- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
लायंस क्लब समर्पण का वर्ष 2026-27 के लिए शपथ विधि समारोह दिनांक 12 जुलाई 2026 को स्थानीय होटल अजंता पैलेस में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
रतलाम। लायंस क्लब समर्पण का वर्ष 2026-27 के लिए शपथ ग्रहण समारोह 12 जुलाई को होटल अजंता पैलेस में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत लायनवाद के जनक मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। राष्ट्रगान और ध्वज वंदना लायन सुनीता साखी द्वारा की गई।
अतिथियों का स्वागत
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के जीएमटी कोऑर्डिनेटर एमजेएफ लायन संतोष चौहान थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन राम जाट, एमजेएफ लायन डॉ. राजेंद्र सोडाणी, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन योगेंद्र रुनवाल, रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन यासमीन शैरानी, झोन चेयरपर्सन अनिता झालीवाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
नवनियुक्त कार्यकारिणी
मुख्य अतिथि ने क्लब की नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अध्यक्ष: लायन छवि नीलिमा सिंह
सचिव: लायन कुसुम चाहर
कोषाध्यक्ष: लायन नीलम राठौड़
सेवा संकल्प और गांव गोद
अध्यक्ष लायन छवि नीलिमा सिंह ने कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि क्लब इस वर्ष आठ वैश्विक प्राथमिकताओं और जिला प्रोजेक्ट्स पर कार्य करेगा। इसी क्रम में करमदी और खेतलपुर गांवों को गोद लिया गया है। समारोह में क्लब का वार्षिक प्लानर भी विमोचित किया गया।
सेवा गतिविधियां
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद क्लब सदस्यों ने सेवा कार्य किए। जरूरतमंद बच्चों की फीस भरी गई, कॉपियां एवं पाठ्य सामग्री वितरित की गई तथा एक बगीचे के लिए बेंचें दान की गईं। इन गतिविधियों में रीजन चेयरपर्सन लायन यासमीन शैरानी, एमजेएफ लायन डॉ. सुलोचना शर्मा, एमजेएफ लायन वीणा छाजेड़ सहित कई पदाधिकारी सक्रिय रहे।
समारोह संचालन
कार्यक्रम का संचालन लायन प्रेमलता दवे ने किया और आभार प्रदर्शन लायन रीता दीक्षित द्वारा किया गया।
गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर अनेक लायंस क्लबों के सदस्य एवं गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें लायन गोपाल जी जोशी, लायन रवि बोथराजी, लायन कल्पना राजपुरोहित, लायन आरती त्रिवेदी, डॉ. लायन श्वेता विनचुरकर, एमजेएफ लायन रेनू व्यास, लायन कविता व्यास, लायन अर्चना अग्रवाल, लायन सविता तिवारी, लायन प्रीति सोलंकी, लायन मोबिना गोरी, लायन भारती उपाध्याय, लायन सुनीता वासनवाल, लायन नीता अग्रवाल सहित अनेक सदस्य शामिल थे।
























