंघ की अगवानी में उमड़ा रतलाम जैन समाज.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तुलसी परिवार द्वारा मित्र निवास कॉलोनी स्थित गीता मंदिर पर आमलकी एकादशी के अवसर पर फाग उत्सव मनाया गया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आरजीएसए अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न, बाजना व पिपलौदा विजेता बने.
ip is from remote address-216.73.216.106

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन प्रारंभ।,रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधीश महोदया से मिलने गया,रतलाम मंडल में ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित,पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला-,जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में रतलाम जिले के 32 मेधावी विद्यार्थियों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।,शीतल तीर्थ गोशाला हेतु भूमि प्रदाता का किया अभिनंदन - मुनिसंघ की अगवानी में उमड़ा रतलाम जैन समाज,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"