- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
गुरुपूर्णिमा पर खंडवा–सनावद के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने गुरुपूर्णिमा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए खंडवा–सनावद के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 29 और 30 जुलाई 2026 को चलाई जाएँगी।
जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विवरण इस प्रकार है:
1. गाड़ी संख्या 01091/01092 – खंडवा–सनावद–खंडवा स्पेशल
01091 खंडवा–सनावद स्पेशल: 29 व 30 जुलाई को खंडवा से सुबह 09:00 बजे प्रस्थान कर 10:30 बजे सनावद पहुँचेगी।
01092 सनावद–खंडवा स्पेशल: उन्हीं तिथियों पर सनावद से 11:10 बजे रवाना होकर 12:35 बजे खंडवा पहुँचेगी।
ठहराव: अजंती, अत्तर, कोटला खेडी और निमारखेडी।
2. गाड़ी संख्या 01093/01094 – खंडवा–सनावद–खंडवा स्पेशल
01093 खंडवा–सनावद स्पेशल: 29 व 30 जुलाई को खंडवा से 13:35 बजे प्रस्थान कर 15:00 बजे सनावद पहुँचेगी।
01094 सनावद–खंडवा स्पेशल: उन्हीं तिथियों पर सनावद से 15:30 बजे रवाना होकर 16:55 बजे खंडवा पहुँचेगी।
ठहराव: अजंती, अत्तर, कोटला खेडी और निमारखेडी।
यात्री ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय की विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा रेलवन ऐप से भी अद्यतन जानकारी प्राप्त की जा सकती है।















