Skip to main content

भगवान परशुराम मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न,विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अष्टम वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न,न्यायोत्सव सप्ताह के तहत 14 से 20 नवंबर तक होंगे विभिन्न विधिक जागरूकता कार्यक्रम,स्व. अश्विनी शर्मा की स्मृति में रतलाम रेलवे स्टेशन पर डायबिटीज जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित,विश्व मधुमेह दिवस पर रतलाम में निशुल्क डायबिटीज स्क्रीनिंग एवं अवेयरनेस कैंप आयोजित,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,मध्‍य प्रदेश जन अभियान परिषद स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं की जिला स्‍तरीय बैठक कार्यशाला,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा,पवित्र कार्तिक मास में कार्तिक सुदी पंचमी पर होगा वासुकीनाथ महाराज का दिव्य महाअभिषेक,राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा जनजातीय क्षेत्र का विद्यार्थी करण भूरिया

श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव सैलाना रोड स्थित होटल श्रीजी पैलेस पर आयोजित

रतलाम जनकल्याण एवं मानव सेवा के पावन संकल्प के लाभार्थ गुप्ता एवं अग्रवाल परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव सैलाना रोड स्थित होटल श्रीजी पैलेस पर आयोजित
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम जनकल्याण एवं मानव सेवा के पावन संकल्प के लाभार्थ गुप्ता एवं अग्रवाल परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव सैलाना रोड स्थित होटल श्रीजी पैलेस पर आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत शुक्रवार को बरबड हनुमान मंदिर से पोथी एवं कलश यात्रा निकाली गई यात्रा में महिलाओं ने लाल रंग की चुनरी तथा पुरुषों ने सफेद कुर्ता पजामा धारण कर रखा था भजन की स्वर लहरियों के बीच कलश यात्रा प्रारंभ हुई मार्ग में नागरिकों ने कलश यात्रा व भागवत आचार्य परम पूज्य आचार्य रामानुज जी अहमदाबाद का का स्वागत किया । कलश एवं पोथी यात्रा श्रीजी पैलेस पहुंची कथा का शुभारंभ पीपलखुटा पीठाधीश्वर दयाराम महाराज ने दीप प्रज्जवलन कर किया। भागवताचार्य आचार्य रामानुज जी का स्वागत उमेश गुप्ता, मीना गुप्ता, अभिनव गुप्ता, गौरी गुप्ता, आदित्य गुप्ता, ममता गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, नीता सुरेशचंद्र अग्रवाल, मनोज झालानी, कमल अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल आदि ने किया पीपलखुटा पीठाधीश्वर दयाराम दास जी ने कहा कि मनुष्य जीवन में मनुष्य को विभिन्न प्रकार से थकान हो जाती है तथा उसका एकत्रि करण हो जाता है भागवत कथा व्यक्ति की सभी थकानों को दूर कर देती है तथा संघर्ष से मुक्ति दिलाती है कथा मानव जीवन के उद्धार के लिए होती है व्यक्ति को जीवन में सफलता के लिए आध्यात्मिक के मार्ग पर चलना चाहिए। संचालन करते हुए कैलाश व्यास एडवोकेट ने आचार्य रामानुज जी का परिचय देते हुए कहा कि आप भागवत, राम कथा के माध्यम से मानव मात्र में आध्यात्मिक चेतना का जागरण जीवन मूल्यों की व्याख्या और सकारात्मक चिंतन की गंगा बहाते हैं आचार्य जी भारत माता मंदिर के संस्थापक पूर्व शंकराचार्य परम पूज्य सत्यम मित्र आनंद जी गिरी महाराज के शिष्य हैं उन्होंने कहा कि शास्त्र कहते हैं कई जन्मों का पुण्य हो तो श्रीमद् भागवत कथा का शुभ संकल्प पूरा होता है शुक्रवार से भगवान सूर्य की उपासना शुरू हुई है और उसी दिन आज से रतलाम में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हो रही है l कथा पारायण करवाते हुए व्यास पीठ से आचार्य रामानुज ने कहा कि यदि आप जीवन में शाश्वत के साथ जीना चाहते हैं जीवन को सफल करना चाहते हैं तो जिज्ञासु बने जिज्ञासा ही आपके जीवन के प्रकाश से परिचय कर सकती है जिज्ञासा पुरुषार्थ संपन्न होना चाहिए यदि जिज्ञासा प्रमादी आलसी हो तो कोई सुखद परिणाम नहीं दे सकती व्यक्ति को जिज्ञासा के लिए पुरुषार्थ करना पड़ता हैl यदि जिज्ञासा पुरुषार्थ विहीन है तो वह वह जिज्ञासा ही नहीं हैl कलयुग के 27 लक्षण है जिसका मन दूषित हो वहां पर कलयुग निवास करता है ,व्यक्ति को भरोसा व श्रद्धा के साथ साथ मन पवित्र रखना चाहिए, यदि व्यक्ति को बहुत ज्यादा गुस्सा आए तो मुस्कुरा देना चाहिए तथा दूसरों के प्रति करुणा का भाव रखना चाहिए। कथा के अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गईl श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1. 30 बजे तक होगी आयोजकों ने नागरिकों से इस अवसर पर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया हैl

