Skip to main content

रतलाम में विकेंद्रीकृत व्यवस्था के तहत जनसुनवाई आयोजित: अधिकारियों ने गंभीरता से सुनीं आमजन की समस्याएं, मौके पर भी किए निराकरण,खुर्दा रोड मंडल में ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित: रतलाम मंडल से गुजरने वाली इंदौर-पुरी और वलसाड-पुरी ट्रेनें मालतीपाटपुर तक ही चलेंगी,सीहोर – संत हिरदाराम नगर के मध्य चलेंगी स्पेशल ट्रेन,रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी से सावधान: रतलाम मंडल ने जारी की एडवाइजरी, कहा— बिचौलियों के झांसे में न आएं,दत्तक ग्रहण के माध्यम से बालक को मिला नया आशियाना: कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने वात्सल्य भाव से बालक को दुलारा, नवीन परिवार के सुपुर्द किया,रतलाम में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार: कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने किया औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण, दिए त्वरित कार्य के निर्देश,श्री कुबेरेश्वरधाम कावड़ यात्रा: सीहोर स्टेशन पर 5 प्रमुख ट्रेनों को मिला 2-दिन का अस्थाई ठहराव,रतलाम में शिक्षक सांस्कृतिक संगठन की 29वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न: वार्षिक कैलेंडर का विमोचन, 30 अगस्त को होगी खेल स्पर्धा,रतलाम में सावन के अंतिम सोमवार पर निकली गढ़ कैलाश की भव्य शाही सवारी, कलेक्टर और एसपी ने पालकी उठाकर किया शुभारंभ,संतों का सानिध्य और मार्गदर्शन जीवन को सही दिशा देता है डोंगरे जी महाराज अपनी कीर्ति स्वंय थे - स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती

रतलाम में शिक्षक सांस्कृतिक संगठन की 29वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न: वार्षिक कैलेंडर का विमोचन, 30 अगस्त को होगी खेल स्पर्धा

रतलाम में शिक्षक सांस्कृतिक संगठन की 29वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न: वार्षिक कैलेंडर का विमोचन, 30 अगस्त को होगी खेल स्पर्धा
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम।
शिक्षक सांस्कृतिक संगठन की 29वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन हाल ही में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कार्यों के बढ़ते दबाव के बावजूद शिक्षक अपनी निष्ठा और कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं। वे अपनी सेवाओं के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी निरंतर सक्रिय हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षकों के कंधों पर भावी पीढ़ी के निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे वे विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। शिक्षकों का रचनात्मकता से जुड़े रहना न केवल उनके स्वयं के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी लाभप्रद है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ. सुलोचना शर्मा ने कहा कि शिक्षक को हमेशा राष्ट्र और समाज निर्माण का दृष्टिकोण रखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि ओ.पी. मिश्रा ने रचनात्मकता को शिक्षक का मूल स्वभाव बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में निखार आता है। डॉ. गीता दुबे ने मंच की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन शिक्षकों को ऊर्जावान और कर्तव्यनिष्ठ बनाए रखने का प्रशंसनीय कार्य कर रहा है।

सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान:
समारोह की शुरुआत में दिनेश शर्मा ने स्वागत भाषण दिया और मंच के 29 वर्षों के नवाचारों की जानकारी दी। इस अवसर पर हाल ही में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों—श्री चंद्रशेखर लश्करी, नरेंद्र गुप्ता, दिनेश बारोट, एम.एल. डामर और मनोहर लाल जैन—को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

30 अगस्त को खेलकूद स्पर्धा और 5 सितंबर को मुख्य समारोह:
संगठन द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 30 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। इसमें 100 मीटर दौड़, गोला फेंक और भाला फेंक जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।

इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) को होटल अजंता पैलेस के 'सजन प्रभा हॉल' में आयोजित होने वाले भव्य शिक्षक सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के दिशा-निर्देशों के परिपालन में जिले भर में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई की श्रृंखला में 25 अगस्त को विभिन्न विकेंद्रीकृत केंद्रों पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
खुर्दा रोड मंडल में ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित: रतलाम मंडल से गुजरने वाली इंदौर-पुरी और वलसाड-पुरी ट्रेनें मालतीपाटपुर तक ही चलेंगी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 25 अगस्‍त। श्री कुबेरेश्वरधाम, सीहोर कावड़ यात्रा के अवसर पर सीहोर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, सीहोर – संत हिरदाराम नगर के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी से सावधान: रतलाम मंडल ने जारी की एडवाइजरी, कहा— बिचौलियों के झांसे में न आएं .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दत्तक ग्रहण के माध्यम से बालक को मिला नया आशियाना: कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने वात्सल्य भाव से बालक को दुलारा, नवीन परिवार के सुपुर्द किया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार: कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने किया औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण, दिए त्वरित कार्य के निर्देश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री कुबेरेश्वरधाम कावड़ यात्रा: सीहोर स्टेशन पर 5 प्रमुख ट्रेनों को मिला 2-दिन का अस्थाई ठहराव .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में शिक्षक सांस्कृतिक संगठन की 29वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न: वार्षिक कैलेंडर का विमोचन, 30 अगस्त को होगी खेल स्पर्धा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में सावन के अंतिम सोमवार पर निकली गढ़ कैलाश की भव्य शाही सवारी, कलेक्टर और एसपी ने पालकी उठाकर किया शुभारंभ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संतों का सानिध्य और मार्गदर्शन जीवन को सही दिशा देता है डोंगरे जी महाराज अपनी कीर्ति स्वंय थे - स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती .