- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
रत्नपुरी शामियाना महोत्सव के तहत जिला सम्मेलन एवं प्रादेशिक मीटिंग का आयोजन
रतलाम। रतलाम टेंट हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) द्वारा रत्नपुरी शामियाना महोत्सव के अंतर्गत जिला सम्मेलन एवं प्रादेशिक मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के टेंट, लाइट, कैटरर्स, फ्लावर, जेनरेटर और साउंड व्यवसायी शामिल होंगे।
समिति के मीडिया प्रभारी सुनील पोरवाल ने बताया कि आयोजन आगामी 14 जुलाई, मंगलवार को सागोद रोड स्थित चंपा बिहार संत श्री वाटिका में सुबह 8 बजे से होगा। इसके आमंत्रण पत्रिका लेखन कार्यक्रम का आयोजन कस्तूरबा नगर स्थित सुमंगल गार्डन में किया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक सुभाष मूणत, सहसंयोजक आशुतोष वशिष्ठ, नवलकिशोर अग्रवाल, संदीप बोथरा, महेंद्र डांगी, एसोसिएशन अध्यक्ष अनोखीलाल दख, सचिव जयंतीलाल कटारिया, कोषाध्यक्ष मोहन भंडारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
पत्रिका लेखन कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती से हुई। तत्पश्चात शुभ मुहूर्त में पत्रिका लेखन का कार्य प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर महिला विंग की पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी मौजूद रहे।



