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री सर्व ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में 14 नवंबर को शक्ति नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन का शुभारंभ ढोल-नगाड़ों, घंटियों एवं शंखनाद के मंगल उद्घोष के बीच हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन के तत्वावधान एवं रोटरी क्लब रतलाम के सहयोग से विश्व फोटोग्राफी दिवस (19 अगस्त) के उपलक्ष्य में रतलाम शहर में आठवीं फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
न्यायोत्सव सप्ताह के तहत 14 से 20 नवंबर तक होंगे विभिन्न विधिक जागरूकता कार्यक्रम नेपाल ग्राम में शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 60 दिवसीय विशेष अभियान चलेगा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में शनिवार को हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रतलाम रेलवे स्टेशन पर एक विशेष ब्लड शुगर जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 14 नवंबर: विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर महिला सभा रतलाम द्वारा संयुक्त मधुमेह जांच समिति के सहयोग से एक विशेष डायबिटीज स्क्रीनिंग एवं अवेयरनेस कैंप का सफल आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्रामीणों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षकों की सराहना की कलेक्टर ने विद्यालय एवं छात्रावास का किया निरीक्षण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जल सरंक्षण, संवर्धन और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने में स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं की महत्‍ती भूमिका : श्री शिवप्रसाद मालवीय संभाग समन्‍वयक म.प्र. जन अभियान परिषद संभाग उज्‍जैन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पवित्र कार्तिक मास में कार्तिक सुदी पंचमी पर होगा वासुकीनाथ महाराज का दिव्य महाअभिषेक .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पुद्दुचेरी के राष्ट्रीय मंच पर रतलाम के जनजातीय क्षेत्र सैलाना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय घोड़पल्ला का 'बाल अन्वेषक' करण भूरिया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। .

भगवान परशुराम मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न,विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अष्टम वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न,न्यायोत्सव सप्ताह के तहत 14 से 20 नवंबर तक होंगे विभिन्न विधिक जागरूकता कार्यक्रम,स्व. अश्विनी शर्मा की स्मृति में रतलाम रेलवे स्टेशन पर डायबिटीज जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित,विश्व मधुमेह दिवस पर रतलाम में निशुल्क डायबिटीज स्क्रीनिंग एवं अवेयरनेस कैंप आयोजित,शासकीय कन्या विद्यालय सरवन की पढ़ाई सांदीपनि विद्यालय जैसी बेहतर : कलेक्टर श्री कटेसरिया,मध्‍य प्रदेश जन अभियान परिषद स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं की जिला स्‍तरीय बैठक कार्यशाला,अल्प वर्षा के बाद पानी का अपव्यय रोकने हेतु सख्त कदम उठाएं नगर निगम - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप महापौर एवं कलेक्टर की उपस्थिति में जल व्यवस्था को लेकर चर्चा,पवित्र कार्तिक मास में कार्तिक सुदी पंचमी पर होगा वासुकीनाथ महाराज का दिव्य महाअभिषेक,राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा जनजातीय क्षेत्र का विद्यार्थी करण भूरिया